img

28 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. कौन-सा देश एशिया का पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है, जो वैश्विक आयात का 15% हिस्सा है - भारत

  • एशिया के पांच प्रमुख पाम ऑयल आयात करने वाले देशों के शीर्ष खाद्य तेल उद्योग संघ, एशियन पाम ऑयल एलायंस (APOA) की स्थापना के लिए एक साथ आए हैं।

  • पांच प्रमुख देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल हैं।

  • APOA का उद्देश्य पाम ऑयल का उपभोग करने वाले देशों के आर्थिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा करना और सदस्य देशों में पाम ऑयल की खपत को बढ़ावा देना है।

  • पाम ऑयल वर्तमान में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक खपत वाला वनस्पति तेल है।

  • इसका उपयोग डिटर्जेंट, प्लास्टिक, सौंदर्य प्रसाधन और जैव ईंधन के उत्पादन में बड़े पैमाने पर किया जाता है।

  • भारत एशिया में पाम ऑयल का सबसे बड़ा आयातक है, जो वैश्विक आयात का 15% इसके बाद चीन (9%), पाकिस्तान (4%) और बांग्लादेश (2%) हिस्सा आयात करता है।

2. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्यान्वयन के कितने साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए "आरोग्य मंथन 2022" का उद्घाटन किया - 4 साल 

  • स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 25 सितंबर 2022 को "आरोग्य मंथन 2022" का उद्घाटन किया।

  • इसका उद्घाटन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए किया गया।

  • PM-JAY को 23 सितंबर 2018 को 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य कवर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

3. हाल ही में किस महिला भारतीय क्रिकेटर ने संन्यास लिया है - झूलन गोस्वामी

  • झूलन गोस्वामी के सफर की शुरुआत होती है कि 6 जनवरी 2002 से इस दिन भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे मैच खेला गया था

  • महिला भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

  • झूलन गोस्वामी पश्चिम बंगाल की 39 वर्षीय तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 12 टेस्ट, 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 203 एकदिवसीय मैच खेले।

  • वह महिला वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 283 मैचों में कुल 353 विकेट लिए हैं।

  • झूलन गोस्वामी ने 2007 में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

4. हाल ही में किस भारतीय लेखक ने हरमन केस्टन पुरस्कार जीता है - मीना कंडासामी

  • मीना कंडासामी को हरमन केस्टन पुरस्कार 15 नवंबर, 2022 को डार्मस्टड में एक समारोह में दिया जाएगा।

  • मीना कंदासामी एक नारीवादी और जाति विरोधी कार्यकर्ता हैं। 

  • वह लिंग, जाति, लैंगिकता, पितृसत्ता और ब्राह्मणवादी व्यवस्था द्वारा उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों पर काम करती है।

  • उनके उपन्यासों को वीमेन प्राइज फॉर फिक्शन, अंतर्राष्ट्रीय डायलन थॉमस पुरस्कार, झलक पुरस्कार और हिंदू लिट पुरस्कार के लिए चुना गया है।

5. हाल ही में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स' नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया - आरिफ मोहम्मद खान, अनुराग ठाकुर, एम. वेंकैया नायडू

  • पुस्तक विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री के 86 भाषणों पर केंद्रित है।

  • नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनिंदा भाषणों के एक संग्रह का विमोचन किया गया।

  • इस पुस्तक का नाम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पीक्स' है।

  • पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुस्तक का विमोचन किया।

6. हाल ही में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'अपशिष्ट' से खिलौने बनाने के लिए किस अनूठी प्रतियोगिता की शुरुआत की है - स्वच्छ टॉयकैथॉन

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ‘कचरे' से खिलौने बनाने के लिए एक अनोखी प्रतियोगिता 'स्वच्छ टॉयकैथॉन' शुरू की।

  • यह प्रतियोगिता 17 सितंबर 2022 के सेवा दिवस से 2 अक्टूबर 2022 के स्वच्छता दिवस तक स्वच्छता संबंधी पहल को बढ़ावा देने के लिए  'स्वच्छ अमृत महोत्सव' के तहत शुरू की जा रही है।

  • सूखे कचरे का उपयोग करके खिलौनों के डिजाइन में नवाचार लाने के लिए प्रतियोगिता व्यक्तियों और समूहों के लिए खुली होगी।

  • यह कुशल डिजाइनों पर ध्यान केंद्रित करेगा जिन्हें न्यूनतम सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने वाले खिलौनों पर बड़े पैमाने पर दोहराया जा सकता है।

7. विश्व पर्यटन दिवस सितम्बर महीने में कब मनाया जाता है - 27 सितंबर

  • इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा की गई थी।

  • विश्व पर्यटन दिवस के सेलिब्रेशन में कई देशों के टूरिज्‍म बोर्ड शामिल रहते हैं, जो अपने शहरों, राज्यों या देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक ऑफर्स लॉन्च करते हैं।

  • इस दिन को मनाने का मकसद पर्यटन से रोजगार को बढ़ाना, पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना और ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को बढ़ावा देना है।

  • थीम → Rethinking Tourism (पर्यटन पर पुनर्विचार करना)

  • Note - इस साल विश्व पर्यटन दिवस इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है।

8. एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे अधिक प्रदूषित नदियों की सूची में सबसे ऊपर नाम किस नदी का है - हिंडन नदी

  • देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित नदियों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम उत्तर प्रदेश की हिंडन नदी का है।

  • राष्ट्रीय जल गुणवत्ता निरीक्षण कार्यक्रम के तहत देशभर की नदियों का निरीक्षण किया गया।

  • हिंडन नदी में सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में ई-लेवल का प्रदूषण पानी में मिला है, जो कि अत्यधिक प्रदूषित है।

9. हाल ही में किस राज्य में 'बतुकम्पा पुष्प उत्सव' मनाया गया है - तेलंगाना

  • बतुकम्मा पर्व भारत के तेलंगाना राज्य में महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक क्षेत्रीय पर्व है।

  • पूरे तेलंगाना क्षेत्र में यह बतुकम्मा पर्व शालिवाहन संवत के अमावस्या तिथि से शुरू हो कर नौ दिनों तक मनाया जाता हैं।

  • फूलों से सात लेयर से गोपुरम मंदिर की आकृति बनाई जाती है। तेलगु में बतुकम्मा का मतलब होता है, देवी माँ जिन्दा है।

  • तेलंगाना में त्योहार की सूची →

  • बोनलु महोत्सव

  • इनवोलू (इलोनी) मल्लान्ना जथारा

  • सम्मक्का सरक्का जतारा

10. हाल ही में SCO सदस्य देशों को अभियोजक जनरल की 20वीं बैठक कहां आयोजित की गई है - अस्ताना

  • शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के महा-अभियोजकों की 20वीं बैठक कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित की गई।

  • यह एक अंतर सरकारी स्थायी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना वर्ष 2001 में की गई थी।

  • SCO चार्टर वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था और इसे वर्ष 2003 में लागू किया गया था।

  • यह एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य संगठन है जिसका लक्ष्य इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखना है।

  • वर्तमान में इसके सदस्य देशों में कज़ाखस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान शामिल हैं।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book