img

30 August 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. कौन सा देश पहले 'कर्नाटक कल्चरल फेस्टिवल' की मेजबानी की है - श्रीलंका

  • श्रीलंका ने अपने पहले कर्नाटक सांस्कृतिक महोत्सव की मेजबानी की।

  • इसका आयोजन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र और एम.ई. ग्लोबल पीस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया था।

  • इनमें नृत्‍य, लोकगीत, विभिन्‍न भाषाओं में कविताएं, बैले और कठपुतलियों का प्रदर्शन शामिल हैं।

  • यह कार्यक्रम सांस्‍कृतिक विविधता और भारत तथा श्रीलंका के साझा सांस्‍कृतिक संबंधों का प्रतीक रहा।

2. किस देश में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 का आयोजन किया जायेगा - मिस्र

  • जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 का आयोजन मिस्र में किया जायेगा। 

  • इसमें भारत और अमेरिका सहित दुनिया के 34 देशों की सेनाएं भाग ले रही है।

  • ब्राइट स्टार- 23 एक बहुराष्ट्रीय त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसका नेतृत्व यूएस सेंटकॉम और मिस्र सेना द्वारा किया जाएगा।

  • यह पश्चिम एशिया और उत्‍तर अफ्रीका क्षेत्र में अब तक का सबसे बडा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास होगा।

3. पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक कहां आयोजित की गई - गुजरात

  • गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • इस अवसर पर उन्होनें अंतर-राज्य परिषद् सचिवालय के ई-रिसोर्स वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया।

  • बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन दीव के प्रशासकों के साथ-साथ राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

  • इस डिजिटल संसाधन का उपयोग केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा नीतिगत हस्तक्षेप के लिए किया जा सकता है।

4. मध्य प्रदेश में विश्व में अपनी तरह के पहले जलवायु सूचना सेवा तंत्र की शुरुआत किस देश के सहयोग से किया जा रहा है - ब्रिटेन

  • इस क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मेपकास्ट एवं ब्रिटिश उच्चायुक्त के बीच एमओयू किया जाएगा। 

  • विश्व में अपने तरह के पहले जलवायु सूचना सेवा तंत्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ब्रिटिश हाई कमीशन के उच्चायुक्त एक सितंबर को मुख्यमंत्री आवास भोपाल में करेंगे।

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सखलेचा भी मौजूद रहेंगे और वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थाओं के प्रमुखों के बीच चर्चा होगी। 

  • इस क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मेपकास्ट एवं ब्रिटिश उच्चायुक्त के बीच एमओयू किया जाएगा।

5. हाल ही में किस राज्य की सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’का शुभारंभ किया 

  • प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह 2 हज़ार रुपए की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष 10 हज़ार रुपए प्रदान किये जाएंगे।

6. हाल ही में किस राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश के एक विशिष्ट उत्पाद भदरवाह राजमा को जीआई टैग प्रदान किया गया है - जम्मू कश्मीर

  • जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के प्रसिद्ध भद्रवाह राजमा, जो कि राजमा की एक किस्म है, और रामबन के सुलाई शहद को GI टैग मिल गया है। 

  • GI का दर्जा मिलने के बाद क्षेत्र के इन लोकप्रिय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलेगी। 

  • बसोहली पेटिंग के बाद भद्रवाह राजमा और रामबन सुलाई शहद को भौगोलिक संकेतक का दर्जा मिला है।’

  • GI टैग से किसानों की आय दोगुना करने में मदद मिलेगी।

7. राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल कहाँ लॉन्च किया गया - दिल्ली

  • राष्ट्रीय खेल दिवस 2023 के अवसर पर, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जेएलएन स्टेडियम में एक कार्यक्रम में अन्य पहलों के अलावा फिट इंडिया क्विज़ का तीसरा संस्करण लॉन्च किया।

  • राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल महासंघ पोर्टल को भी लॉन्च किया।

  • कार्यक्रम में नई दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 500 स्कूली बच्चों के साथ-साथ एमवाईएएस, एसएआई और राष्ट्रीय खेल महासंघों के कई विशिष्ट एथलीटों और अधिकारियों ने भाग लिया।

8. कौन-सी राज्य सरकार ने स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण का प्रस्ताव रखा - गुजरात

  • गुजरात राज्य सरकार ने पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिये आरक्षण को मौजूदा 10% से बढ़ाकर 27% कर दिया है।

  • विस्तारित 27% OBC आरक्षण स्थानीय निकायों के सभी स्तरों (नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत, तालुका पंचायत और ज़िला पंचायत) पर लागू होगा।

  • OBC आरक्षण पेसा अधिनियम 1996 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में लागू नहीं होगा जहाँ अनुसूचित जनजाति (ST) की आबादी 50% से अधिक है, ऐसे क्षेत्रों में OBC उम्मीदवारों को 10% आरक्षण मिलेगा।

9. हाल ही में संपन्न 26वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन का खिताब किस राज्य ने हासिल किया - छत्तीसगढ़

  • छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के समस्त विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

  • इस प्रतियोगिता में वन विभाग के उच्चतम अधिकारी पीसीसीएफ से लेकर गार्ड तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेते हैं।

  • छत्तीसगढ़ ने कुल 129 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुन: अपना प्रथम स्थान कायम रखा।

10. वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह में प्रतिशत गिरावट क्या थी - 34%

  • देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 34 फीसदी घटकर 10.94 अरब डॉलर रहा है। 

  • पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एफडीआई प्रवाह 16.58 अरब डॉलर रहा था। 

  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, ट्रेडिंग, दूरसंचार, वाहन, फार्मा और रसायन जैसे क्षेत्रों में एफडीआई कम रहा है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book