img

30 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1.  हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है - बेंजामिन नेतन्याहू 

  • बेंजामिन नेतन्याहू को एक बार फिर से इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।
  •  कैबिनेट के शपथ लेने से पहले उनकी सरकार ने संभावित 120 संसदीय वोटों में से 63 वोट के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 
  • उनके नए गठबंधन में रिलीजियस ज़ायोनिज्म ओर जेविश पॉवर पार्टी शामिल है जिनके नेता फ़िलिस्तीन का विरोध करते हैं। 
  • पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल का प्रधान मंत्री बनने पर बधाई दी है।

2. किस राज्य में विश्व स्तरीय कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की स्थापना की जाएगी -  उत्तराखंड

  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा है की उत्तराखंड के टिहरी में एक विश्व स्तरीय कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की स्थापना की जाएगी। 
  • उन्होंने टिहरी झील में राष्ट्रीय चैंपियनशिप "टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप" के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही। 
  • साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। 
  • इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टिहरी झील पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

3. ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए किस भारतीय खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट किया गया है - सूर्यकुमार यादव 

  • ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी नॉमिनेट किया गया है।
  •  इनके अलावा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, और इंग्लैंड के सैम कर्रन को भी नामित किया गया है। 
  • इसके लिए वोटिंग जनवरी में करायी जाएगी। ICC मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को नॉमिनेट किया गया है।

4. इंडियन एयरफोर्स ने किस मिसाइल के, एक्सटेंडेड रेंज एयर लॉन्च वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया -  ब्रह्मोस

  • भारतीय वायुसेना ने हाल ही में ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया। 
  • यह लगभग 400 किमी की रेंज में किसी भी लक्ष्य को मार गिराने में सक्षम है।
  • रक्षा अधिकारी के अनुसार सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से मिसाइल का परीक्षण किया गया। 
  • एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से मिसाइल को दागा गया और इसने बंगाल की खाड़ी में सटीक लक्ष्य पर प्रहार किया। 
  • यह मिसाइल के एयर-लॉन्च के एंटी-शिप संस्करण का परीक्षण था।
  • इस परीक्षण के साथ वायुसेना ने एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लंबी दूरी पर जमीन या समुद्री लक्ष्य पर सटीक हमले करने में महत्वपूर्ण क्षमता वृद्धि हासिल की है।
  • सरकार के अनुसार, SU-30MKI विमान के उच्च प्रदर्शन के साथ मिसाइल की लंबी रेंज क्षमता वायुसेना को रणनीतिक रूप से मजबूत करेगी और भविष्य में युद्ध की स्थिति में दुश्मन देश पर हमला करने में अधिक प्रभावी होगी। 

5. किस संस्थान को 'G20 साइंस वर्किंग ग्रुप का सचिवालय' नाम दिया गया है - आईआईएससी बेंगलुरु

  • भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) को G20 समूह विज्ञान 20 (S20) के लिए सचिवालय के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • 2023 G20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है और 2023 में S20 का थीम 'अभिनव और सतत विकास के लिए विघटनकारी विज्ञान' (Disruptive Science for Innovative and Sustainable Development) है। साल भर, भारत के विभिन्न हिस्सों में इससे जुड़ी बैठके आयोजित की जाएँगी।

6. 'दक्ष' किस संस्था द्वारा संचालित पेमेंट फ्रॉड रिपोर्टिंग मॉड्यूल है - भारतीय रिजर्व बैंक

  • भारतीय रिजर्व बैंक की परिष्कृत पर्यवेक्षी प्रबंधन प्रणाली को दक्ष (RBI) का नाम दिया गया है। 
  • आरबीआई ने कहा है कि भुगतान धोखाधड़ी रिपोर्टिंग मॉड्यूल 1 जनवरी, 2023 को दक्ष में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 
  • इस परिवर्तन का उद्देश्य रिपोर्टिंग में सुधार करना, दक्षता में वृद्धि करना और भुगतान धोखाधड़ी निगरानी प्रक्रिया को स्वचालित करना है।

7.  ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित मामलों के लिए किस केंद्रीय मंत्रालय को नोडल मंत्रालय के रूप में मंजूरी दी गई है - इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय

  • ऑनलाइन गेमिंग में मौद्रिक चिंताओं से जुड़े मुद्दों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को केंद्रीय मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है। 
  • 'Esports' विनियमन को युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (MYAS) (वीडियो गेम जिसमें पैसे शामिल नहीं हैं) के अधीन संचालित होगा। 
  • भारत में गेमिंग बाजार वर्तमान में 2।6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है और 2027 तक इसके 8।6 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है।

8. हाल ही में किस राज्य ने नीलगिरि तहर के संरक्षण के लिए परियोजना शुरू किया है - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने एक परियोजना के जरिये नीलगिरि तहर के संरक्षण के लिए आदेश जारी किये। 
  • इसे देश में अपनी तरह की पहली परियोजना बताया जा रहा है। 
  • सरकार ने कहा कि 25.14 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 2022-2027 के दौरान लागू की जाएगी और उपकरणों की मदद से तहर की संख्या का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किये जाएंगे।
  • तहर विलुप्तप्राय प्रजातियों की श्रेणी में आती है और यह वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 की अनुसूची-1 के तहत संरक्षित है। 
  • यह जंतु पश्चिमी घाट में स्थानिक है। इस स्थान को इसकी जैव विविधिता के लिए अपार वैश्विक महत्व के क्षेत्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।

9. लोकायुक्त विधेयक 2022' पारित करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है - महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र विधानसभा ने 28 दिसंबर को लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित किया, जो मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाता है। 
  • ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य है। 
  • शिक्षक प्रवेश परीक्षा में कथित घोटाले को लेकर विपक्ष के सदन से बहिर्गमन करने के कारण विधेयक बिना किसी चर्चा के पारित हो गया। 
  • कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने विधेयक पेश किया जिसमें मुख्यमंत्री और कैबिनेट को भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के दायरे में लाने का प्रावधान है।

10. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस राज्य के दो मंदिरों में प्रसाद परियोजना की आधारशिला रखी है - तेलंगाना

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान’’ (प्रसाद) योजना के तहत तेलंगाना के भद्राचलम तीर्थ में सुविधाओं के विकास के लिए परियोजना की आधारशिला रखी। 
  • उन्होंने भद्राचलम के प्रसिद्ध भगवान राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। 
  • मुर्मू ने कहा कि पर्यटन लोगों की आजीविका के अवसरों और आय को बढ़ाता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करता है। 
  • राष्ट्रपति ने ‘प्रसाद’ के तहत तीर्थ स्थलों के विकास के माध्यम से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय की सराहना की।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book