img

31 December 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है - लूला डा सिल्वा

  • लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा (Luiz Inacio Lula da Silva) ने ब्राज़ील के 39वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।
  • ब्राजील में पिछले वर्ष अक्टूबर में संपन्न हुए जनरल इलेक्शन में उन्हें 60.3 मिलियन वोट (50.9 प्रतिशत) वोट मिले थे जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 58.2 मिलियन (49.1 प्रतिशत) वोट मिले थे।
  • वह वर्कर्स पार्टी (Workers’ Party ) के एक संस्थापक सदस्य है।
  • वह 01 जनवरी 2003 से 31 दिसम्बर 2010 के बीच दो बार ब्राजील के राष्ट्रपति रह चुके है. 01 जनवरी 2023 से वह तीसरी बार देश का नेतृत्व कर रहे है।

2. कौन सा देश यूरो (euro) को अपनी करेंसी के रूप में अपना लिया है - क्रोएशिया

  • यूरोपीय देश क्रोएशिया ने आधिकारिक तौर पर यूरो (euro) को अपनी करेंसी के रूप में अपना लिया है।
  • 1 जनवरी, 2023 की आधी रात से क्रोएशिया ने अपनी कुना मुद्रा (kuna currency) को अलविदा कह दिया।
  • साथ ही क्रोएशिया शेंगेन ज़ोन (Schengen zone) में भी शामिल हो गया है।
  • शेंगेन ज़ोन दुनिया का सबसे बड़ा फ्री वीजा जोन है।
  • इसके साथ ही क्रोएशिया 20वां यूरोपियन यूनियन स्टेट बन गया है जिसने यूरो को अपनी ऑफिसियल करेंसी के रूप में स्वीकार कर लिया है।
  • क्रोएशिया, यूरोपियन यूनियन (EU) का सदस्य देश 1 जुलाई 2013 को बना था।     

3. पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो किस फुटबॉल क्लब से जुड़े है - अल-नासर 

  • पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर से जुड़ गए है। 
  • क्लब अल-नासर ने फ्री-ट्रांसफर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हस्ताक्षर की घोषणा की। 
  • फीफा वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले फेमस फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से उनका कॉन्ट्रैक्ट टूट गया था। 
  • उन्होंने अल-नासर के साथ लगभग ढाई साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है। 
  • क्लब के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2025 तक का है। 
  • क्लब की बात करे तो वह मैनचेस्टर यूनाइटेड रियल मेड्रिड, जुवेंटस के लिए खेल चुके है। 

4. हाल ही में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है - कौस्तव चटर्जी 

  • कौस्तव चटर्जी (Koustav Chatterjee) नई दिल्ली में एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए है।
  • 19 वर्षीय ने कौस्तव जीएम मित्रभा गुहा के खिलाफ अपना खेल ड्रॉ किया।
  • 16 वर्षीय आदित्य मित्तल भारत के 77वें शतरंज ग्रैंडमास्टर है।
  • कोलकाता के रहने वाले कौस्तव पश्चिम बंगाल के दसवें ग्रैंडमास्टर बने. कौस्तव ने अक्टूबर 2021 में बांग्लादेश में शेख रसेल GM 2021 में अपना पहला जीएम-नॉर्म हासिल किया था।

5. राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किस शहर में किया गया है - नई दिल्ली

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) में इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया है। 
  • केंद्र इस स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने के लिए सहायता भी प्रदान करेगा।
  • डॉ सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 'स्टार्टअप इंडिया' की घोषणा के बाद, NRDC ने खुद को राष्ट्रीय स्तर का एकमात्र पीएसयू बनने के लिए तैयार किया।
  • राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) की स्थापना 1953 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।  

6. पशुओं के लिए भारत के पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) मोबाइल यूनिट की शुरुआत किस राज्य में की गयी है - गुजरात

  • पशुओं के लिए, देश के पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) मोबाइल यूनिट की शुरुआत गुजरात के अमरेली में की गयी है।
  • केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मोबाइल आईवीएफ लैब का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने कहा कि आईवीएफ मोबाइल वैन को "भारत सरकार और अमर डेयरी के एक संयुक्त उद्यम के रूप में शुरू किया गया है।
  • इस यूनिट की मदद से अमरेली के पशुपालकों को आईवीएफ तकनीक उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया।

7. किसने इंडियन एयरफोर्स के वेस्टर्न एयर कमांड का कार्यभार ग्रहण किया है - एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा 

  • इंडियन एयरफोर्स के वेस्टर्न एयर कमांड का कार्यभार एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा ने 01 जनवरी 2023 को ग्रहण कर लिया।
  • एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक हैं।
  • वह जून 1985 में एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में इंडियन एयर फ़ोर्स में शामिल हुए थे।
  • एयर मार्शल पंकज मोहन सिन्हा को 'अति विशिष्ट सेवा पदक' और 'विशिष्ट सेवा पदक' से सम्मानित किया जा चुका है।
  • उन्होंने एयर मार्शल एस प्रभाकरन का स्थान लिया है।

8. किस IIT ने 'व्हार्टन क्यूएस एजुकेशन अवॉर्ड 2022' जीता है -IIT मद्रास

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) ने व्हार्टन-क्यूएस रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड्स (शिक्षा का ऑस्कर) में महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। 
  • डेटा साइंस और एप्लिकेशन में बीएस ने सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन कार्यक्रम श्रेणी में रजत जीता, जबकि आईआईटी और आईआईएससी की संयुक्त पहल एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहैंस्ड लर्निंग) ने आजीवन सीखने की श्रेणी में स्वर्ण जीता।

9. हाल ही में अजय कुमार श्रीवास्तव को किस बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है -इंडियन ओवरसीज बैंक

  • सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमोशन देकर प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। 
  • भारत सरकार ने अजय कुमार श्रीवास्तव को 1 जनवरी 2023 ,से तीन साल के कार्यकाल के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आइओबी) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
  • इससे पहले श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। 
  • इओबी के वर्तमान एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। 

10. किस राज्य ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुषों के अंडर -18 खिताब जीता है - मध्य प्रदेश

  • हॉकी में, मध्य प्रदेश ने 30 दिसंबर को भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुषों के अंडर -18 क्वालीफायर खिताब में ओडिशा को 6-5 से हराकर खिताब जीता। 
  • भुवनेश्‍वर में फाइनल मुकाबले में मध्‍य प्रदेश की ओर से जमीर मोहम्‍मद ने हैट्रिक लगाई। एक रोमांचक फाइनल में, जमीर मोहम्मद फाइनल के स्टार थे। 
  • उन्होंने हैट्रिक बनाई, जबकि मध्य प्रदेश के लिए अली अहमद, मोहम्मद ज़ैद खान और कप्तान अंकित पाल ने एक-एक गोल किया।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: रवि (हरियाणा)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर : सुंदरम राजावत (मध्य प्रदेश)
सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: प्रेम दयाल गिरी (ओडिशा)
सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर : अली अहमद (मध्य प्रदेश)

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book