img

5 August 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की है -  पाकिस्तान

  • पाकिस्‍तान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को पाकिस्तान की संसद- नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की है। 

  • संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रपति को 48 घंटों के भीतर इस पर हस्ताक्षर करना होगा। 

  • यदि, किसी कारण से, राष्ट्रपति हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो भी संसद स्वतः भंग हो जाएगी।

2. हाल ही में किस राज्य के विधानसभा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विधेयक पारित किया है - झारखंड

  • झारखंड के विधानसभा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विधेयक पारित किया है -

  • इसके प्रावधानों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने पर कम से कम 10 साल और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा होगी। इसके अलावा दोषियों पर दस करोड़ तक जुर्माना लगाया जाएगा

3. हाल ही में भारत को किस देश से एंटी टैंक स्पाइक के NLOS मिसाइलें मिली है - इजराइल

  • भारत को इजराइल से मिली स्पाइक NLOS मिसाइल मिली है।

  • पहाड़ी इलाकों में दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने के लिए भारत को इजराइल से स्पाइक NLOS मिसाइल मिली हैं।

  • 30 किलोमीटर की दूरी तक अपने टारगेट को हिट कर सकती हैं।

  • इससे उन लंबी दूरी के टारगेट्स को हिट किया जा सकेगा जो पहाड़ों में छिपे होते हैं।

4. हाल ही में NABARD (नाबार्ड) ने किस राज्य को ग्रामीण विकास के लिए 1974 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी हैं - राजस्थान

  • नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने राजस्थान सरकार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचे विकास निधि (RIDF) के तहत कुल राशि 1,974.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

  • इससे पहले राजस्थान के सभी जिलों में 104 पशु चिकित्सालयों और 431 उपकेंद्रों के निर्माण के लिए 117.15 करोड़ रुपये मंजूर किये गये थे।

5. साहसिक खेल और जल पर्यटन नीति 2023 को लागू करने वाला कौन सा भारतीय राज्य है - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति को दी मंजूरी

  • इस नीति को सरकार द्वारा घोषित होने की तिथि से 10 वर्ष के लिए मान्य होगा।

  • इस नीति का प्रमुख उद्देश्य राज्य में मौजूद नदियों, नहरों, झीलों और सागरों का उपयोग करके पानी पर्यटन सुविधाएं विकसित करना है।

6. अमृत वृक्ष आंदोलन को शुरु करने वाला कौन-सा भारतीय राज्य है - असम

  • असम सरकार ने वनों को बढ़ावा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने के लिए ‘अमृत बृक्ष्य आंदोलन’ के नाम से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

  • एक दिन में 1 करोड़ पौधों को लगाने का लक्ष्य है, जो राज्य की हरियाली अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की निशानी होगी। 

7. भारत के किस चिड़ियाघर ने हाल ही में कैद में एक हिमालयी गिद्ध का प्रजनन हासिल किया है - असम राज्य चिड़ियाघर

  • जर्नल ऑफ थ्रेटेंड टैक्सा के एक रिपोर्ट में प्रकशित किया गया है कि हिमालयन गिद्ध जिप्स हिमालयेंसिस का 2022 में असम राज्य के गुवाहाटी चिड़ियाघर में सफलतापूर्वक प्रजनन हुआ है। 

  • असम स्टेट जू में हाल ही में हिमालयन गिद्ध के कैप्टिव में जन्म देने का रिकॉर्ड भारत में पहली बार रिकॉर्ड हुआ।

  • हिमालयी गिद्ध के जू में प्रजनन को एक चुनौतीपूर्ण कार्य माना गया क्योंकि यह प्रजाति हिमपर्वतों में प्रजनन करती है।

  • असम राज्य के चिड़ियाघर में हिमालयी गिद्ध के सफल प्रजनन की यह दूसरी घटना है जिसमें इन गिद्धों को जू में प्रजनन किया गया है, जो फ्रांस के बाद दुनिया में दूसरी घटना है।

8. एसएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 31 तक भारत के लिए अनुमानित औसत जीडीपी विकास दर क्या है - 6.7%

  • एकएंडपी ग्लोबल की रिपोर्ड के अनुसार वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 31 तक भारत की अर्थव्यवस्था सलाना 6.7 फीसदी के दर आर्थिक विकास करेगी।

  • जिसके अनुसार भारत की प्रति व्यक्ति आय 2500 डॉलर से 4500 डॉलर तक होने का अनुमान है।

  • एस एंड पी ग्लोबल के मुताबिक 2023 तक स्टार्टअप्स में वेंचर कैपिटल फंडिंग दोगुनी हो जाएगी।

9. हाल ही में नामदेव धोंडो महनोर का निधन हुआ है वे कौन थे - कवि

  • मराठी कवी और गीतकार नमदेव धोंडो महनोर का 81 वर्ष में निधन हो गया।

  • नमदेव धोंडो महनोर को 1991 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

  • जगलं प्रेम अर्पवं, गंगा वाहू दे निर्मल, और दिवेलगणीची वेल नामदेव की प्रसिद्ध कविताएं है।

  • वे राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रहें हैं।

10. किस बैंक ने वीजा द्वारा संचालित एक सह-ब्रांडेड क्रेडिड कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की -  इंडसइंड बैंक

  • बजाज कैपिटल ग्रुप की कंपनी इंडसइंड बैंक और टाइगर फिनटेक ने गुरुवार को वीज़ा द्वारा संचालित एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, इंडसइंड बैंक टाइगर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की।

  • कार्डधारक अपने रिवॉर्ड पॉइंट को हवाई मील में परिवर्तित करने और अंतरराष्ट्रीय खर्च पर 1.5 प्रतिशत की छूट वाली विदेशी मुद्रा मार्क-अप का आनंद लेने में भी सक्षम होंगे।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book