img

6 October 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही अनाथ बच्चों के लिए योजना बनाने वाला पहला राज्य कौन-सा बना है - हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाथ, विशेष रूप से सक्षम बच्चों, के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की शुरुआत की है।

  • हिमाचल प्रदेश अनाथ बच्चों के लिए योजना बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

  • सुख-आश्रय योजना के अन्तर्गत लगभग 2700 अनाथ बच्चे जो रिश्तेदारों के साथ रह रहे हैं उन्हें 27 वर्ष पूर्ण होने तक 4000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

2. हाल ही में चौथे EMRS सांस्कृतिक साहित्यिक कला उत्सव 2023 का उद्घाटन किसने किया है - डॉ. अर्जुन मुंडा

  • केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने चौथे EMRS सांस्कृतिक साहित्यिक कला उत्सव 2023 का उद्घाटन किसने किया है।

  • चौथे EMRS सांस्कृतिक साहित्यिक कला उत्सव 2023 का आयोजन उत्तराखंड के देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होगा।

  • चार दिवसीय कार्यक्रम में 22 विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 2000 से अधिक आदिवासी छात्रों ने भाग लिया।

  • उत्सव में 20 से अधिक कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें नृत्य, संगीत, क्विज़, दृश्य कला और बहुत कुछ शामिल है। 

3. हाल ही में उत्तराखंड में होने वाले छठे विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का ब्रांड एम्बेसडर कौन बने है - अमिताभ बच्चन

  • उत्तराखंड में होने वाले छठे विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का ब्रांड एम्बेस्डर अमिताभ बच्चन को बनाया है।

  • इस सम्मेलन का आयोजन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डीएमआईसीएस हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से किया जा रहा है। 

  • इस सम्मेलन में 127 देशों के लगभग 2000 हजार से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।

  • सम्मेलन का उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना है।

4. ग्लोबल इंडियन अवार्ड  2023 से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला है - सुधा मूर्ति

  • सुधा मूर्ति को इंडो-कैनेडियन समारोह में कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) द्वारा प्रतिष्ठित ग्लोबल इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

  • सुधा मूर्ति को यह पुरस्कार साहित्य के असाधारण योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण के इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

  • ग्लोबल इंडियन अवार्ड हर साल एक प्रमुख भारतीय को दिया जाता है जिसने अपने चुने हुए क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाई हो। 

  • कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने समारोह के दौरान सुधा मूर्ति को पुरस्कार प्रदान किया, अवार्ड की राशि 50,000 डॉलर है।

5. भारतीय वायुसेना वर्ष 2023 में अपनी स्थापना का 91वां स्थापना दिवस कहां आयोजित करेगा - प्रयागराज

  • भारतीय वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर प्रयागराज में 8 अक्टूबर को एयर शो आयोजित किया जाएगा।

  • वायु सेना के 91वें स्थापना दिवस पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर संगम क्षेत्र में करतब दिखाएंगे। 

  • इनमें दो सीटर तेजस, सी-295 पहली बार किसी एयर शो में शामिल होंगे।

  • प्रयागराज में पहली बार होने जा रहे इस एयर शो में भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक विमान शामिल होंगे।

  • एयर शो के लिए प्रयागराज को इसलिए चुना गया है क्योंकि नैनी से ही पहले जहाज ने उड़ान भरी थी।

6. दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने एशियाई खेलों के किस गेम में स्वर्ण पदक जीता - स्क्वैश

  • भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिदंर पाल संधू की जोड़ी ने एशियाई खेलों के स्क्वाश गेम में स्वर्ण पदक जीता।

  • दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया।

  • यह एशियन गेम्स में स्क्वाश मिश्रित युगल स्पर्धा भारत का पहला गोल्ड मेडल है।

  • इससे भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 और कुल पदको की संख्या 83 हो गई है।

 

7. 50वां इंडिया इंटरनेशनल निट फेयर कहां आयोजित किया जाएगा - तमिलनाडु

  • 51वां इंडिया इंटरनेशनल निट फेयर तमिलनाडु के तिरुपुर में इंडिया निट फेयर एससिएशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

  • मेले का मुख्य विषय एक्टिव एंड स्पोर्ट्सवियर, पर्यावरणीय सामाजिक प्रशासन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटलीकरण है।

  • मेले में तिरुपुर, चेन्नई, कोयंबटूर, करूर और गुजरात के सत्तर प्रदर्शक भाग लेंगे।

  • मेले में यूरोप, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों के प्रमुख खरीदारों और उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

8. वर्ष 2023 के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से निम्नलिखित कितने वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है - 3

  • वर्ष 2023 के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से 3 वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया है।

  • यह सम्मान संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में कार्यरत एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया है।

  • पुरस्कार ‘क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया है।

9. हरियाणा का कर संग्रह चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में कितने करोड़ रुपये हो गया है - 32076 करोड़ रुपये

  • हरियाणा का कर संग्रह चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही में 32076 करोड़ रुपये हो गया है।

  • राज्य का कुल कर संग्रह गत वर्ष की इसी अवधि के 27,155 करोड़ रुपये के मुकाबले 32,076 करोड़ रुपये हो गया है, जो 18.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 

  • अब हरियाणा इस मामले में शीर्ष पांच राज्यों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

10. देश का पहला सिल्कटेक पार्क किस जिले में बनाया गया है - मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी जिले में देश के पहल जैव विविधता आनुवंशिक सिल्क पार्क का शुभारंभ हुआ।

  • प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (स्वतंत्र) प्रभार एवं वन राज्य मंत्री राहुल सिंह लोधी ने इस पार्क का शुभारंभ किया।

  • पचमढ़ी सिल्क टेक पार्क देश का एकमात्र स्थल है, जहां चारों प्रकार का रेशम -मलबरी, टसर, इरी तथा मूंगा शहतूत का उत्पादन एवं संवर्धन तथा सभी प्रकार के रेशम के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • आईआईटी इंदौर द्वारा इसके लिये उन्नत तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book