img

7 August 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किसने स्टडी इन इंडिया पोर्टल शुरु किया है - धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एस जयशंकर प्रसाद

  • केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तथा केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त रूप से  3 अगस्त 2023 को ‘स्टडी इन इंडिया पोर्टल’ लॉन्च किया।

  • स्टडी इन इंडिया (SII) पोर्टल एक वन-स्टॉप मंच है जो भारत में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को सरल बनाएगा।

  • यह शिक्षा क्षेत्र में ‘ब्रांड इंडिया' की एक मजबूत अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति स्थापित करेगा।

2. भारत ने श्रीलंका की डिजिटल पहचान परियोजना के लिए कितने रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की - 45 करोड़

  • भारत ने श्रीलंका को विशिष्ट डिजिटल पहचान परियोजना के लिए 45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

  • श्रीलंका की विशष्ट पहचान परियोजना का उद्देश्य देश के प्रशासनिक ढांचे को रूपांतरित कर नागरिकों के लिए बेहतर सेवा उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

  • इस प्रोजेक्ट के तहत श्रीलंका की सरकार अपने नागरिकों की बायोग्राफिक और बायोमीट्रिक जानकारी को इकट्ठा करेगी।

3. हाल ही में किसने असम में 132वें डूरंड कप का उद्घाटन किया है - राजनाथ सिंह

  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने असम के कोकराधार में 132वें डूरंड कप का उद्घाटन किया।

  • इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया।

  • उद्घाटन समारोह में राज्य और क्षेत्र भर से लगभग 12,000 फुटबॉल प्रशंसक शामिल हुए।

4. पुणे में केन्द्रीय सहकारी समिति रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल का लॉन्च किया - अमित शाह

  • केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुणे, महाराष्ट्र में केन्द्रीय सरकारी समिति रजिस्ट्रार (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया।

  • केंद्रीय रजिस्ट्रार कार्यालय के कम्प्यूटरीकरण का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देना और विभिन्न प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।

  • पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक वर्कफ़्लो के माध्यम से अनुप्रयोगों और सेवा अनुरोधों के प्रसंस्करण में तेजी लाएगा, जिससे समयबद्ध दृष्टिकोण की सुविधा मिलेगी।

5. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है - 7 अगस्त

  • हथकरघा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लघु और मध्यम उद्योग को बढ़ावा देना है।

  • इंडियन ब्रांड्स और खादी (Khadi) को विश्वभर में पहुंचाने की पहल की जाती है।

  • हथकरघा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लघु और मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने का है।

6. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहाँ प्रतिष्ठित स्थित संग्रहालय की आधारशिला रखी है - तमिलनाडु

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के आदिचनल्लूर में एक पुरातत्व संग्रहालय की आधारशिला रखी।

  • आदिचनल्लूर तूतीकोरिन जिले में तिमराबरानी नदी के तट पर स्थित एक पुरातत्विक स्थल है।

  • इस संग्रहालय को दक्षिण भारत में लौह युग की संस्कृति के इतिहास को श्रद्धांजलि के रूप में बनाया जाएगा।

7. कंबोडिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -  हुन मैनेट

  • कंबोडिया के किंग नोरोडोम सिहामोनी (Norodom Sihamoni) ने पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के बेटे - हुन मैनेट (Hun Manet) को देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है। 

  • हुन सेन अभी भी सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीसीपी) के प्रमुख और नेशनल असेंबली के सदस्य बने रहेंगे।

  • कंबोडियन चुनाव 2023 के दौरान, हुन सेन की पार्टी कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी।

8. कौन सी भारतीय सबसे कम उम्र में तीरंदाज़ी में विश्व चैंपियन बनी है - अदिति स्वामी

  • महाराष्ट्र की 17-वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाज़ी में सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में सबसे कम उम्र की विश्व चैंपियन बन गयी है।

  • इस स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी है। 

  • महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाज़ी में उनका 30वां रैंक है और उन्होंने 2 महीने पहले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का टाइटल जीता था।

9. हाल ही में किस राज्य में ‘शुभयात्रा योजना’ शुरू की गई है - केरल

  • केरल की राज्य सरकार ने ‘शुभयात्रा’ नामक योजना शुरू की है।

  • ‘शुभयात्रा’ योजना इच्छुक विदेशी नौकरी चाहने वालों के सामने आने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करने के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करती है।

  • योजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों के साथ सहयोग करेगी।

10. हाल ही में आईएफएफएम द्वारा किसको डायवर्सिटी इन सिनेमा अवार्ड से किसे सम्मानित किया जायेगा - मृणाल ठाकुर

  • अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को मेलबर्न के आगामी भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित डायवर्सिटी इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया जाने वाला है।

  • वार्षिक भव्य पुरस्कार समारोह के दौरान मृणाल को सिनेमा में विविधता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना तय है। 

  • IFFM का 14वां संस्करण 11 से 20 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book