img

 February 2021 Current Affairs In Hindi

1.निम्न में से किस राज्य सरकार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है - उत्तर प्रदेश

2. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - 28 फरवरी

3. हाल ही में भारत और किस देश ने दोनों देशों के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने को लेकर बनी सहमति की घोषणा की है -चीन

4. विश्व NGO दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - 27 फरवरी

5. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए कितने करोड़ रुपये को मंजूरी दी है –101 करोड़ रुपये

6. केंद्र सरकार ने साल 2035 तक समुद्री परिवहन क्षेत्र में निम्न में से कितने अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है -82 अरब डॉलर

7. भारत और किस देश के शोधकर्ताओं ने झाड़ी मेंढकों की पांच नई प्रजातियों की खोज की है –अमेरिका

8. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने किसे टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया है –डीन एल्गर

9. भारत ने किस देश के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति हेतु समझौता किया है -फिलीपींस

10. चैम्पियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है –एम सी मैरीकॉम

11. निम्न में से किसे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए लगातार पांचवी बार नियुक्त किया गया है -महबूबा मुफ्ती

12. हाल ही में किस देश ने महिलाओं के लिए सशस्त्र बल में प्रवेश की अनुमति दी है –सऊदी अरब

13. विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है –फरवरी के तीसरे शनिवार

14. किस देश के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है –श्रीलंका

15. तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को बढ़ाकर कितने साल करने का घोषणा किया है –60 साल

16. निम्न में से किस देश ने भारत समेत दुनिया के पेशेवर लोगों के लिए ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को हटा दिया है -अमेरिका

17. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है -नर्मदापुरम

18. नागालैंड में केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विश्व बैंक के साथ कितने लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए – छह करोड़ अस्सी लाख डॉलर

19. डेनिम ब्रांड ने हाल ही में किस अभिनेत्री को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बनाया है –दीपिका पादुकोण

20. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड मोटेरा का नाम निम्न में से किसके नाम पर करने की घोषणा की गयी है –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

21. आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने हाल ही में टीम का नाम बदलकर क्या कर दिया है –पंजाब किंग्स

22. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है –नमन ओझा

23. किस राज्य सरकार ने राज्य में ‘कोविड वॉरियर मेमोरियल’ स्थापित करने का निर्णय लिया है -ओडिशा

24. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ द्वारा जारी ‘भ्रष्टाचार बोध सूचकांक’ में भारत छह पायदान खिसककर 180 देशों में कितने स्थान पर आ गया है –86वें

25. कोरोना संक्रमण को देखते हुए हरिद्वार कुंभ की अवधि को घटाकर कितने दिन का कर दिया गया है -30 दिन

26. भारतीय टेलीविजन एकेडमी के 20वें पुरस्कारों में निम्न में से किसे हॉल ऑफ फेम का पुरस्कार प्रदान किया गया है -एकता कपूर

27. टोक्यो 2020 ओलंपिक संचालन समिति का अध्यक्ष निम्न में से किसे चुन लिया गया है –सीको हाशिमोतो

28. किस राज्य के मुख्यमंत्री को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -आंध्र प्रदेश

29. निम्न में से किस देश की टीम टी20 क्रिकेट में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाली पहली टीम बन गयी है -पाकिस्तान

30. विश्व रेडियो दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -13 फरवरी

31. भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने हाल ही में किन दो पहलवानों को वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है –सुशील कुमार और साक्षी मलिक

32. किस राज्य के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है –हिमाचल प्रदेश

33. केंद्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उप-श्रेणीकरण पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु रोहिणी आयोग के कार्यकाल को कितने तारीख तक बढ़ा दिया है –31 जुलाई 2021

34. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कोविड महामारी के प्रभाव के कारण वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर वर्ष 2021-22 में कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है –10.5 प्रतिशत

35. केंद्र सरकार की तरफ से किस राज्य में 18 महीने बाद 4G सेवा को बहाल कर दिया गया है –जम्मू-कश्मीर

36. ब्लूमबर्ग की तरफ से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इनोवेशन इंडेक्स-2021 की लिस्ट में भारत निम्न में से कौन से स्थान पर है -50वें

37. हाल ही में किस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को तीसरी बार ‘एलन बॉर्डर मेडल’ से सम्मानित किया गया है –स्टीव स्मिथ

38. विश्व दलहन दिवस (World Pulses Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है –10 फरवरी

39. अंतर्राष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस (International Day of Women and Girls in Science) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है –11 फरवरी

40. भारत की किस स्टार एथलीट को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डीएसपी नियुक्त करने का फैसला किया है –हिमा दास

41. सऊदी अरब ने कोरोना महामारी के मद्देनजर कितने देशों से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है –20

42. भारत 2020 लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक रैंकिंग में दो स्थान फिसलकर किस स्थान पर पहुंच गया है –53वें स्थान

43. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘हर घर पानी, हर घर सफाई’ मिशन लांच किया है –पंजाब

44. विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetland Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है –2 फरवरी

45. अमेरिका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट कितने साल के लिए बढ़ा दी है –पांच साल

46. आरबीआई ने 05 फरवरी 2021 को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक में रेपो रेट कितने प्रतिशत पर बरकरार रखा है –चार प्रतिशत

47. किस मंत्रालय ने हाल ही में गोवर्द्धन योजना पर एक एकीकृत पोर्टल की शुरूआत की है –– जल शक्ति मंत्रालय

48. निम्न में से किस देश की सेना ने तख्तापलट कर एक साल के लिए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है –म्यांमार

49. केंद्र सरकार ने बीमा में एफडीआई की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है –74 प्रतिशत

50. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी महिला को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है –भव्या लाल
 

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book