1.हाल ही में यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में रोजाना कितने बच्चों की मौत एड्स रोग के कारण होती हैं – 320 बच्चों की।
- विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है - 1 दिसंबर को।
- एलिसा टेस्ट का संबंध किस रोग से है - एड्स।
- UNICEF का अर्थ है United Nations International Children's Emergency Fund (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) स्थापना - 11 दिसंबर 1946, मुख्यालय - न्यूयार्क, अध्यक्ष - एन वेनेमन।
2.देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) कौन होंगे – जनरल बिपिन रावत
- वर्तमान में बिपिन रावत थलसेना प्रमुख (27 वें) हैं और उनका कार्यकाल दिसंबर 2019 समाप्त हो जाएगा।
- उसके बाद वह पहले CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) के रुप में कार्यभार संभालेंगे।
- तीनो सुरक्षा बलों थलसेना, वायुसेना और नौसेना में तालमेल बिठाने के लिए रक्षा प्रबंधन ने चार सितारा CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) पद का गठन किया।
- CDS के रुप में बिपिन रावत का कार्यकाल 2 साल का होगा।
- 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद तत्कालीन डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) पद की सिफारिश की थी।
- ताकि तीनों सेनाओं के बीच उचित तालमेल बना रहे।
3.केंद्र सरकार ने बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट का नाम किसके नाम पर रखने की मंजूरी दी है – विद्यापति
- प्रस्तावित दरभंगा हवाई अड्डे का नाम प्रसिद्ध मैथिली कवि विद्यापति के नाम पर रखा जाएगा।
- बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने यह ऐलान किया।
4.हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार 2019 किसे देने का ऐलान किया गया है – अक्कितम अच्युतन नंबूदरी (मलयालम कवि)
- ज्ञानपीठ पुरस्कार का ये 55 वां संस्करण है।
- उनकी कुछ प्रसिद्ध पुस्तकें हैं - "खंड काव्य", "कथा काव्य", "चरित्र काव्य" और गीत।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार है।
- भारत का कोई भी नागरिक जो संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित 22 भाषाओं में से किसी में लिखता है, इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार के साथ 11 लाख रुपये की राशि भी दी जाती है।
- ज्ञानपीठ पुरस्कार कि स्थापना कब की गई थी - 1961 में।
- पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार (1965) किसे दिया गया था - जी शंकर करुप (मलयालम कवि)।
5.स्वर्ण आभूषणों और कलाकृतियों पर हॉलमार्क कब से अनिवार्य होगा – 15 जनवरी 2021
- हॉलमार्क का अर्थ है - गुणवत्ता की मुहर।
- ये ऐलान हाल ही में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने किया है, जिसके अनुसार नोटिफिकेशन 15 जनवरी 2020 को ही जारी कर दिया जाएगा।
- सोने की शुद्धता किसमें मापी जाती है - कैरेट।
- 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना माना जाता है क्योंकि इसमें सोने की मात्रा 99.9 प्रतिशत होती है।
- जबकि आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें 91.6 प्रतिशत मात्रा सोने की और बाकी मात्रा कॉपर और जिंक जैसी धातुओं - की होती है।
- इसके अलावा कुछ अन्य आभूषणों में जैसे अंगूठी जिसमें पत्थर या कोई मोती का टुकड़ा लगा हो तो ऐसे आभूषण बनाने के लिए 18 कैरेट सोने का प्रयोग किया जाता है, जिसमें सोने की मात्रा सिर्फ 75 प्रतिशत होती है।
6.सूर्य किरण युद्धाभ्यास का संबंध किन दो देशों से है – भारत व नेपाल
- यह अभ्यास भारत और नेपाल की सेनाएं नेपाल के रुपदेही जिले के सलझंडी में 3 दिसंबर से 16 दिसंबर तक करेंगी।
- नेपाल चीन के साथ किस नाम से युद्धाभ्यास करता है - सागरमाथा फ्रेंडशिप।
- नेपाल की राजधानी - काठमांडू, संसद - राष्ट्रीय पंचायत, मुद्रा - रुपया (नेपाली), राष्ट्रीय पशु - गाय, माउंट एवरेस्ट - सागरमाथा, पहला उपग्रह - नेपालीसैट - 1, - - - राष्ट्रपति - विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री - केपी ओली।
- सार्क (दक्षेस) का मुख्यालय - काठमांडू (नेपाल)
7.किस IIT ने गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है – IIT खड़गपुर
- IIT खड़गपुर तथा IIT गांधीनगर ने राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के साथ मिलकर गाँधीपीडिया का निर्माण करने का निर्णय लिया है।
- इस ऑनलाइन रिपॉजिटरी में गाँधी की किताबों, पत्रों तथा भाषणों का संग्रह होगा।
8.केंद्र सरकार कुलशेकरपत्तिनम के निकट राकेट लांच पैड की स्थापना की योजना बना रही है, यह स्थान किस राज्य में स्थित है – तमिलनाडु
- केंद्र सरकार तमिलनाडु में कुलशेकरपत्तिनम के निकट राकेट लांच पैड की स्थापना की योजना बना रही है।
- वर्तमान में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) के दो लांच पैड सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश) में हैं।
- यह निर्णय भारत से अधिक लांच करने की योजना का हिस्सा है।
9.लोकपाल के लोगो को किसके द्वारा डिजाईन किया गया है – प्रशांत मिश्रा
- हाल ही में लोकपाल के चेयरपर्सन जस्टिस पिनाकी चन्द्र घोष ने लोकपाल का लोगो लांच किया।
- इसके लिए MyGov प्लेटफार्म पर खुली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
- चयन प्रक्रिया में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के प्रशांत मिश्रा द्वारा डिजाईन किया गया लोगों चुना गया।
- इसके अलावा लोकपाल का आदर्श वाक्य “मा गृधः कस्यस्विद्धनम्” चुना गया, इसका अर्थ है “किसी के धन का लोभ मत करो”।
10.केंद्र सरकार ने किस प्रदेश में लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास को मंजूरी दी हैं – मणिपुर
- केंद्रीय जहाजरानी मंत्रालय ने मणिपुर में लोकटक अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना के विकास को मंजूरी दे दी है।
- यह पूर्वोत्तर राज्यों में अंतर्देशीय जल परिवहन कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगा और पर्यटन क्षेत्र को भी एक बड़ा बढ़ावा देगा।
- लोकटक झील मणिपुर के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के रुप में भी प्रसिद्ध है।
- यह झील तैरते हुए द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है।
- राजधानी - इंफाल, मुख्यमंत्री - एन.वीरेन सिंह, राज्यपाल - डॉ. नजमा हेपतुल्ला।