img

1. किस राज्य सरकार ने आठ सौ किलोमीटर सड़क को हर्बल सड़क के रूप में विकसित करने का ऐलान किया है - उत्तर प्रदेश

  • हर्बल सड़क परियोजना के तहत, राज्य सरकार सड़क के दोनों ओर औषधीय मूल्यों वाले पौधों का रोपण करेगी।
  • इन औषधीय पेड़-पौधों में नीम, पीपल, सहजन आदि शामिल हैं।
  • यह पौधे औषधियों के लिए कच्चा माल प्रदान करेंगे और भूमि के कटाव को रोकने में भी मदद करेंगे।
  • इस परियोजना के लिए 800 किलोमीटर की सड़क को राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग के साथ चुना गया है।
  • यह परियोजना 18 जिलों में शुरू की गई थी। 
  • इस परियोजना का उद्देश्य घरों में बोनसाई और कैक्टस जैसी गैर-देशी प्रजातियों के विकास को कम करना है।
    लाभ -
  • ब्राह्मी का पौधा स्मृति को तेज करता है, अश्वगंधा का उपयोग सामान्य कल्याण में किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि अश्वगंधा को हाल ही में COVID-19 से लड़ने के लिए अध्ययन में शामिल किया गया था।
  • इसे हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।


2. हाल ही में किस बैंक और भारत ने महाराष्ट्र में सड़कों के सुधार के लिये 177 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किये - एशियाई विकास बैंक

  • हाल ही में 'एशियाई विकास बैंक' और भारत ने  महाराष्ट्र में सड़कों के सुधार के लिये 177 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किये।
  • इस ऋण की मदद से महाराष्ट्र के 2 प्रमुख ज़िलों की सड़कों, 450 किलोमीटर के 11 राज्यमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, अंतर्राष्ट्रीय सड़कों, बंदरगाह, हवाई अड्डे, ज़िला मुख्यालय, औद्योगिक क्षेत्र और कृषि क्षेत्र की सड़कों में सुधार किया जाएगा।
  • पूर्व में एशियाई विकास बैंक द्वारा COVID-19 से निपटने हेतु भारत को 2.2 बिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया गया है।
  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है।
  • इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी।
  • ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
  • इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • ADB में 67 सदस्य हैं |


3. वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में GDP (सकल घरेलू उत्‍पाद) ग्रोथ रेट कितनी रही - 4.2%

  • 11 साल का न्‍यूनतम ग्रोथ -
  • केंद्र सरकार ने (मार्च 2019 में) वर्ष 2019-20 में बजट के दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
  • जबकि फाइनल जीडीपी ग्रोथ रेट 4.2 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
  • यह पिछले 11 साल का न्‍यूनतम रिकॉर्ड है।
  • GDP Growth rate -
  • 1st Quarter : 5.1%
  • 2nd Quarter : 5.6 %
  • 3rd Quarter : 4.7%
  • 4th Quarter : 3.1 %


4. अजीत जोगी का 29 मई 2020 को निधन हो गया, वह छत्‍तीसगढ़ के ………………. मुख्‍यमंत्री थे - पहले

  • वह 74 साल के थे।
  • 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य बना, तो अजीत जोगी को पहले मुख्यमंत्री बने।
  • वे 2003 तक सीएम रहे।
  • 2016 में कांग्रेस से बगावत कर उन्होंने अपनी अलग पार्टी ‘जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़’ बना ली थी।
  • राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में आए।
  • 1986 में राजीव गांधी के कहने पर अजीत जोगी ने कलेक्टर की नौकरी छोड़ी और कांग्रेस से राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
  • छत्‍तीसगढ़ में तीन दिन का राजकीय शोक।
  • इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई भी शासकीय समारोह आयोजित नहीं होंगे।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने किस योजना की शुरुआत की - राजीव गांधी किसान न्याय योजना
  • किस भारतीय राज्य ने ‘लाख की खेती’ को कृषि गतिविधि घोषित करने का निर्णय लिया है - छत्तीसगढ़


5. स्वतंत्रता सेनानी ‘विनायक दामोदर सावरकर’ की जयंती कब मनायी जाती है -  28 मई

  • 28 मई को स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई।
  • वर्ष 2000 में अंडमान एवं निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में स्थित हवाई अड्डे का नाम बदलकर वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया था।
  • जन्म - 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में।
  • निधन - 26 फरवरी, 1966 
  • सावरकर इंडिया हाउस नामक राष्ट्रवादी संस्था से जुड़े थे एवं उन्होंने अभिनव भारत और फ्री इंडिया सोसाइटी की स्थापना भी की थी।
  • सावरकर द्वारा वर्ष 1909 में लिखी गई पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस, 1857 में उन्होंने यह विचार किया कि वर्ष 1857 का भारतीय विद्रोह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ पहला भारतीय जन विद्रोह था।
  • वर्ष 1910 में सावरकर को क्रांतिकारी समूह इंडिया हाउस के साथ संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया था।
  • वर्ष 1911 में ब्रिटिश सरकार ने सावरकर को 50 वर्ष के कठोर कारावास की सज़ा सुनाकर उन्हें अंडमान निकोबार दीप समूह में स्थित कालापानी जेल में डाल दिया गया।
  • लेकिन वर्ष 1921 में उन्हें रिहा कर दिया गया।
  • 29 मई को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्‍यतिथि
  • जन्म: 23 December 1902, Hapur
  • मृत्यु: 29 May 1987, New Delhi
  • इन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता था।
  • 28 जुलाई 1979 को चरण सिंह देश के पांचवे प्रधानमंत्री बने।
  • उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का श्रेय उन्हें जाता है।
  • ग्रामीण देनदारों को राहत देने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।
  • इस पहल का ही परिणाम था कि उत्तर प्रदेश में मंत्रियों के वेतन एवं उन्हें मिलने वाले अन्य लाभों को काफी कम कर दिया गया था।
  • जोत अधिनियम, 1960 को लाए।
  • यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था।
  • ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके।
  • उन्होंने कई किताबें लिखी जिसमें ‘ज़मींदारी उन्मूलन’, ‘भारत की गरीबी और उसका समाधान’, ‘किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, ‘प्रिवेंशन ऑफ़ डिवीज़न ऑफ़ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम’, ‘को-ऑपरेटिव फार्मिंग एक्स-रयेद्’हैं।


6. प्रतिवर्ष 28 मई को मनाये जाने वाले ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ की थीम क्या है - Periods in Pandemic

  • प्रतिवर्ष 28 मई को दुनिया भर में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • यह एक वैश्विक मंच है जो जर्मन गैर-लाभकारी संगठन WASH यूनाइटेड द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस वर्ष, मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का विषय ‘पीरियड्स इन पैन्डेमिक’ है।
  • कई सरकारी एजेंसियां, व्यक्ति, गैर-लाभकारी और मीडिया सुरक्षित मासिक धर्म प्रथाओं और स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मिलकर कार्य करते हैं।


7. 36वें राष्ट्रीय खेलों को COVID-19 के चलते अनिश्चित काल तक के लिए किया गया स्थगित कर दिया गया है, यह आयोजन किस राज्‍य में होना था - गोवा

  • यह आयोजन 20 अक्‍टूबर से 4 नवंबर 2020 तक होना था।
  • राष्ट्रीय खेलों का आखिरी संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था।
  • पांच साल बाद अब यह आयोजन होना था।
  • इसमें देशभर के राज्‍यों, केंद्र शासित प्रदेश और इंडिया आर्म्‍ड फोर्स के खिलाड़ी हिस्‍सा लेते हैं।
  • पहली बार इसका आयोजन वर्ष 1924 को दिल्‍ली में हुआ था।
  • इसका हेडर्क्‍वाटर दिल्‍ली में ओलंपिक भवन में है।


8. हिंदी पत्रकारिता दिवस कब मनाया जाता है - 30 मई

  • हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 में निकाला गया था।
  • इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था।
  • इसके प्रकाशक और संपादक भी वे खुद थे।
  • ब्रिटिश भारत में उन्होंने कलकत्ता को अपनी कर्मस्थली बनाया।
  • उस वक्‍त हिंदुस्तानियों के हक की बात करना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था।
  • इसलिए उन्होंने कलकत्ता में अमर तल्ला लेन, कोलूटोला से साप्ताहिक ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन शुरू किया।
  • पैसों की तंगी की वजह से 4 दिसम्बर 1826 को इसका प्रकाशन बंद कर दिया गया।


9. 29 मई को कौनसा दिवस मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस,  माउंट एवरेस्‍ट दिवस,  विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस - 29 मई
  • दुनिया में जहां भी गृहयुद्ध या ऐसी जगह जहां शांति की जरूरत है, वहां पर संयुक्‍त राष्‍ट्र यूएन पीसकीपर्स को तैनात करता है, इसमें अलग-अलग देशों के सैनिक होते हैं।
  • भारतीय सेना में ऑफिसर और महिला शांतिदूत मेजर सुमन गवनी & ब्राजील की सैन्य कमांडर कर्ला मोंटेइरो डे कास्त्रो अराउजो को मिला UN सैन्य जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों को ब्लू हेलमेट कहा जाता है।
  • माउंट एवरेस्‍ट दिवस - 29 मई
  • एडमंड हिलरी और तेनजिंग नॉर्गे इसी दिन 1953 में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
  • उसकी याद में इस दिन को माउंट एवरेस्ट दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
  • विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस - 29 मई
  • हर साल इस दिन को वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आर्गेनाईजेशन  द्वारा मनाया जाता है।
  • इस दिन को पाचन से संबंधित रोग या विकार की रोकथाम, निदान, प्रबंधन और उपचार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।


10. 2019-20 वित्तीय वर्ष के दौरान भारत में FDI का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा देश था - सिंगापुर

  • डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 के दौरान सिंगापुर 14.67 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश के साथ भारत में एफडीआई का सबसे बड़ा स्रोत था।
  • इसके बाद मॉरीशस और नीदरलैंड का स्थान था।
  • आंकड़ों से यह भी पता चला कि 2019-20 में भारत में FDI 13% बढ़कर एक रिकॉर्ड उच्च स्तर 49.97 बिलियन डॉलर हो गया है।
  • अधिकतम विदेशी प्रवाह सेवा क्षेत्र (7.85 बिलियन अमरीकी डालर) में था, जिसके बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर थे।
  • एफडीआई महत्वपूर्ण है क्योंकि देश को विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े निवेश की आवश्यकता है।


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book