1.भारत के सीमावर्ती राज्यों के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिये किस देश द्वारा मणिपुर में नदी पर नये पुल के निर्माण की घोषणा की गई है – म्यांमार
- म्यांमार द्वारा भारत के मणिपुर की सीमा पर स्थित नदी पर नया पुल बनाने की योजना बनाई गई है।
- मानसॉन्ग नामक इस पुल का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू होगा।
- इस पुल को मौजूदा झूलते हुए पुल से सटे तिदिम और रीड सीमावर्ती शहरों के निकट बनाया जाएगा।
- यह 557 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा कंक्रीट का दो लेन वाला पुल होगा।
- यह परियोजना तीन वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है।
📲 Modern History Full Course - 🗞️
2.ICC टेस्ट रैंकिंग के तीनो फॉर्मेट में टॉप 10 में पहुचने वाले तीसरे भारतीय कौन बने – रोहित शर्मा
- विराट कोहली और गौतम गंभीर वन डे, टेस्ट और T-20 में टॉप 10 में पहुचने वाले पहले दो भारतीय है।
- हाल में ICC ने नेपाल और जिम्बाम्बे को अपनी सदस्यता प्रदान किया।
- ICC के हाल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाले छठे भारतीय कौन बने - सचिन तेंदुलकर।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
3.हाल ही में अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी के नये महानिदेशक कौन बनें - राफेल ग्रासी
- अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है।
- इसका गठन 1957 में हुआ, जिसका मुख्यालय वियना (ऑस्ट्रिया) में है।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.किस देश की चांसलर एंजेला मर्केल एक दिन के भारत यात्रा पर आ रही हैं – जर्मनी
- 1 नवम्बर को एंजेला दिल्ली आ रही है |जर्मनी - डेन्यूब नदी के किनारे बसा है।
- जर्मनी – बर्लिन जर्मनी से हमारे संविधान में आपातकाल लिया गया है।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
5.हाल ही में असम के लोकनृत्य भओना (Bhaona) के अंग्रेज़ी संस्करण का आयोजन किस देश में किया गया - अबू धाबी
- इसका उद्देश्य स्थानीय लोक संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसारऔर संत शंकरदेव के विचारों का प्रचार-प्रसार करना है।
- भओना असम का लोकनृत्य है।
- यह नव-वैष्णव आंदोलन से संबंधित है।
- संत-सुधारक शंकरदेव द्वारा भओना की शुरुआत लगभग 500 वर्ष पहले की गई थी।
- असम – दिसपुर, राष्ट्रीय उद्यान - काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
6.निम्नलिखित में से किस स्थान पर 31 अक्टूबर से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पर्व का आयोजन किया जा रहा है – दिल्ली
- दिल्ली स्थित इंडिया गेट के समीप ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है।
- यह पर्व केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें 25 क्षेत्रों के 2375 प्रतिभागी भाग लेंगे।
- हर क्षेत्र से 81 -81 छात्र, आठ शिक्षक, दो संगीत शिक्षक और चार कला शिक्षक भाग लेंगे।
- इस तरह प्रत्येक क्षेत्र से 95 -95 प्रतिभागी शामिल होंगे।
- इस पर्व में साहित्य, भाषा तथा संगीत कला का संगम मुख्य आकर्षण होंगे।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️
7.बांग्लादेश के किस क्रिकेटर पर हाल ही में आईसीसी द्वारा दो साल का बैन लगा दिया गया है - शाकिब अल हसन
- विश्व के नंबर वन ऑलराउंडर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन पर आईसीसी ने दो वर्ष का प्रतिबन्ध लगा दिया है।
- शाकिब द्वारा आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के तीन आरोपों को स्वीकार कर लेने के बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई।
- अब वे 29 अक्टूबर 2020 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकेंगे।
- ICC की स्थापना -1909, मुख्यालय - दुबई, संयुक्त अरब अमीरात, चेयरमैन - शशांक मनोहर, अध्यक्ष - जहीर अब्बास, CEO - मनु सहानी
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा जारी विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीईओ की 2019 की सूची में भारतीय मूल के कितने सीईओ शामिल हैं – तीन
- इस सूची में कुल 100 सीईओ शामिल हैं जिसमें भारतीय मूल के तीन सीईओ शामिल हैं।
- छठवें स्थान के साथ एडोबी के शांतनु नारायण भारतीय मूल के सीईओ में सबसे ऊपर हैं।
- मास्टर कार्ड के सीईओ अजय बंगा को सातवां और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला नौवें स्थान पर हैं।
- अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग सूची में पहले स्थान पर हैं।
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा हाल ही संसदीय सुधार हेतु कितने सूत्रीय चार्टर पेश किया गया – 15
- उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने संसद के कामकाज में सुधार के लिए 15 सूत्रीय चार्टर पेश किया।
- इसके अनुसार कोरम की कमी के मुद्दों को दूर करने के लिए राजनीतिक दलों को सदस्यों की कम से कम 50% उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए।
- इसके अलावा इस चार्टर के मुख्य बिन्दुओं में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सदस्यों की नियुक्ति में कमी लाने के उपायों पर चर्चा करना भी शामिल है।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞️
10.भारत ने हाल ही में किस देश के साथ उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना की है - सऊदी अरब
- नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के मध्य उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- प्रत्येक दो साल के अंतराल में इस परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी।
- सऊदी अरब ने क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के भारत के अभियान का समर्थन किया है और पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -