1.हाल ही में किसने महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली – उद्धव ठाकरे
- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 28 नवंबर 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ मराठी भाषा में ली।
- उन्हें राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री की शपथ ली।
- उद्धव ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले पार्टी की ओर से तीसरे व्यक्ति हैं।
- उनसे पहले शिवसेना से मनोहर जोशी और नारायण राणे सीएम रह चुके हैं।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.वैश्विक प्रवास रिपोर्ट 2020 जारी की गई इसके अनुसार विश्व में भारतीय प्रवासियों की संख्या कितनी है – 17.5 मिलियन
- संयुक्त राष्ट्र (UN) के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी संगठन (International Organisation for Migration-IOM) द्वारा वैश्विक प्रवास रिपोर्ट 2020 (Global Migration Report 2020) जारी की गई।।
- रिपोर्ट के अनुसार, भारत के (17.5 मिलियन) > मेक्सिको (1.18 करोड़) > चीन (1.07 करोड़) विदेशों में रह रहे इन प्रवासियों द्वारा प्रेषित धन (Remittance) प्राप्त करने के मामले में भारत (78.6 बिलियन डॉलर) विश्व में पहले स्थान पर है।
- दूसरे स्थान पर चीन (67.4 बिलियन डॉलर) तथा तीसरे स्थान पर मैक्सिको (35.7 बिलियन डॉलर) है।
- प्रवासियों के माध्यम से धन प्रेषण करने वाले देशों में पहले स्थान पर अमेरिका (68 बिलियन डॉलर) > संयुक्त अरब अमीरात (44.4 बिलियन डॉलर) > सऊदी अरब (36.1 बिलियन डॉलर) है।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
3.किस भारतीय तीरंदाज ने 21 वीं एशियाई चैम्पियनशिप की महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया – दीपिका कुमारी
- भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में हमवतन अंकिता भक्त को 6-0 से हराया।
- अंकिता को रजत पदक मिला।
- इससे पहले दोनों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल किया था।
- तीरंदाजी में भारत का यह दूसरा ओलिम्पिक कोटा है।
- इससे पहले तीरंदाजी में पुरुष रिकर्व टीम के तरुणदीप राय, अतानु दास और प्रवीण जाधव इसी साल विश्व चैम्पियनशिप में कोटा हासिल किया था।
- भारत ने चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल सात पदक जीते।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.2023 पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किस शहर में किया जायेगा – भुनेश्वर
- 2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जायेगी, इसकी घोषणा स्विट्ज़रलैंड में की गयी।
- 2023 में पुरुष विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के दौरान किया जायेगा।
- इस विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जायेगा।
5.वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है – 12 वां
- हाल ही में सिडनी बेस्ड लोवी इंस्टिट्यूट ने वैश्विक राजनयिक सूचकांक 2019 जारी किया।
- इस सूचकांक में 61 देशों का मूल्यांकन किया गया है।
- 61 देशों की सूची में भारत को 12वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- 2019 में भारत के 123 दूतावास व उच्चायुक्त तथा 54 वाणिज्यिक दूतावास हैं।
- 2017 में भारत की 120 दूतावास तथा 52 वाणिज्यिक दूतावास थे।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में देश का GDP (सकल घरेलू उत्पाद) विकास दर कितना रहा – 4.5 प्रतिशत
- अर्थव्यवस्था की हालत और बदतर हो गई है।
- यह छह वर्षो का निचला स्तर है।
- एक साल पहले (जुलाई-सितंबर 2018) यह 7 प्रतिशत थी।
- जबकि पिछली तिमाही (अप्रैल-जून 2019) में यह 5 प्रतिशत थी।
- इसके अलावा, अक्टूबर महीने में 8 कोर सेक्टरों का इंडस्ट्रियल ग्रोथ माइनस में चला गया है।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने GDP की यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2019 को जारी की।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.पिछले सात महीने (अप्रैल से अक्टूबर 2019) में देश का राजकोषीय घाटा (Fiscal deficit) कितना रहा – 7.2 ट्रिलियन रुपये
- राजकोषीय घाटा के मोर्चे पर भी बुरी खबर है।
- 2018-19 के पहले 7 महीनों यानी अप्रैल से अक्टूबर के बीच ही राजकोषीय घाटा मौजूदा वित्त वर्ष के लक्ष्य से ज्यादा हो गया है।
- पहले 7 महीनों में राजकोषीय घाटा 7.2 ट्रिलियन रुपए (7.2 लाख करोड़ रुपए) यह बजट में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए रखे टारगेट का 102.4 प्रतिशत है।
- 7 महीने मतलब अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में सरकार ने 16.55 ट्रिलियन रुपये (16.55 लाख करोड़ रुपए) खर्च किए।
- जबकि राजस्व प्राप्ति मात्र 6.83 ट्रिलियन रुपये (6.83 लाख करोड़ रुपए) रहा।
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.भारत और किस देश के बीच 2+2 वार्ता 30 नवंबर 2019 को हुई – जापान
- भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व - भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया।
- जापानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई वहां के विदेश मंत्री तोशिमित्शु मोतेगी और रक्षा मंत्री तारो कोनो ने किया।
आयोजन भारत में हुआ है।
- टु-प्लस-टु वार्ता की रुपरेखा पिछले साल 13 वें भारत-जापान एनुअल समिट में भारतीय प्रधानमंत्री और जापानी पीएम शिंजो आबे के बीच बातचीत में हुई थी।
- पहले टु-प्लस-टु फॉर्मेट डायलॉग में पाकिस्तान में संचालित आतंकवादी ठिकानों से क्षेत्रीय शांति के सामने कायम खतरे पर चिंता प्रकट की गई।
- इससे पहले 2+2 वार्ता यूएसए और भारत के बीच हुई थी।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞
9.किस देश/संगठन के संसद ने जलवायु आपातकाल घोषित किया – यूरोपीय संसद
- 28 नवंबर को यूरोपीय संसद ने वोटिंग करके यूरोपीय यूनियन में जलवायु तथा पर्यावरण आपातकाल घोषित किया।
- इससे पहले यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड ने भी जलवायु आपातकाल घोषित किया था।
- यूरोपीय आयोग पूरे यूरोपीय संघ को एक ऐसा इलाका बनाना चाहता है जहां 2050 तक कार्बन डाइ ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य होगा।
- 2030 तक इसमें मौजूदा स्तर से 50 फीसदी तक की कटौती का लक्ष्य है।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
10.हाल ही में किस भारतीय को ब्रिटेन की रॉयल एरोनॉटिकल सोसायटी द्वारा मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया है – जी. सतीश रेड्डी को
- ये पुरस्कार पाने वाले जी सतीश रेड्डी पहले भारतीय हैं।
- यह सम्मान एयरोस्पेस में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया जाता है, जो दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कारों में से एक है।
- इसे एयरोस्पेस के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के बराबर माना जाता है।
- DRDO का अर्थ है - Defence Research and Development Organisation (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) DRDO की स्थापना - 1958, मुख्यालय - नई दिल्ली, अध्यक्ष - जी सतीश रेड्डी।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9