img

1. किस राज्‍य सरकार ने ‘प्रोजेक्‍ट प्‍लेटिना’ शुरू किया, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा प्‍लाज्‍मा थेरेपी ट्रायल बताया गया है - महाराष्‍ट्र

  • ‘प्रोजेक्‍ट प्‍लेटिना’ को दुनिया का सबसे बड़ा प्‍लाज्‍मा ट्रांसप्‍लांट ट्रायल बताया है।
  • इसके तहत 21 मेडिकल कॉलेज और अस्‍पतालों में प्‍लाज्‍मा ट्रांसप्‍लांट का ट्रायल किया जाएगा।
  • प्रोजेक्‍ट प्‍लेटिना के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने सीएम केयर फंड से 16.85 करोड़ रुपए उपलब्‍ध करवाए हैं।
  • दरअसल, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों के प्‍लाज्‍मा एंडी बॉडीज होता है, जो कोरोना से संक्रमित अन्‍य लोगो की बीमारी से लड़ने में हेल्‍प करता है।
  • Note : दिल्‍ली में पहला प्‍लाज्मा बैंक स्‍थापित हो रहा है।
  • महाराष्‍ट्र के सीएम – उद्धव ठाकरे
  • राज्‍यपाल – भगत सिंह कोश्‍यारी


2. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार कब तक के लिए कर दिया है - नवंबर 2020

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक करने का ऐलान किया है।
  • इस योजना की तारीख बढ़ाने के कारण 90 हजार करोड़ रुपये अलग से खर्च होंगे।
  • इसके तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को हर महीने पांच किलो गेहूं या चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • साथ में एक किलो चना एक परिवार को मिलेगा।
  • गरीब कल्याण अन्न योजना की घोषणा 25 मार्च को की गई थी।
  • उसके अगले दिन सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) की घोषणा की थी।
  • इसके तहत गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त अनाज और महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों तथा अन्य को नकद सहायता उपलब्ध कराना शामिल था।
  • पीएम मोदी ने कहा कि पहले तीन महीने का बजट मिलाकर यह करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का हो जाता है।


3. "हमारा घर-हमारा विद्यालय" अभियान का किया शुभारंभ किस राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा - मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान छात्रों की शैक्षणिक नियमितता को ध्यान में रखते हुए वर्चुअल प्लेटफार्म पर "हमारा घर - हमारा विद्यालय" अभियान शुरू किया है।
  • यह योजना 6 जुलाई 2020 से शुरू की जाएगी।
  • इस अभियान में कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के लिए विषय की तैयारी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत छात्रों की शिक्षा और अन्य गतिविधियों के लिए समय सारिणी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार जाएगी।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान।


4. विश्व बैंक ने किस भारतीय राज्य की किफायती आवास परियोजनाओं के लिए 250 मिलियन डॉलर ऋण को मंजूरी दी है - तमिलनाडु

  • 29 जून, 2020 को भारत सरकार और विश्व बैंक समूह ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों को किफायती आवास प्रदान करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते के अंतर्गत दो परियोजनाएँ हैं- (i) तमिलनाडु आवास क्षेत्र सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम और तमिलनाडु आवास और आवास विकास परियोजना।
  • दोनों परियोजनाओं के लिए ऋण विश्व बैंक समूह की ऋण शाखा इंटरनेशनल बैंक फॉर रिकंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट (IBRD) द्वारा प्रदान किया गया है।
  • इस ऋण की परिपक्वता अवधि 20 वर्ष है।


5. हाल ही में किन देशों ने ‘खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना’ हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये - भारत – भूटान

  • हाल ही में भारत एवं भूटान ने 600 मेगावाट क्षमता वाली खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • यह भारत एवं भूटान के बीच पहली संयुक्त उद्यम परियोजना होगी।
  • इस परियोजना के संयुक्त उद्यम साझेदारों में भारत का सतलुज जल विद्युत निगम और भूटान का ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन शामिल होंगे।
  • भारत ने वर्ष 2008 में भूटान को वर्ष 2020 तक कुल 10,000 मेगावाट विद्युत क्षमता विकसित करने में सहायता का आश्वासन दिया था।
  • भारत की इस प्रतिबद्धता के तहत भूटान में विकसित की जाने वाली चार परियोजनाओं में खोलोंगछु जलविद्युत परियोजना एक अहम परियोजना है।
  • इस परियोजना के वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में पूरा होने की संभावना है।
  • इस परियोजना का निर्माण दोनों देशों के बीच 50:50 संयुक्त उद्यम भागीदारी के रूप में किया जाएगा।


6. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है  - 1 जुलाई

  • भारत में प्रत्येक साल 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॅाक्टरों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मान देना है।
  • डॅाक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • इस समय कोरोना महामारी से बचाव में डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर देश सेवा में लगे हुए है।
  • भारत में साल 1991 से इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • इस दिन भारत के महान डॅाक्टर विधानचंद्र राय का जन्म हुआ था।
  • 01 जुलाई 1882 को बिहार के पटना के खजांची में जन्मे डॅा विधानचंद्र राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे।
  • डॅा. विधानचंद्र राय भारत के मशहूर डॅाक्टर थे, जिनकी याद में हर साल 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।


7. भारत का पहला ‘कवक पार्क’ (lichen park) कहाँ विकसित किया गया है - उत्तराखंड

  • उत्तराखंड कुमाऊँ के मुनस्यारी में भारत का पहला ‘कवक पार्क’ विकसित किया गया है। 
  • इस परियोजना का उद्देश्य विभिन्न लाइकेन प्रजातियों के वितरण, निवास और शारीरिक पहलुओं, सर्वेक्षण और साहित्य की समीक्षा, प्रजातियों का संस्थापन, मानव जाति और जलवायु कारकों सहित उनके रहने के स्थान पर होने वाले वर्तमान खतरों का अध्ययन करना और उपयुक्त संरक्षण रणनीतियों को तैयार करना है।
  • इन जुरासिक - युग लाइकेन प्रजातियों का इस्तेमाल भोजन, इत्र, रंजक और पारंपरिक दवाओं में किया जाता है।
  • उत्तराखंड में लाइकेन की लगभग 600 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं और इसके हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में क्रमशः 503 और 386 प्रजातियां हैं।
  • कवक (लाइकेन) एक प्रकार की वनस्‍पति है, जो यह पेड़ों के तनों, दीवारों, चट्टानों और मिट्टी पर पनपता है।
  • मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; 
  • राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.
  • हाल ही में चमोली जिले में स्थित गैरसैण को औपचारिक रूप से उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में घोषित किया गया है।


8. हाल ही में किस सरकार ने ‘एट वन क्लिक’ नाम से एक पहल की शुरुआत की है - गुजरात

  • ‘एट वन क्लिक’ (At One Click) –
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य के तकरीबन 13000 सूक्ष्म, लघु और मध्यम की सहायता करने के लिये ‘एट वन क्लिक’ नाम से एक पहल की शुरुआत की।
  • इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार राज्य के MSMEs, व्यापारियों, बड़े उद्योगों और व्यवसायों आदि को प्रेरित करके राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास करेगी।
  • इस योजना के लिये राज्य सरकार ने कुल 8,200 करोड़ रुपए की ऋण राशि को मंज़ूरी दी है, जिसमें से 4,175 करोड़ रुपए पहले ही वितरित किये जा चुके हैं।

अन्य तथ्य –

  • संयुक्‍त राष्‍ट्र MSME दिवस कब मनाया जाता है - 27 जून
  • केंद्र सरकार ने जून 2020 में MSME की परिभाषा बदली।
  • माइक्रो (सूक्ष्‍म) इंडस्‍ट्री : निवेश एक करोड़, कारोबार 5 करोड़।
  • स्मॉल (लघु) उद्योग : 10 करोड़ तक का निवेश है और 50 करोड़ तक का टर्नओवर।
  • मीडियम यानी मध्‍यम उद्योग : निवेश 20 करोड़, कारोबार 100 करोड़।


9. पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव (Chief Secretary) किसे नियुक्त किया गया है - विनी महाजन

  • IAS अधिकारी विनी महाजन को पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।
  • IIM में विनी महाजन को ‘रोल ऑफ ऑनर’ (Roll of Honour) से नवाजा गया था।
  • विनी महाजन को पंजाब का मुख्य सचिव ऐसे समय में नियुक्त किया गया है।
  • जब पंजाब समेत संपूर्ण भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का प्रसार काफी तेज़ी से बढ़ता जा रहा है, ऐसे में विनी महाजन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती राज्य में COVID-19 के प्रसार को रोकने की होगी।


10. कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किस राज्य सरकार ने ‘किल कोरोना’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है - मध्य प्रदेश

  • राज्य में COVID -19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सूचित किया है कि राज्य सरकार 1 जुलाई, 2020 से ‘किल कोरोना’ अभियान’ शुरू करेगी।  
  • इस अभियान के तहत, डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया जाएगा और नागरिकों का कोविड के साथ-साथ अन्य बीमारियों का भी पर परीक्षण किया जाएगा।
  • इस 15-दिवसीय अभियान के दौरान, 2.5 लाख परीक्षण किए जाएंगे, जिसमे 15,000 से 20,000 नमूने प्रतिदिन एकत्र किए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट 76.9 प्रतिशत है, जो देश के रिकवरी रेट से बेहतर है।
  • मुख्यमंत्री - शिवराज सिंह चौहान
  • राज्यपाल – आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार)


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book