img

1.पवन कपूर ने किस देश में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला है - संयुक्त अरब अमीरात
- भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी पवन कपूर ने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के नए राजदूत का कार्यभार संभाला लिया।
- श्री कपूर ने नवदीप सिंह सूरी का स्थान लिया है।
- इससे पहले वे इस्राइल में भारत के राजदूत थे।
- संयुक्त अरब अमीरात - राजधानी - अबू धाबी, राष्ट्रपति - खलीफा बिन जायद अल नाह्यान, मुद्रा - संयुक्त अरब अमीरात दिर्हाम 
2.35 वां आसियन शिखर सम्मेलन कहा शुरू किया गया – बैंकॉक
- 35 वां आसियान शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर से बैंकॉक में शुरु हुआ, यह चार नवम्बर तक चलेगा।
- इस सम्मेलन का थीम है - सतत विकास में सहयोग बढ़ाना।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन और चार नवम्बर को इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
- दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) - सचिवालय - जकार्ता, स्थापना - 7 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में 
3.हाल ही में किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने सभी राजनीतिक विज्ञापनों पर रोक लगाने का निर्णय लिया – twitter
- twitter ने 22 नवम्बर से दुनियाभर में सभी राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा किया।
- फेसबुक ने हाल ही में सभी राजनीतिक विज्ञापनों पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा किया।
4.रेडियो कश्मीर का नाम बदलकर क्या रखा गया – आल इंडिया रेडियो
- जम्मू, श्रीनगर और लेह में रेडियो स्टेशनों का नाम बदलकर आल इंडिया रेडियो जम्मू, आल इंडिया रेडियो श्रीनगर और आल इंडिया रेडियो लेह करने की घोषणा की गयी।
- जम्मू कश्मीर में 2 साल से लगे राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया।
- जम्मू कश्मीर से आर्ट. - 370 को 5 अगस्त को हटा दिया गया।
- जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गये 31 अक्टूबर से।
- जम्मू कश्मीर उप राज्यपाल - गिरीश चन्द्र मुर्मू, लद्दाख उपराज्यपाल - राधाकृष्ण माथुर
5.प्रत्येक वर्ष भारत में 31 अक्टूबर को किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई जाती है – इंदिरा गाँधी
- वर्ष 2019 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
- उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला था।
- इसके बाद शास्त्री जी के निधन पर वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गईं।
- वर्ष 1971 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
- 31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी। 
6.अनुबंध कृषि पर कानून बनाने वाला देश का प्रथम राज्य कौन-सा बन गया है – तमिलनाडु
- तमिलनाडु देश का प्रथम राज्य बन गया है जिसने कृषि उपज और पशुधन संविदा खेती तथा सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम को मंजूरी देने के साथ ही अनुबंध कृषि पर कानून बनाया है।
- इसके माध्यम से बाज़ार मूल्य में उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में कानून किसानों के हितों की रक्षा हो सकेगी।
- इसके अंतर्गत खरीदारों व किसानों के मध्य हुए फसल-पूर्व समझौते के तहत किसानों को पूर्व-निर्धारित मूल्य का भुगतान किया जाएगा तथा इस प्रकार के समझौतों को कृषि विपणन एवं कृषि व्यवसाय विभाग के नामित अधिकारियों के साथ पंजीकृत कराना होगा।
- केंद्र या राज्य सरकार या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रतिबंधित किसी भी उपज को अनुबंध खेती के तहत कवर नहीं किया जाएगा। 
7.हाल ही में किस जलवायु कार्यकर्ता ने नॉर्डिक परिषद का पर्यावरण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया – ग्रेटा थनबर्ग
- ग्रेटा थनबर्ग ने नॉर्डिक परिषद द्वारा दिए जाने वाले पर्यावरण पुरस्कार को यह कहते हुए लेने से मना कर दिया कि जलवायु अभियान में आवश्यकता इस बात की है कि सत्ता में बैठे लोग पुरस्कार देने के बजाए विज्ञान का अनुसरण प्रारंभ करें।
- इस पुरस्कार के तहत 52,000 डॉलर की राशि दी जाती है।
- स्वीडन की नागरिक ग्रेटा ‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’ अभियान चला रही हैं।
- जलवायु आपातकाल लगाने वाला पहला देश – ब्राजील जलवायु आपातकाल लगाने वाला दूसरा देश - आयरलैंड 
8.नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2019 के अनुसार भारत में लोगों की जीवन प्रत्याशा वर्ष 1970-1975 की तुलना में 49.7 से बढ़कर अब कितनी हो गई है – 68.7
- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा जारी नेशनल हेल्थ प्रोफाइल रिपोर्ट के अनुसार भारत में लोगों की जीवन प्रत्याशा वर्ष 1970-1975 में 49.7 की तुलना में वर्ष 2012-16 में 68.7 हो गई है।
- रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 70.2 वर्ष और पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 67.4 वर्ष है।
- इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में 6.19% लोग हाइपरटेंशन से, 0.30% लोग हृदय रोग से और 0.26% लोग कैंसर से पीड़ित हैं।
9.होरी हब्बा एक प्रकार का बैल-पकड़ने वाला लोक खेल है,यह सम्बंधित है – कर्नाटक
- इसका आयोजन फसल बुवाई के मौसम में या दीपावली के आस-पास किया जाता है।
- याद रहे यह खेल तमिलनाडु के जल्लीकट्टू एवं दक्षिण कन्नड़ ज़िले के कंबाला के समान ही खेला जाता है।
- इसमें सैकड़ों प्रशिक्षित और सजे हुए बैलों को भारी भीड़ के बीच दौड़ाया जाता है तथा निर्दिष्ट लक्ष्य तक पहले पहुँचने वाले बैल को विजेता घोषित किया जाता है।
- साथ ही इसमें लोगों द्वारा भीड़ के बीच से भागते बैल को पकड़ने का प्रयास भी किया जाता है। 
10.निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है - 31 अक्टूबर
- भारत में प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- वर्ष 2014 में पहली बार 'भारत के लौह पुरुष' को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया गया था।
- वर्ष 2018 में भारत सरकार ने सरदार पटेल के सम्मान में गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया था।
- यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है।
- सरदार पटेल का जन्म 31 अक्तूबर, 1875 को नाडियाड गुजरात में हुआ था।
- वे भारत के प्रथम गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री थे। 

 📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book