img

1. फिच रेटिंग्स ने 2021-22 में विकास दर के अनुमान को 9.5% से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है - 8%

  • फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत के वृद्धि के अनुमान को घटाकर 8% कर दिया है।
  • एजेंसी ने पिछले माह इसके 9.5% रहने का अनुमान लगाया था।
  • हालांकि, इसने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के दौरान अर्थव्यवस्था में 5% संकुचन के अपने पिछले अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था की 2019-20 में अनुमानित वृद्धि दर 4.2% रही।


2. हाल ही में चीनी वैज्ञानिकों ने स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते किस वायरस की खोज किया - G-4

  • चीन में वैज्ञानिकों द्वारा एक नए वायरस G-4 की खोज की गई है जो वर्ष 2009 के स्वाइन फ्लू से काफी मिलता-जुलता है।
  • इस G-4 वायरस का पूरा नाम जी4 ईए एच1 एन1 (G4 EA H1N1) है।
  • इसमें मनुष्यों में महामारी फैलाने की क्षमता है। 
  • चीन में सुअरों के लिये निगरानी कार्यक्रम के दौरान वहाँ के नेशनल इन्फ्लुएंज़ा सेंटर सहित कई संस्थानों में वैज्ञानिकों द्वारा G4 वायरस का पता लगाया गया था।
  • यह निगरानी कार्यक्रम वर्ष 2011-18 के बीच चीन के 10 प्रांतों में सूअरों के 30,000 से अधिक स्वाब नमूनों को एकत्र करके शुरू किया गया था।
  • इन नमूनों में से शोधकर्त्ताओं ने 179 स्वाइन फ्लू वायरस को अलग किया था जिनमें से अधिकांश नए पहचाने गए जी4 वायरस के थे।
  • वैज्ञानिकों का मानना हैं कि नया G4 वायरस, H1N1 वायरस का ही एक परंपरागत रूप है जो वर्ष 2009 की स्वाइन फ्लू महामारी के लिये ज़िम्मेदार था।


3. ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन, 2020 रिपोर्ट के अनुसार हर वर्ष विश्व में कितनी लड़कियों की मृत्यु हो रही है - 142 मिलियन (14.2 करोड़)

  • हाल ही में ‘यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड’ द्वारा विश्व स्तर पर महिलाओं की घटती संख्या के संदर्भ में ‘स्टेट ऑफ  वर्ल्ड पॉपुलेशन, 2020 रिपोर्ट जारी की गई है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, हर वर्ष विश्व में 142 मिलियन (14.2 करोड़) लड़कियों की मृत्यु हो रही है।
  • महिलाओं की मृत्यु की संख्या वर्ष 1970 में यह संख्या 61 Million (6.10 करोड़) थी जो वर्ष 2020 में बढ़कर 14.26 करोड़ पर पहुँच गई है, मतलब पिछले 50 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है |
  • पाँच वर्ष की अवधि (वर्ष 2013-17) के औसत के अनुसार, हर वर्ष वैश्विक स्तर पर जन्म के समय 1.2 मिलियन महिलाओं की मृत्यु हुई है, वहीं  भारत में हर वर्ष जन्म के समय लगभग 4,60,000 लड़कियों की मृत्यु हुई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वर्ष 2020 तक मृत महिलाओं की संख्या 45.8 मिलियन हो गई है वही चीन में यह आँकड़ा 72.3 मिलियन है।
  • लैंगिक आधारित भेदभाव के कारण अर्थात जन्म से पूर्व लिंग चयन के कारण विश्व में हर वर्ष लगभग 12-15 लाख लड़कियों की मृत्यु हो जाती है जिनमें से 90%- 95% भारत और चीन में होती हैं।
  • भारत में लिंग चयन के कारण 46 मिलियन (4.6 करोड़) लड़कियों की हर वर्ष मृत्यु हो रही है। 
  • इस रिपोर्ट में वर्ष 2014 के एक अध्ययन को आधार बनाते हुए बताया गया कि भारत में प्रति 1,000 महिला पर 13.5 प्रति महिला की मृत्यु प्रसवपूर्व लिंग चयन के कारण हुई है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में मृत्यु दर का अनुपात 9 लड़कियों पर 1 है जो सर्वाधिक है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, बल विवाह, लोगों में पुत्र प्राप्ति की तीव्र इच्छा तथा लिंग चयन के कारण इस तरह के परिणाम देखने को मिल रहे है। 
  • हाल ही के एक विश्लेषण द्वारा पता चला है कि COVID-19 महामारी के कारण छह महीने तक यदि सेवाएँ और कार्यक्रम को बंद किया जाता है तो 13 मिलियन लड़कियों को शादी के लिये मज़बूर किया जा सकता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि हर वर्ष विश्व में लाखों लड़कियों को अपने समुदायों की उन प्रथाओं के अधीन किया जाता है, जो उन्हें शारीरिक एवं भावनात्मक रूप से नुकसान पहुँचाती हैं।


4. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के नये अध्यक्ष कौन बने - श्रीकांत माधव वैद्य

  • श्रीकांत माधव वैद्य ने IOC के नए अध्यक्ष का कार्यभार संभाला लिया है।
  • वह संजीव सिंह का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए है।
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्थापना: 1959


5. आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी रंगराजन को पहले किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया - पी. सी. महालनोबिस

  • 29 जून को चंद्र महालनोबिस जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।
  • 2020 की थीमGood Health And Well Being.
  • भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती रंगराजन को अधिकारिक सांख्यिकी में लाइफटाइम अचीवमेंट के पहले प्रो. पी. सी. महालनोबिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • उन्हें राष्ट्रीय आय के आकलन से संबंधित मुद्दों का समाधान प्रदान करने के लिए दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है।


6. किस भारतीय कंपनी ने कोरोना की वैक्‍सीन Covaxin बनाई, जिसके ह्यूमन ट्रायल की अनुमति ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने दी - भारत बायोटेक इंडिया

  • यह हैदराबाद स्थित फार्मा कंपनी है।
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने पहले और दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
  • Covaxin ‘कोवाक्सिन’ क्‍या है और इसे कैसे विकसित किया गया ?
  • भारत बायोटेक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.कृष्णा एल्ला ने कहा ये यह देश में तैयार होने वाली कोरोना की पहली वैक्सीन है।
  • इसे कंपनी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के साथ मिलकर वैक्‍सीन को बनाया गया है।
  • इसमें  डेड वायरस का यूज किया गया है।
  • मतलब मृत वायरस, ऐसे वायरस निष्क्रिय होते हैं।
  • इसकी वजह से शरीर एक एंटीबॉडी रिएक्‍शन करता है।
  • एंटीबॉडी बनाता है, यह मानकर कि वायरस आ चुका है।
  • चूकि यह डेड वायरस होता है, इसलिए इसका नुकसान नहीं होता है।
  • वैक्‍सीन के ट्रायल में कितना वक्‍त लगेगा ?
  • यह क्‍लीनिकल ट्रायल जुलाई में होना है।
  • एक महीने तक बड़े पैमाने पर लोगों की अनुमति से टीके लगाए जाएंगे और इसका बारीक‍ि से अध्‍ययन किया जाएगा।
  • ट्रायल में वक्‍त ज्‍यादा लगता है, क्‍योंकि वैक्‍सीन देने के बाद ऐसा नहीं है कि उस व्‍यक्ति को ओरिजनल कोरोना वायरस से इंफेक्‍ट कर दिया जाए।
  • उस व्‍यक्ति के मूवमेंट पर नजर रखी जाती है, कि वह कहां गया और उसके संपर्क के कितने लोग इन्‍फेक्‍टेड हुए।


7. 36 वां आसियान शिखर सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन कहाँ हुआ - वियतनाम

  • साल में दो बार आयोजित की जाने वाली आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस) समि2020 का 36वां संस्करण वियतनाम के हनोई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन का विषय “Cohesive and Responsive ASEAN” हैं।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य COVID-19 महामारी प्रतिक्रिया, महामारी के बाद रिकवरी और भागीदारों के साथ भविष्य में सहयोग पर था।
  • इससे पहले 36वां आसियान शिखर सम्मेलन अप्रैल 2020 में मध्य में वियतनाम के दा नांग में होने वाला था, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
  • आसियान (ASEAN) का पूरा नाम Association of South East Asean Nations है।
  • यह दक्षिण - पूर्व एशियाई देशों का एक संगठन है।
  • आसियान का गठन 8 अगस्त 1967 को हुआ था।
  • 10 Asean Country - इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार (बर्मा), लाओस


8. लेखिका गीता नागभूषण का निधन 28 जून को हो गया वे किस भाषा की साहित्‍यकार थी - कन्‍नड़

  • दिग्गज कन्नड़ लेखक गीता नागभूषण का जन्म 25 मार्च 1942 को कर्नाटक में हुआ था।
  • वे कर्नाटक साहित्य वह अकादमी की अध्यक्षा के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
  • उन्होंने 2010 में गडग में 76वें अखिल भारतीय कन्नड़ साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। 
  • गीता नागभूषण ने बहुत व्यापक लेखन भी किया जिनमे लगभग 50 लघु कथाएँ लिखीं, 27 उपन्यास, 12 नाटक, कविता संग्रह और शोध कार्य शामिल हैं।
  • उन्हें मिले सम्मानों और पुरस्कारों में कर्नाटक राजोत्सव पुरस्कार (1998), केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार (2004), कोलकाता से भाषा परिषद पुरस्कार (2012) शामिल हैं।


9. 30 जून को कौन सा दिवस मनाया जाता है - अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय एस्टॉरायड दिवस30 जून
  • 2017, 30 जून 1908 को रूस की तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसे अब तक का सबसे बड़ा नुकसान बताया जाता है।
  • इसी खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
  • क्या होता है एस्टॉरायड -
  • सौरमंडल में मंगल और बृहस्पति के बीच में बहुत से ऐसे खगोलीय पिंड हैं, जो अपने आकार में ग्रहों से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते हैं।
  • ये सौर प्रणाली के निर्माण के समय बने चट्टानी पिंड हैं, जिसे एस्टॉरायड कहा जाता है।
  • जब कोई एस्टॉरायड सूर्य का चक्कर लगाने के बाद पृथ्वी पर गिरकर बच जाता है तो उसे उल्का पिंड कहते हैं।
  • पहले एस्टॉरायडकी खोज साल 1801 में खगोलशास्त्री गुइसेप पियाज़ी ने की।
  • अंतर्राष्ट्रीय संसदीय दिवस30 जून
  • इस दिवस की शुरूआत संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव द्वारा 2018 में की गई।
  • इसी दिन को अंतर संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union) ने तय किया था।
  • अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union (IPU)
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • स्थापना: 1889


10. दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी के नये राष्‍ट्रपति कौन है - लाजर मैकार्थी चकवेरा

  • मलावी में न्‍यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद राष्‍ट्रपति चुनाव दुबारा कराए गए।
  • दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है।
  • इसे पूर्व में ‘न्यासालैंड’ (Nyasaland) कहा जाता था।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • विश्व मलेरिया दिवस हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • अफ्रीका के मलावी में मलेरिया की पहली वैक्सीन लांच की गयी।
  • इस टीके का नाम RTS,S रखा गया है। 
  • मलेरिया से अफ्रीका में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत होती है। 
  • यहां पर हर साल 2,50,000 बच्‍चों की जान इस बीमारी के कारण होती है।


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book