img

1.‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ की शुरुआत कब हुई – अगस्त 2017

- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की अध्यक्षता में गठित अंतर-मंत्रालयी अनुमोदन समिति द्वारा ‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना’ के तहत 32 नवीन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

- इन परियोजनाओं के तहत 17 राज्यों में लगभग 406 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का आधुनिकीकरण / विस्तार, और मूल्य वर्धन करना है तथा उनकी प्रसंस्करण और संरक्षण क्षमताओं को बढ़ाकर कृषि उपज की बर्बादी को रोकना है।

- उदाहरण के लिये डेयरी उत्पाद, दूध, फल तथा सब्जियों का प्रसंस्करण, पैकेट बंद भोजन तथा पेय पदार्थ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के अंतर्गत आते हैं।

- चीन के बाद भारत खाद्य पदार्थों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।


2.विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन किस भारतीय शहर में की जायेगी – बंगलुरु

- विश्व उत्पादकता कांग्रेस के 19वें संस्करण का आयोजन 45 साल के अंतराल के बाद 6 मई से 8 मई, 2020 तक बंगलुरु में किया जायेगा।

- वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस (WCPS) 1969 से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

- पिछली बार 1974 में इस कांग्रेस का आयोजन भारत में किया गया था।

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

3.यूनिवर्सिटी ने पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चैंपियनशिप जीती है – पंजाब यूनिवर्सिटी

- पंजाब यूनिवर्सिटी ने सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी को हराकर पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चैंपियनशिप जीत ली।

- पंजाब यूनिवर्सिटी के कुल 46 पदक रहे जबकि पुणे के कुल 37 पदक रहे।

- तीसरा स्थान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को मिला जिसने कुल 33 पदक जीते।

- ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ - 22 फरवरी-1 मार्च


4.महाराष्ट्र कब तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त राज्य बनेगा – 1 मई

- आगामी एक मई महाराष्ट्र दिवस तक राज्य सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो जाएगा।

- प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध राज्य में लागू नहीं किया जा सकता है क्योंकि स्वच्छ पेयजल अभी भी राज्य में सार्वभौमिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

- अमेज़ॅन इंक ने जून 2020 तक पैकेजिंग लिये सभी एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को पेपर कुशन के साथ बदलने का एक सराहनीय कदम उठाया है।

- यूरोपीय संघ ने वर्ष 2021 तक एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं जैसे कि कांटे, चाकू और कपास की कलियों (Cotton Birds) आदि पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है।

- मेघालय, प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

5.हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पॉल बिया किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं – कैमरून

- पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने हाल ही में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की।

- उनकी पार्टी कैमरून पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (RDPC) ने 167 सीटों में से 139 पर जीत हासिल की।

- 13 अन्य सीटों पर चुनाव रद्द किये गये, जबकि कुछ क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे।

- वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज़ रहने वाले गैर-शाही शासक हैं।


6.चार वेदों पर अपनी महारत और विशेषज्ञता के लिए गांधीवादी जिनका हाल ही में निधन हो गया हैं उनका नाम क्या है – सुधाकर चतुर्वेदी

- सुधाकर चतुर्वेदी का जन्म 20 अप्रैल 1897 को तुमकुर के पास कात्संड्रा में सुधाकर कृष्ण राव के रूप में हुआ था।

- सुधाकर चतुर्वेदी 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग गोलीकांड के चश्मदीद थे।

- चारों वेदों का ज्ञाता होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी।

- उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी हैं, जिसमें कन्नड़ में किए वेदों के 20 अनुवाद खंड शामिल हैं।

- वे स्वामी श्रद्धानंद के शिष्य थे, जो आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद के शिष्य थे।

- स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राव महात्मा गांधी से जुड़े थे और कई बार जेल गए थे।

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.भारत की तीसरी महिला लेफ्टिनेंट जनरल कौन बनेंगी – माधुरी कानिटकर

- मेजर जनरल माधुरी कानिटकर को लेफ्टिनेंट जनरल की अगली रैंक के लिए मंजूरी दी गई है।

- रक्षा क्षेत्र में वह यह कीर्तिमान स्थापित करने वाली देश की तीसरी महिला हैं।

- इसके साथ ही वह सशस्त्र बलों की पहली बाल चिकित्सक हैं, जो यह पद संभालेंगी।

- यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला, नौसेना की वाइस एडमिरल डा. पुनीता अरोड़ा थी।

- थलसेना अध्यक्ष - मनोज मुकुंद नरवाने।


8.विश्व का प्रथम देश, जहाँ सार्वजनिक परिवहन सेवा को नागरिकों हेतु मुफ्त कर दिया गया – लक्जमबर्ग

- 1 मार्च 2020 को यूरोपियन देश लक्जमबर्ग में सार्वजनिक परिवहन सेवा को मुफ्त कर दिया गया।

- सार्वजनिक परिवहन को मुफ्त करने वाला लक्जमबर्ग विश्व का प्रथम देश बन गया।

- इस व्यवस्था को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करना एवं गरीब श्रमिकों के लिए परिवहन व्यवस्था को सुनिश्चित करना है।

हिंदीभाषा की बोलियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

9.भारत हाल ही में कोरोना वायरस (COVID-19) के खतरे के कारण किस देश में होने वाले आगामी निशानेबाजी वर्ल्ड कप से हट गया है – साइप्रस

- शॉटगन विश्व कप का आयोजन 04 मार्च से 13 मार्च के दौरान साइप्रस की राजधानी निकोसिया में होना है।

- भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (ISSF) के अनुसार, सरकार की सलाह पर भारतीय टीम को टूर्नमेंट से हटाने का फैसला किया गया है।

- भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने कहा कि कोरोना वायरस एकमात्र कारण है, जिससे हमने हटने का फैसला किया।


10.स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार 2020 से किसे सम्मानित किया जायेगा – जावद पायेंग

- ये असम से पर्यावरण कार्यकर्ता और वन कार्यकर्ता हैं।

- इनको Forest Man के नाम से भी जाना जाता है।

- जाधव को इससे पहले पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

- जावद पायेंग ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर ब्रह्मपुत्र नदी किनारे मिट्टी और कीचड़ से भरी जमीन को हरा-भरा कर जंगल में बदल दिया।

- यह जंगल असम के माजुली द्वीप पर स्थित है।

- जंगल का नामकरण भी अब उनके नाम पर ‘मोलाई जंगल’ रखा गया है जो 1360 एकड़ में है।

- स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोगी पुरस्कार ‘माय होम इंडिया’ संस्था द्वारा पूर्वोत्तर भारत के महान हस्तियों को प्रदान किया जाता है।

- इस पुरस्कार में 1 लाख रूपये राशि और ट्रॉफी दी जाती है।

रस को पहचानने तथा याद करने की tricks इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


प्रत्यय को पहचानने की बेस्ट TRICK इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे



📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book