img

1.WHO ने वर्ष 2020 को किस के रुप में नामित किया है – नर्स और मिडवाइफ

- विश्व में कई देशों में स्वास्थ्य कर्मचारियों का 50% नर्स & मिडवाइफ है। 

- यह घोषणा The Nurshing Now अभियान का समर्थन करती है।

- The Nurshing Now - 3 साल का अभियान (2018-20)। 

- फ्लोरेंस नाइटिंगेल - ‘आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक’, ‘लेडी विद द लैंप’। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.हाल ही में किसे संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया – एस. सौम्या

- मद्रास संगीत द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार कर्नाटक संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है। 

- परीक्षा दृष्टि - कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन के कैगा जनरेटिंग स्टेशन KGS-1 के द्वारा 962 दिनों के निरंतर संचालन का विश्व रिकार्ड बनाया। 

- CM - बीएस येदियुरप्पा, राज्यपाल - वजुभाई वाला। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.हाल ही में किस देश ने कोरल रीफ को प्रदूषित होने से बचाने के लिए देश में सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है – पलाऊ

- पश्चिमी प्रशांत के देश पलाऊ ने सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है और ऐसा करने वाला वह पहला देश बन गया है। 

- वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार, प्रत्येक वर्ष विश्व के महासागरों में 14,000 टन सनस्क्रीन समाहित हो जाता है जिससे जलीय जीवन को बड़े स्तर पर नुकसान होता है। 

- वैज्ञानिक शोधकर्ताओं का कहना है कि सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायन कोरल ब्लीचिंग का कारण बन सकते हैं और उनके हार्मोनल सिस्टम में हस्तक्षेप करके मछलियों के प्रजनन    को भी प्रभावित कर सकते हैं। कोरल रीफ - को हिंदी में प्रवाल भित्ति या प्रवाल शैल कहते हैं। 

- ये असल में समुद्र में पाई जाने वाली चट्टानें हैं,जो प्रवालों द्वारा छोड़े गए कैल्शियम कार्बोनेट से बनती है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.जनवरी 2020 को दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चों ने किस देश में जन्म लिया हैं – भारत

- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के अनुसार नववर्ष (2020) के पहले दिन दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे भारत में जन्म लिए।

- इसके बाद दूसरे स्थान पर चीन है, जहाँ इस दिन 46,299 बच्चे पैदा हुए। 

- साल 2027 तक भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे कर देगा। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया गया हैं – उत्तराखंड

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी 2020 को टुमकुर कर्नाटक में एक सार्वजनिक बैठक में राज्यों को कृषि कर्मण पुरस्कार और प्रशस्ति पुरस्कार वितरित किए। 

- उत्तराखंड को कृषि पुरस्कार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपा। 

- उत्तराखंड को वर्ष 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी - दो के लिए उक्त पुरस्कार दिया गया है। 

- उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में गैंडो को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी। 

- उत्तराखंड के किसान पर बनी डॉक्यूमेंट्री मोतीबाग ऑस्कर के लिये नामित हुयी और बाहर हो गयी। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲 

6.मई 2020 में एशियाई शेरों की गणना का काम कौन सा संस्थान करेगा – भारतीय वन्यजीव संस्थान

- 2015 की जनगणना में गुजरात में 523 एशियाई शेर पाए गये थे। 

- भारत में एशियाई शेर मुख्य रूप से गुजरात में पाए जाते हैं। 

- 2015 की गणना के अनुसार गिर सुरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में 523 एशियाई शेर हैं।

- गिर सुरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में गिर राष्ट्रीय उद्यान, गिर वन्यजीव अभ्यारण्य, पनिया अभिरान्य, मितियाला अभ्यारण्य तथा निकटवर्ती क्षेत्र हैं। 

- इसका कुल क्षेत्रफल 1,648.79 वर्ग किलोमीटर है। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

7.किस राज्य ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया हैं – केरल

- केरल एक प्रस्ताव पारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है, जो विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को वापस लेने की मांग करता है। 

- केरल विधानसभा ने 31 दिसंबर, 2019 को सीएए के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

8.अटल भूजल योजना कब लांच की गयी – 25 दिसंबर 2019

- अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती के अवसर पर इसे लांच किया गया।

- आवंटित राशि - 6000 करोड़ (3000 करोड़ विश्व बैंक, 3000 करोड़ केन्द्र सरकार)। 

- उद्देश्य - भू-जल स्तर बढ़ाना। 

- शामिल राज्य - महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात। 

- इन राज्यों के 78 जिलों में 8,350 ग्राम पंचायतो में भू-जल स्थिति चिंताजनक है। 

- इस योजना के साल 2024 तक हर घर में पीने का पानी पहुचाने का लक्ष्य रखा गया है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

9.किस मंत्रालय ने रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है – श्रम व रोजगार मंत्रालय

- इसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाना है। 

- कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान और श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘संतुष्ट’ नाम से नया पोर्टल संतुष्ट शुरू किया है। 

- यह पोर्टल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) तथा स्वास्थ्य और बीमा सेवा प्रदाता ईएसआईसी द्वारा संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को दी जाने वाली सेवाओं की निगरानी भी     करेगा। 

- इसकी देखरेख एक आन्तरिक प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी जिसमें पांच से छह अधिकारी होंगे। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

10.17 जनवरी, 2020 को इस वर्ष का प्रथम उपग्रह लांच किया जाएगा, इस उपग्रह का नाम क्या है – GSAT – 30

- इसरो के चेयरमैन ने हाल ही में घोषणा की है कि 17 जनवरी, 2020  को भारत एक भारी उपग्रह GSAT-30 को लांच करेगा। 

- यह उपग्रह 2020 में भारत द्वारा लांच किया जाने वाला प्रथम उपग्रह होगा। 

- इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से एरियन 5ECA लांच व्हीकल की सहायता से लांच किया जाएगा। 

- यह एक संचार उपग्रह है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book