img

04 JANUARY 2021 Current Affairs In Hindi


01. हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त के पद पर किसे नियुक्त किया गया है - उमेश सिन्हा
  • उमेश सिन्हा को भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • 1986 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) सिन्हा वर्तमान में चुनाव आयोग में महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।
  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर, 2020 से छह महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर उप चुनाव आयुक्त के रूप में सिन्हा की पुनः नियुक्ति की अवधि में विस्तार को मंजूरी दे दी।
  • उनका कार्यकाल 30 जून, 2021 को समाप्त होगा।
  • साथ ही सिन्हा चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों के चुनाव खर्च को संशोधित करने के मुद्दे पर गठित एक समिति का हिस्सा भी होंगे।


📌 Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. कांग्रेस के किस वरिष्ठ नेता का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - बूटा सिंह
  • 2 जनवरी 2021 को कांग्रेस नेता बूटा सिंह का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्होंने 1986 से 1989 तक राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कार्य किया था।
  • इसके अलावा, वे राजस्थान से चार बार के सांसद थे।
  • उन्होंने 1995 से 1996 के बीच केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण विभाग का भी कार्यभार संभाला।
  • वे 2007 से 2010 के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रहे।
  • उन्हें 2004 से 2006 के बीच बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।


📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

03. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस राज्य को दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है - उत्तर प्रदेश
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को एक बार पुनः प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
  • साथ ही आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई श्रेणी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों में नगर पंचायत मलीहाबाद लखनऊ प्रथम तथा नगर पंचायत हरिहरपुर, संत कबीरनगर को द्वितीय तथा नगर पालिका परिषद मीरजापुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने अवध विहार स्थित परियोजना स्थल पर इसका शिलान्यास किया।


📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 राज्यों के 6 जगहों पर किस प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे - लाइट हाउस प्रोजेक्ट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छह राज्यों में छह स्थानों पर लाइट हाउस परियोजनाओं (Light House projects) का शिलान्यास किया।
  • यह परियोजनाएं इंदौर (मध्य प्रदेश), राजकोट (गुजरात), चेन्नई (तमिलनाडु) , रांची (झारखंड), अगरतला (त्रिपुरा) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में क्रियान्वित की जाएगी।
  • इस परियोजनाओं का निर्माण ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज (GHTC) -इंडिया के तहत किया जा रहा है।
  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा इसकी योजना तैयार की गई है।


05. किस देश के अल्फ्रेडो कोवेल्ली ने अपनी "Vahana Masterclass" नामक पुस्तक का विमोचन किया है - इटली
  • इटली के लेखक अल्फ्रेडो कोवेल्ली (Alfredo Covelli) ने बच्चों और युवाओं के लिए अपनी नई पुस्तक "Vahana Masterclass" लॉन्च की है।
  • इस पुस्तकों को स्कोलास्टिक इंडिया द्वारा सचित्र और प्रकाशित किया गया है।
  • अल्फ्रेडो की भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में गहरी रूचि है, जिसने उन्हें बच्चों के लिए भगवान गणेश पर एक कहानी लिखने के लिए उत्साहित किया।
  • यह पुस्तक गणेश की कहानी पर आधारित है जो ब्रह्मांड के चारों ओर सभी महान कारनामों में उनका साथ देने के लिए एक नए वाहन की तलाश करते हैं।


📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एच-1 वीजा के साथ अन्य विदेशी कार्य वीजा पर लगे प्रतिबंधों को कितने दिनों के लिए बढ़ा दिया है - तीन महीने
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के साथ ही दूसरे विदेशी कार्य वीजा पर लगे प्रतिबंधों को तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है।
  • इस फैसले से बड़ी संख्या में भारतीय आईटी पेशेवरों के साथ-साथ कई अमेरिकी और भारतीय कंपनियां प्रभावित होंगी, जिन्हें अमेरिकी सरकार ने एच-1बी वीजा जारी किया था।
  • ट्रंप ने पिछले साल 22 अप्रैल और 22 जून विभिन्न श्रेणियों के कार्य वीजा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।


📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. DRDO ने 63 वां स्थापना दिवस कब मनाया है - 1 जनवरी 2021
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 01 जनवरी, 2021 को अपना 63 वां स्थापना दिवस मनाया।
  • साल 1958 में DRDO की स्थापना रक्षा क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ाने के लिए केवल 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी।
  • उस समय, इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों को डिजाइन करने और विकसित करने का काम सौंपा गया था।
  • रक्षा अनुसंधान और विकास (DRDO) विभाग के सचिव और अध्यक्ष: डॉ. जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली
  • DRDO स्थापना: 1958


📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

08. मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर कौन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं - झोंग शानशान
  • मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले कारोबारी झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
  • उनकी नेटवर्थ इस साल 70.9 अरब डॉलर बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई है।
  • शानशान बोतल बंद पानी और कोरोना का टीका बनाने जैसे बिजनेस से जुड़े हैं।
  • उनकी दौलत इस साल बहुत तेजी से बढ़ी जिसके कारण वह एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए।
  • झोंग शानशान एक निजी अरबपति हैं।


09. कौन से टीम ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है - न्यूजीलैंड
  • ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर न्यूजीलैंड टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है।
  • पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 101 रन से जीतकर टीम ने पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया।
  • ऑस्ट्रेलिया इसी के साथ 116 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है जबकि भारतीय टीम 115 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।
  • चौथा स्थान इंग्लैंड की टीम है जिसके 106 अंक हैं जबकि 91 अंकों के साथ श्रीलंका की टीम पांचवें नंबर पर है।


10. केंद्र सरकार ने AFSPA के तहत किस राज्य को अगले छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है - नागालैंड
  • केंद्र सरकार ने AFSPA के तहत नागालैंड को अगले छह महीने के लिए लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है।
  • अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्रीय सरकार का यह मत है कि संपूर्ण नागालैंड राज्य की सीमा के भीतर आने वाला क्षेत्र ऐसी अशांत और खतरनाक स्थिति में है जिससे वहां नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों का प्रयोग करना आवश्यक है।
  • इस साल 1 जुलाई को भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित किया था।
  • उस समय जारी अधिसूचना के मुताबिक, वह अवधि भी 6 माह की थी।
  • तब सरकार ने कहा था कि पूरे नागालैंड राज्य में स्थिति परेशान करने वाली और खतरनाक हैं।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book