img

1.राफेल नडाल ने हाल ही में किस स्पर्धा में जीत दर्ज करने अपने करियर का 85वां एकल टेनिस ख़िताब जीता है – मेक्सिकन ओपन

- राफेल नडाल ने मैक्सिकन ओपन 2020 का खिताब जीत लिया है यह उनके करियर का 85वां एकल खिताब है।

- राफेल नडाल ने अमेरिका के फ्रिट्ज को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरी बार मैक्सिको ओपन का खिताब जीता है।

- नडाल ने पहली बार साल 2005 में मैक्सिकन ओपन का खिताब जीता था।

- इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में यह खिताब जीता था।

- महिला वर्ग में 7वीं वरीयता प्राप्तय ब्रिटेन की हीथर वॉटसन ने यह खिताब अपने नाम किया।


2.विस्फोटक डिटेक्शन डिवाइस 'Raider-X' का अनावरण कहाँ किया गया है – पुणे

- रेडर-एक्स में एक दूरी से विस्फोटकों की पहचान करने की क्षमता है।

- शुद्ध रूप में अनेक विस्फोटकों के साथ-साथ मिलावट वाले विस्फोटकों का पता लगाने की क्षमता बढ़ाने के लिये सिस्टम में डेटा लाइब्रेरी बनाई जा सकती है।

- इस डिवाइस के द्वारा छुपाकर रखे गए विस्फोटकों के ढेर का भी पता लगाया जा सकता है।

- हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL), पुणे तथा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बंगलूरू ने मिलकर रेडर-एक्स को विकसित किया है।

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

3.किस राज्य विधानसभा ने जाति आधारित जनगणना करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है – बिहार व महाराष्ट्र

- भारत में आखिरी जाति जनगणना 1931 में हुई थी।

- इसी आंकड़े के आधार पर बताया गया कि देश में ओबीसी आबादी 52 प्रतिशत है।

- जाति आधारित जनगणना न कराने से क्‍या नुकसान ?

- जातियों की गिनती न होने से यह पता नहीं लग पाता है कि देश में विभिन्‍न जातियों के कितने लोग हैं और उनकी शैक्षणिक-आर्थिक स्‍थति कैसी है।

- उनके बीच संसाधनों का बंटवारा किस तरह का है और इसके लिए किस तरह की नीतियों की जरूरत है।

- भारत जाति संबंधी नीतियां हैं, विभाग हैं, आयोग हैं, लेकिन ये सब बिना आंकड़ों के काम करते हैं।


4.मुहीदीन यासिन ने हाल ही में किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली – मलेशिया

- मलेशिया के एक पूर्व उपप्रधानमंत्री, मुहिद्दीन यासिन को हाल ही में देश के नए प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

- उनकी नियुक्ति की घोषणा मलेशिया के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने की।

- मुहीदीन ने हाल ही में नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

- उन्होंने देश के पिछले प्रमुख महातिर मोहम्मद का स्थान लिया, जिन्होंने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

5.द्वार प्रदाय योजना एक पायलट परियोजना है, इसे किस राज्य में शुरू किया गया था – इंदौर, मध्य प्रदेश

- इस योजना के तहत इंदौर नगर निगम (Indore Municipal Corporation- IMC) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोग ऑनलाइन आवेदन करके 24 घंटे के भीतर घर बैठे पाँच प्रकार के दस्तावेज़ (आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र,खसरा-खतौनी की नकल) प्राप्त कर सकते हैं।

- इसके लिये प्रशासन द्वारा एक स्थानीय कूरियर एजेंसी की सेवा ली जा रही है जो दस्तावेज़ों को सार्वजनिक सेवा केंद्रों से एकत्र करने के बाद लोगों तक पहुँचाती है।

- इसका मुख्य उद्देश्य सरकार के सेवा वितरण तंत्र में सुधार करना है।


6.लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राजस्‍थान में हाल ही में गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए अभियान शुरू किया, इसका क्या नाम है – सुपोषित माँ अभियान

- ‘सुपोषित माँ अभियान’ का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है।

- इसमें एक परिवार से एक गर्भवती महिला शामिल होगी।

- इस अभियान को राजस्थान स्थित कोटा से लॉन्च किया गया है लेकिन आगे चलकर यह पूरे भारत को कवर करेगा।

- अभियान के पहले चरण में 1,000 गर्भवती महिलाओं को 17 किलोग्राम संतुलित आहार की 1000 किट प्रदान की गई।

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्‍लर का निधन 28 फ़रवरी 2020 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे – हॉकी

- वह 1968 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

- उनका जन्म 8 अगस्त 1942 को पंजाब में जालंधर जिले के संसारपुर गाँव में हुआ था।

- बलबीर सिंह को साल 1999 में अर्जुन पुरस्कार और साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।


8.भारतीय रेलवे ने किस रेलवे स्टेशन पर पहली चलती-फिरती खान-पान सेवा ‘‘रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स” का शुभारंभ किया है – आसनसोल

- भारतीय रेल ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अपने यात्रियों और वहां के आम लोगों के उपयोग के लिए अपना पहला रेल भोजनालय "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स" शुरू किया।

- इस रेस्टोरेंट को दो पुराने एमईएमई कोचों को नवीनीकृत करके विकसित किया गया है।

- इस अनूठे प्रयास से न केवल आसनसोल स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि अगले पांच वर्षों में गैर-किराया राजस्व आय भी लगभग 50 लाख रुपये होगी।

हिंदीभाषा की बोलियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

9.विश्व वन्यजीव दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है – 3 मार्च

- प्रतिवर्ष 3 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व वन्यजीव दिवस का आयोजन किया जाता है।

- यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2013 में वन्य जीव दिवस को अपनाने संबंधी प्रस्ताव के अंतर्गत प्रारंभ किया गया था।

- वर्ष 2018 में आयोजित विश्व वन्यजीव दिवस का विषय "Big cats: predators under threat" है।

- यह दिवस वन्य जीव और वनस्पतियों के विविध रूपों को संरक्षण प्रदान करने और नागरिकों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।


10.विश्व भर में ‘शून्य भेदभाव दिवस’ कब मनाया जाता है – 1 मार्च

- इस वर्ष की थीम ‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेदभाव’ है।

- इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया।

- इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

- वर्ष 2014 में पहली बार इस दिवस का आयोजन किया गया।

- इस दिवस को एड्स कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र (UN) का मानना है कि एड्स के उन्मूलन के लिये महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से लड़ना सबसे महत्त्वपूर्ण है।

रस को पहचानने तथा याद करने की tricks इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


प्रत्यय को पहचानने की बेस्ट TRICK इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे



📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book