img

1.अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन COP25 की शुरुआत कहां हुई – स्पेन

- स्पेन के मैड्रिड में 2 से 13 दिसंबर तक अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन (UN Climate Change Conference UNFCCC COP 25) आयोजित किया जा रहा है।

- यह सम्मेलन चिली की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

- इस सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर कर रहे हैं।

- स्पेन - राजधानी - मेड्रिड, प्रधानमंत्री - पेट्रो सांचेज़, मुद्रा - यूरो (1 EUR - 80 INR) 

  Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.तीन प्रदेश के तीन क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक और पूर्वांचल बैंक) के मर्जर के बाद बने बैंक का क्या नाम है – बड़ौदा यूपी बैंक

- 1 अप्रैल, 2020 को यह मर्जर पूरा हो जाएगा, जिसे बड़ौदा यूपी बैंक कहा जाएगा।

- बैंक ऑफ बड़ौदा नए बड़ौदा यूपी बैंक को प्रायोजित करेगा, जिसका मुख्यालय गोरखपुर में होगा।

- यह कदम सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास (नाबार्ड) और संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रायोजक बैंकों के साथ परिचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से परामर्श के बाद आया है। 

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx

3.हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश का कौन सा राज्य एड्स (HIV) रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं – मिजोरम

- वर्तमान में मिजोरम में एड्स के रोगियों की संख्या 17,897 है और राज्य के हर दिन एड्स के 9 नए मामले सामने आते हैं।

- मिजोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अधिकारियों के अनुसार मिजोरम में एड्स के लिए 25 से 34 आयुवर्ग में 42 प्रतिशत से अधिक के जांच नतीजे सकारात्मक पाए गए हैं।

- राजधानी - आइजोल, मुख्यमंत्री - जोराम थंगा, राज्यपाल - पीएस श्रीधरन पिल्लै। 

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ

4.हाल ही में रेटिंग क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है – 5.1 प्रतिशत

- जबकि इसके पहले क्रिसिल ने चालू वित्त वर्ष में भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

- अक्टूबर 2019 में ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 5.5 प्रतिशत।

- अक्टूबर 2019 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) के लिए भारत की विकास दर 7.3 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 6.1 प्रतिशत।

- अक्टूबर 2019 में विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है - 6 प्रतिशत। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

5.किस भारतीय मूल के इंजीनियर की जानकारी के आधार पर नासा ने चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लगाया है – षणमुग सुब्रमण्यन

- उन्होंने चंद्रयान - 2 के लैंडर विक्रम के अवशेषों को खोजने में नासा और इसरो दोनों को पीछे छोड़ दिया।

- उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के चंद्रमा की परिक्रमा लगाने वाले अंतरिक्ष यान द्वारा भेजे चित्रों की मदद से यह खोज की।

- नासा ने विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह से टकराने वाली जगह के चित्र जारी करते हुए माना कि इस जगह का पता लगाने में सुब्रमण्यम की खास भूमिका रही है।

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.नाटो का शिखर सम्मेलन कहां शुरु हुआ हैं – लंदन

- ब्रिटेन की राजधानी लंदन में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों का शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।

- इस सम्मेलन का विषय नाटो इंगेजिस - इनोवेटिंग द अलायंस है।

- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) - स्थापना - 4 अप्रैल 1949, मुख्यालय - ब्रुसेल्स, बेल्जियम, सदस्य देश - 30 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

7.अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कब मनाया जाता है – 3 दिसंबर

- इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों का विकास सुनिश्चित करना है।

- वर्ष 2019 थीम दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण तथा समावेश व समानता सुनिश्चित करना है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.निम्नलिखित में से किस फुटबॉल खिलाड़ी ने हाल ही में ‘बैलन डी ऑर’ पुरस्कार जीता है – लियोनल मेसी

- अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान बैलन डी’ऑर जीता।

- यह मेसी का छठा बैलन डी ऑर पुरस्कार है।

- इस पुरस्कार की दौड़ में वर्जिल वान दिक दूसरे तथा क्रिस्चियानो रोनाल्डो तीसरे स्थान पर रहे।

- महिला वर्ग में अमेरिका की मीगन रेपिनो ने बैलन डी’ऑर पुरस्कार जीता।

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9

9.नौसेना दिवस कब मनाया जाता है – 4 दिसंबर

- देश में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

- यह दिवस 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रुप में मनाया जाता हैं।

- पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत द्वारा ऑपरेशन ट्राइडेंट चलाया गया था।

- भारतीय नौसेना - स्थापना - 1612, आदर्श वाक्य - शं नो वरुणः, नौसेना दिवस - 4 दिसम्बर, नौसेना प्रमुख - एडमिरल करमबीर सिंह। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

10.हाल ही में किसने शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज जीता है – टोनी जोसेफ

- अंग्रेजी लेखक टोनी जोसेफ ने 12 वां शक्ति भट्ट फर्स्ट बुक प्राइज जीता है।

- उन्हें 2018 में लिखी उनकी पुस्तक "Early Indians: the Story of Our Ancestors and Where We Came From" के लिए पुरस्कार दिया गया हैं।

- इस पुरस्कार की स्थापना 2008 में की गई थी जिसमें एक ट्रॉफी और 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book