img

1.विश्व पुस्तक मेले का आयोजन कहाँ किया गया – नई दिल्ली

- केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 4 जनवरी को नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। 

- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला - नई दिल्ली। 

- थीम - इज ऑफ डूइंग बिजनेस। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत कौन सा देश था – सिंगापुर

- वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में सिंगापुर (8 अरब डॉलर) > मॉरिशस (6.36 अरब डॉलर) > अमेरिका > नीदरलैंड्स और जापान का स्थान है। 

- इस वर्ष प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत विश्व के सबसे लोकप्रिय स्थानों में एक रहा। 

- सरकार ने हाल ही में कोयला उत्खनन तथा अनुबंधन विनिर्माण के क्षेत्र में छूट दी है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

3.प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में किस संगठन की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया – DRDO

- ये प्रयोगशालाएँ देश के पाँच शहरों (बंगलुरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद) से संचालित होंगी। 

- बंगलुरू स्थित प्रयोगशाला मेंआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनुसंधान किया जाएगा। 

- आईआईटी मुंबई स्थित प्रयोगशाला में क्वांटम प्रौद्योगिकी। 

- आईआईटी चेन्नई स्थित प्रयोगशाला में संज्ञानात्मक प्रौद्योगिकी। 

- जाधवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता स्थित प्रयोगशाला में असममित प्रौद्योगिकी के नए क्षेत्रों जो युद्ध लड़ने के तरीके को बदल देंगे, में अनुसंधान किया जाएगा। 

- हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला में स्मार्ट सामग्री। 

- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की पहले से ही 52 प्रयोगशालाएँ हैं जो सात व्यापक डोमेन में काम कर रही हैं। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.गुरु गोविंद सिंह की जयंती 2 जनवरी को मनाई गई, वह सिख समुदाय के ………वें गुरु थे – 10 वें

- गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के 10 वें और अंतिम गुरु थे। 

- उनके बाद गुरुग्रंथ साहिब को ही गुरु मान लिया गया। 

- उनका जन्म 22 दिसंबर 1666 को हुआ था। 

- उन्‍होंने खालसा पंथ की स्थापना। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107 वें सत्र का उद्धाटन कहां किया – बंगलुरु

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107 वें सत्र का उद्धाटन बंगलुरु में 3 जनवरी 2020 को किया। 

- थीम - ‘ग्रामीण विकास के लिये विज्ञान & प्रौद्योगिकी’। 

- भारतीय विज्ञान कांग्रेस की स्थापना - 1914। 

- 106th भारतीय विज्ञान कांग्रेस - जालंधर, पंजाब। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲 

6.किस राज्य सड़क परिवहन कार्पोरेशन ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु ‘दामिनी’ नामक हेल्पलाइन लांच की – उत्तर प्रदेश

- दामिनी हेल्पलाइन नंबर 8114277777 एक ऐसा हेल्पलाइन नंबर है। 

- जिसमें महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान एक तो सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत कर सकती हैं तथा दूसरा सुझाव भी दे सकती हैं।

- ये हेल्पलाइन नंबर केंद्र सरकार की निर्भया योजना के तहत बनाई गई है। 

- इस हेल्पलाइन नंबर की सबसे खास बात यह है कि इसमें महिलाएं नॉर्मल कॉल के जरिए तो शिकायत दर्ज करा ही सकती हैं। 

- साथ ही वीडियो कॉल, मैसेज, वॉइस मैसेज भी कर सकती हैं। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

7.हाल ही में सुनीता लाकड़ा ने संन्यास की घोषणा की, वे किस खेल से जुड़ी हुई हैं – हॉकी

- भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने हाल ही में हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है। 

- वे पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से काफी परेशान थीं। 

- 2018 में उनकी कप्तानी में एशियाई चैंपियंस ट्राफी में भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया था। 

- वे 2016 रिओ ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं।

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

8.किस राज्य ने 2020 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष’ वर्ष घोषित किया है तथा टेक कंपनियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं – तेलंगाना

- तेलंगाना सरकार ने 2020 को ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष’ वर्ष घोषित किया है। 

- इसके अलावा राज्य सरकार ने कई टेक कंपनियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में शोध के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

- तेलंगाना में शीघ्र ही एक ‘सेंटर फॉर रिसर्च इन एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तथा शोध व अनुसन्धान (R&D) पार्क की स्थापना की जायेगी। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

9.भारत और किस देश ने हाल ही में अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान किया – पाकिस्तान

- यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते के तहत किया गया। 

- इस समझौते पर भारत और पाकिस्तान ने 31 दिसम्बर 1988 को हस्ताक्षर किये थे। 

- यह 27 जनवरी 1991 को लागु हुआ था। 

- यह आदान-प्रदान आपसी विश्वास में वृद्धि करने के लिए भी काफी उपयोगी है।

- भारत और पाकिस्तान इस प्रकार की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। 

- जिससे दूसरे देश के परमाणु ठिकाने को किसी भी प्रकार का नुकसान हो। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞

10.‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ हाल ही में किसने जीता – संजय गुप्ता

- ‘जागरण’ के मुख्य संपादक संजय गुप्ता ने हाल ही में ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ जीता। 

- ‘लोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्ड’ की स्थापना पुणे बेस्ड केसरी-मराठा ट्रस्ट द्वारा की गयी थी। 

- इसका उद्देश्य पत्रिकारिता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना है। 

- इस पुरस्कार ‘केसरी’ समाचार पत्र की स्थापना के समारोह में प्रदान किया जाएगा। 

- ‘केसरी’ समाचार पत्र की स्थापना महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक द्वारा की गयी थी। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book