img

1.हाल ही में किस राज्य के सुनापुर तट के पास 14.9 फीट लंबी व्हेल शार्क मृत पाई गई – ओडिशा

- ओडिशा के गंजम ज़िले के सुनापुर तट के पास 14.9 फीट लंबी व्हेल शार्क मृत पाई गई।

- व्हेल शार्क का वैज्ञानिक नाम रिंकोडॉन टायपस है।

- व्हेल शार्क विश्व के सभी उष्णकटिबंधीय महासागरों में पाई जाती हैं।

- व्हेल शार्क हानिरहित, धीमी गति से चलने वाले स्तनधारी होते हैं।

- उनके दाँतों की कई पंक्तियाँ होती हैं किंतु इनकी भोजन ग्रहण करने में कोई भूमिका नहीं होती है।

- इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की रेड लिस्ट में संकटग्रस्त (Endangered) श्रेणी में रखा गया है।

 

2.नई दिल्ली में आवासीय सोसाइटियो होटलों और अस्पतालों के दरवाजे तक डीजल पहुँचाने के लिए किस मोबाइल एप्लिकेशन को लॉन्च किया है – Fuel Humsafar

- श्रम एवं रोज़गार मंत्री संतोष गंगवार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी के लिये ‘हमसफर’ मोबाइल एप लॉन्च किया है।

- इस एप की सहायता से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में होटल, अस्पताल और हाउसिंग सोसाइटी अपने घर पर डीज़ल की डिलीवरी की जाएगी।

- अभी यह सुविधा गुरुग्राम, गाज़ियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, हापुड, कुंडली, माणेसर और बहादुरगढ़ में उपलब्ध होगी।

- हमसफर के पास अभी 12 टैंकर हैं।

- इनकी क्षमता 4000 से 6000 लीटर की है।

- इन टैंकरों के अलावा हमसफर के पास 35 लोगों की एक अनुभवी टीम भी है।

 सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

3.हाल ही में जम्मू में सिटी चौक का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है – भारत माता चौक

- जम्मू के ऐतिहासिक सिटी चौक को अब 'भारत माता चौक' के नाम से जाना जाएगा, जबकि सर्कुलर रोड चौक को अटल चौक के नाम से बदल दिया गया है।

- जम्मू कश्मीर में 370 को 5 अगस्त 2019  को हटा दिया गया।

- 31 अक्टूबर 2019 से जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो अलग केन्द्रशासित प्रदेश बन गये।

 

4.देश भर में कब से कब तक जन औषधि सप्‍ताह मनाया जा रहा है – 1 मार्च से 7 मार्च, 2020

- इस दौरान स्‍वास्‍थ्‍य जाँच शिविर, जन औषधि परिचर्चा और “जन औषधि का साथ” जैसी विभिन्‍न गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं।

- सप्‍ताह के दौरान जन औषधि केंद्रों के माध्यम से देश भर में रक्‍तचाप, मधुमेह की जाँच, डॉक्‍टरों द्वारा निशुल्‍क चिकित्‍सा जाँच और दवाओं का मुफ्त वितरण किया जा रहा है।

- स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों में आने वाले लोगों को जन औषधि केंद्रों में बेची जा रही दवाओं की गुणवत्ता और उनकी कम कीमतों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

 भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

5.किस देश का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी ‘माउंट मेरापी’ फट गया है – इंडोनेशिया

- इंडोनेशिया 17,000 द्वीपों का देश है और वहां करीब 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

- यह प्रशांत में रिंग ऑफ फायर पर स्थित है जो भौगोलिक अस्थिरता वाला बड़ा इलाका है।

- यहां टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव से नियमित भूकंप होते रहते हैं और ज्वालामुखी सक्रिय रहते हैं।

- राजधानी - कालीमंथन (बोर्नियो द्वीप), सबसे बड़ा नगर - जकार्ता।

- राष्ट्रपति - जोको विडोडो।

 

6.केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक, 2019 संसद के किस सदन मे प्रस्तुत किया गया है – राज्यसभा

- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने 2 मार्च, 2020 को राज्यसभा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक, 2019 पेश किया।

- इस विधेयक को 11 दिसंबर, 2019 को लोकसभा में पेश किया गया था तथा अगले दिन इसे पारित किया गया।

- इस विधेयक का उद्देश्य भारत के तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में बदलना है।

- राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (नई दिल्ली), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (नई दिल्ली), राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ (तिरुपति)।

 अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए किन स्थानों को नामित किया गया है – धोलावीरा व दक्कन सल्तनत के स्मारक

- भारत सरकार ने वर्ष 2020 के लिए विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए दो नामांकन डोजियर प्रस्तुत किए।

- धोलावीरा - एक हड़प्पाकालीन शहर।

- दक्कन सल्तनत के स्मारक और किले।

- धोलावीरा गुजरात का एक पुरातात्विक स्थल है।

- इसमें प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के खंडहर हैं।

 

8.भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हाल ही में जारी FIH रैंकिंग में कौन सा स्थान मिला है – चौथा

- भारत 2064 अंकों के साथ एफआईएच रैंकिंग में चौथे स्थान पर है।

- अन्य देश -  बेल्जियम शीर्ष,ऑस्ट्रेलिया दूसरे और हॉलैंड तीसरे स्थान पर है।

- ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना पांचवें स्थान पर है। भारत महिला वर्ग में 9वें स्थान पर है।

- नीदरलैंड शीर्ष, उसके बाद आस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, जर्मनी और इंग्लैंड हैं।

- FIH (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) स्थापना साल 1924 में हुई थी।

- FIH का मुख्यालय स्कॉटलैंड में स्थित है।

- वर्त्तमान में FIH के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा हैं।

 हिंदीभाषा की बोलियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

9.केंद्र सरकार ने 02 मार्च 2020 को किस राष्ट्रीय अभ्यारण्य (sanctuary) को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया है – राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य

- इस अभ्यारण्य में गंगा डॉल्फ़िन और गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल पाए जाते हैं।

- इस प्रजाति के लगभग 75 प्रतिशत घड़ियाल इस अभ्यारण्य में पाए जाते हैं।

- यह इनका प्राकृतिक आवास माना जाता है।

- इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित होने पर यहाँ किसी प्रकार की कमर्शियल गतिविधि नहीं की जाएगी।

- यह सेंच्‍यूरी चंबल नदी के आस-पास राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश में फैला हुआ है।

- इको-सेंसिटिव जोन या पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र संरक्षित क्षेत्रों, राष्ट्रीय उद्यानों तथा वन्यजीव अभयारण्यों के आसपास दस किलोमीटर के भीतर के क्षेत्र हैं।

- इको सेंसिटिव जोन को भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एक्ट 1986 के अंतर्गत अधिसूचित किया जाता है।

 

10.कोरोना वायरस (कोविड 19) की वजह से नौसेना ने किस नौसैनिक अभ्‍यास स्‍थगित कर दिया, जिसमें 40 देशों को शामिल होना था – मिलन 2020

- मिलन नवल एक्सरसाइज 18 से 28 मार्च के बीच विशाखापट्टनम होना तय था।

- इस अभ्यास में 40 देशों के भाग लेने की उम्मीद थी देशभर में कोरोना के करीब 8 मामले अब तक सामने आ चुके हैं।

- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोराना वायरस को ‘कोविड-19’ नाम दिया है।

रस को पहचानने तथा याद करने की tricks इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


प्रत्यय को पहचानने की बेस्ट TRICK इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे



📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book