img

06 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में चौथी बार विश्व स्नूकर चैंपियन कौन बने हैं - मार्क सेल्बी

  • स्नूकर में मार्क सेल्बी चौथी बार विश्व चैंपियन बन गए हैं।
  • क्रूसिबल थियेटर में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने शॉन मर्फी को 18-15 से हराया।
  • पांच हजार पाउंड की इस प्रतियोगिता में शेल्बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मर्फी को अपने सामने टिकने नहीं दिया।
  • विश्व रैंकिंग में शेल्बी अब जुड़ ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
  • मार्च 2020 के बाद ब्रिटेन मे किसी खेल प्रतियोगिता में पहली बार काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. सिक्किम में पहला ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट किसके द्वारा लॉन्च किया गया - भारतीय सेना के द्वारा

  • 30 अप्रैल, 2021 को भारतीय सेना ने अपने सैनिक दलों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने के लिए उत्तरी सिक्किम में पहला ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट शुरू किया है।
  • 16,000 फीट की ऊंचाई पर 56 केवीए की क्षमता वाला यह ग्रीन सोलर एनर्जी प्लांट, वैनेडियम आधारित बैटरी तकनीक का उपयोग करेगा।
  • गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) पी खोंगसाई ने यह बताया है कि, इस परियोजना को आईआईटी, मुंबई के सहयोग से पूरा किया गया है।
  • प्रोफेसर प्रकाश घोष और सैनिकों के नेतृत्व में आईआईटी, मुंबई के संकाय की एक टीम ने चरम जलवायु परिस्थितियों में भी इस परियोजना को पूरा किया है।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - हर साल मई के पहले मंगलवार

  • विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day) हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है।
  • इस वर्ष, विश्व अस्थमा दिवस 4 मई 2021 को मनाया गया।
  • यह दिन दुनिया भर में अस्थमा की बीमारी और देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाता है।
  • जबकि प्राथमिक ध्यान अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति के साथ-साथ परिवार, दोस्तों और देखभाल करने वालों का भी समर्थन करना है।

4. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए किस आरक्षण को ख़ारिज कर दिया है - नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण

  • नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण
  • नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 20 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण
  • नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 30 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण
  • नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में 50 प्रतिशत से ज्यादा मराठा आरक्षण
  • सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में 50 प्रतिशत की सीमा पार करके आरक्षण नहीं दिया जा सकता है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया कि मराठा समुदाय के लोग शैक्षिक और सामाजिक तौर पर इतने पिछड़े नहीं हैं कि उन्हें आरक्षण के दायरे में लाया जाए।
  • कोर्ट ने मराठा आरक्षण को असंवैधानिक बताया है।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. किस देश ने हाल ही में इबोला के 12वें प्रकोप के अंत की घोषणा की - कांगो

  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने हाल ही में इबोला के 12वें प्रकोप के अंत की घोषणा की।
  • एबोला के कारण उत्तरी किवु के पूर्वी प्रांत में 6 लोगों की मौत हो गयी थी।
  • वर्तमान इबोला प्रकोप आनुवंशिक रूप से उस प्रकोप से जुड़ा था जो 2018-20 में हुआ था।
  • वर्तमान में, गिनी भी इबोला महामारी के खिलाफ भी लड़ रहा है।
  • इबोला वायरस की खोज 1976 में हुई थी।
  • पश्चिम अफ्रीका में इबोला का 2014-16 का प्रकोप सबसे बड़ा इबोला प्रकोप है।

6. यूके स्थित वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 2021-22 के लिए अपने पहले के 11 प्रतिशत के अनुमान से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है - 10 प्रतिशत

  • यूके स्थित वैश्विक ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने भारत के जीडीपी विकास अनुमान को 2021-22 (FY22) के लिए अपने पहले के 11 प्रतिशत के अनुमान से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।
  • इसके अलावा, बार्कलेज ने FY21 में अर्थव्यवस्था के 7.6 प्रतिशत के संकुचन का अनुमान लगाया है।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. एमके स्टालिन तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेंगे - 7 मई

  • द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन 07 मई 2021 को सुबह नौ बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
  • तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है।
  • डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को 04 मई को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
  • राजभवन द्वारा 05 मई 2021 को दी गई जानकारी के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी।

8.  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2021 कब मनाया जाता है - 03 मई

  • प्रत्येक वर्ष विश्व भर में 3 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (WPFD) मनाया जाता है।
  • यह दिवस ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन’ (UNESCO) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • इस वर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘इनफॉर्मेशन एज़ ए पब्लिक गुड’ है। 
  • वर्ष 1991 में यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस की सिफारिश के बाद वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
  • यह दिवस वर्ष 1991 में यूनेस्को द्वारा अपनाई गई 'विंडहोक' (Windhoek) घोषणा को भी चिह्नित करता है।
  • वर्ष 1991 की ‘विंडहोक घोषणा’ एक मुक्त, स्वतंत्र और बहुलवादी प्रेस के विकास से संबंधित है। 
  • WPFD 2021 की तीन प्रमुख विशेषताएँ: 
  • समाचार मीडिया की आर्थिक व्यवहार्यता सुनिश्चित करने पर केंद्रित कदम।
  • इंटरनेट कंपनियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये तंत्र।
  • संवर्द्धित मीडिया और सूचना साक्षरता (MIL) क्षमताएँ जो लोगों को पहचानने और मूल्यवर्द्धन में सक्षम बनाने के साथ-साथ पत्रकारिता को सार्वजनिक हित के रूप में महत्त्वपूर्ण बनाती हैं।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में यूनेस्को विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार 2021 किसने जीता है - मारिया रेसा

  • मारिया रेसा (Maria Ressa) को यूनेस्को/गिलेरमो कानो विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार के 2021 पुरस्कार विजेता के रूप में नामित किया गया है।
  • $ 25,000 का पुरस्कार यूनेस्को के अनुसार, "विशेष रूप से खतरे की स्थिति में प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा या संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।
  • इस पुरस्कार का नाम कोलम्बियाई पत्रकार गुइलेर्मो कैनो इसाज़ा (Guillermo Cano Isaza) के नाम पर रखा गया था।
  • यूनेस्को ने रेसा के एक पत्रकार के रूप में 3 दशक के करियर का हवाला देते हुए, एशिया के लिए सीएनएन के प्रमुख खोजी रिपोर्टर के रूप में और फिलीपीन ब्रॉडकास्ट ABS-CBN के समाचार प्रमुख के रूप में उनके काम को शामिल किया।
  • हाल ही में, उनके प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, रेसा के खोजी कार्य और रैपरलर के सीईओ के रूप में उसकी स्थिति के लिए, उनका लक्ष्य "ऑनलाइन हमलों और न्यायिक प्रक्रियाएं है"।

10. हाल ही में त्रिपुरारी शरण को किस राज्य सरकार का मुख्य सचिव बनाया गया है - बिहार

  • मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के कोरोना संक्रमण से निधन के बाद सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को नया मुख्य सचिव बनाया है।
  • सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
  • त्रिपुरारि शरण 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं।
  • ये 30 जून 2021 को सेवानिवृत हो जायेंगे।
  • यानि इनका कार्यकाल सिर्फ 2 महीनों का होगा।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book