img

1.हाल ही में रुस और किस देश ने पावर ऑफ साइबेरिया नामक क्रॉस बॉर्डर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया – चीन

- यह पाइपलाइन चीन और रुस को कोयले को प्राकृतिक गैस से प्रतिस्थापित करने में मदद मिलेगी तथा ताप के अलावा इस पाइपलाइन से विद्युत उत्पादन भी किया जा सकेगा।

- रुस और चीन के बीच पावर ऑफ साइबेरिया पहली क्रॉस बॉर्डर गैस पाइपलाइन है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.हाल ही में एशियाई विकास बैंक के अगले अध्यक्ष के रुप में किसे चुना गया है – मात्सुगु असकवा

- मात्सुगु असकवा 17 जनवरी 2020 को इस पद पर ताकिहिको नाकाओ का स्थान लेंगे और इस पद पर बैठने वाले क्रमानुसार 10 वें व्यक्ति होंगे।

- कुछ समय पहले एशियाई विकास बैंक (ADB) के वर्तमान अध्यक्ष ताकिहिको नाकाओ ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, उनका इस्तीफा 16 जनवरी 2020 को प्रभावी माना जाएगा।

- एशियाई विकास बैंक की स्थापना - 19 दिसंबर 1966, मुख्यालय - फिलीपीन्स, 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

3.हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार कृत्रिम न्यूरॉन तैयार किया है – ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने

- ब्रिटेन की बाथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सिलिकॉन चिप से न्यूरॉन को तैयार किया है।

- इस न्यूरॉन को मानव शरीर में इम्प्लांट की जाने वाली मेडिकल डिवाइस में इस्तेमाल किया जाएगा और इसकी सहायता से हार्ट अटैक और अल्जाईमर बिमारी (भूलने की बिमारी) का इलाज किया जा सकेगा।

- मानव शरीर में करोड़ों न्यूरॉन पाए जाते हैं, जिनका काम दिमाग से सूचना का आदान - प्रदान करना और विश्लेषण करना है। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.हाल ही में देश का दूसरा भगोड़ा आर्थिक अपराधी किसे घोषित किया गया है – नीरव मोदी

- जबकि देश का पहला भगोड़ा आर्थिक अपराधी जनवरी 2019 में विजय माल्या को घोषित किया गया था।

- नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी है और वो पिछले 9 महीनों से लंदन की जेल में बंद है। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

5.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मालदीव को भारत में निर्मित कौन सा तटरक्षक जहाज उपहार स्वरुप दिया गया है – कामयाब

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में भारत में निर्मित तटरक्षक जहाज ‘कामयाब’ को उपहार के तौर पर मालदीव को दिया गया।

- इसके अलावा मालदीव में रुपे कार्ड लॉन्च करना, एलईडी लाइटों का उपयोग कर माले को रोशन करना, व्यापक सकारात्मक असर वाली सामुदायिक विकास परियोजनाएं और मछली प्रसंस्करण संयंत्रों को लॉन्च करना अन्य परियोजनाएं हैं।

- इसके अतिरिक्त, भारत सरकार मालदीव में मौजूद हुलहुलमाले में एक कैंसर अस्पताल और क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर भी काम कर रही है। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है – 5 प्रतिशत

- रिजर्व बैंक के फैसले के बाद रेपो रेट 5.15, रिवर्स रेपो रेट 4.90 फीसदी और बैंक रेट 5.40 फीसदी है।

- जुलाई-सितंबर, 2019 की तिमाही के दौरान भारत की आर्थिक विकास दर घटकर महज 4.5 फीसदी रह गई, जो लगभग साढ़े छह साल का निचला स्तर है।

- रिज़र्व बैंक ने GDP विकास दर के अनुमान को 6.1% से कम करके 5% किया है। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

7.पाकिस्तान के अगले मुख्य न्यायाधीश के रुप में किन्हें नियुक्त किया गया है – न्यायमूर्ति गुलजार अहमद

- न्यायमूर्ति गुलजार अहमद पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

- न्यायमूर्ति गुलजार की नियुक्ति न्यायमूर्ति आसिफ सईद खोसा के स्थान पर की गई है।

- राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नये मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

- पाकिस्तान - राजधानी - इस्लामाबाद, प्रधानमंत्री - इमरान खान, मुद्रा - पाकिस्तानी रुपया (1INR - 1.6 PKR) 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.भारत के पहले समुद्री संग्रहालय की स्थापना किस राज्य में की जाएगी – गुजरात

- भारत और पुर्तगाल सरकार ने समुद्री अध्ययन या समुद्री पुरात्तत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के लोथल में प्राचीन भारतीय स्थल पर मिलकर भारत के पहले राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय की स्थापना करने का फैसला किया है।

- संग्रहालय हिंद महासागर के पानी में शिपव्रेक स्थलों से बचाव सामग्री को प्रदर्शित करेगा।

- राजधानी - गांधीनगर, मुख्यमंत्री - विजय रुपाणी, राज्यपाल - आचार्य देवव्रत। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

9.भारत किस वर्ष के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी का दावा करेगा – 2032

- भारतीय ओलम्पिक संघ आईओए ने 2026 के युवा ओलम्पिक खेलों , 2030 के एशियाई खेलों और 2032 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी का दावा करने फैसला किया है।

- लोकसभा में खेल मंत्री  किरेन रिजिजू ने बताया कि इन खेलों की मेजबानी करने के लिए बोली लगाने की जिम्मेदारी IOA (Indian Olympic Association) को दी गई है।

- अगले ओलंपिक आयोजन - 2024 पेरिस, 2028 लोस एंजेलेस।

- भारत ने पहली बार 1920 में भाग लिया एवं 1928 में स्वर्ण पदक जीता। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.हाल ही में भारतीय पोषण एंथम का शुभारंभ किसने किया – एम वैंकेया नायडू

- इसका लक्ष्य भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिये इस एंथम को देश के कोने - कोने तक ले जाना है।

- एंथम की अवधारणा केन्द्रीय महिला और बालविकास मंत्रालय द्वारा तैयार की गयी है।

- जिसे प्रसिद्ध गीतकार प्रसुन्न जोशी ने लिखा है और शंकर महादेवन ने गाया है। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞


📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book