img

07 JANUARY 2021 Current Affairs In Hindi
01. किस संगठन ने 2020 के दौरान भारत की जलवायु पर एक वक्तव्य जारी किया है -भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2020 के दौरान भारत की जलवायु पर एक वक्तव्य जारी किया है।
  • इस वक्तव्य के अनुसार, भारत में वर्ष 2020 के दौरान वार्षिक औसत भूमि सतह का तापमान सामान्य से अधिक था।
  • वर्ष 2020 रिकॉर्ड पर आठवां सबसे गर्म वर्ष भी घोषित किया गया।


📌 Study91 के Facebook Page से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

02. ‘फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल’, जो कि ख़बरों में था, को किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है - रेल मंत्रालय
  • केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल लॉन्च किया है।
  • यह पोर्टल लॉजिस्टिक्स प्रदाताओं के लिए लागत कम करने, आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा प्रदान करने और माल परिवहन की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है।
  • इस पोर्टल को भारतीय रेलवे की वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।


📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

03. यूनिसेफ के हालिया बयान के अनुसार, किस देश ने नए साल के दिन सबसे अधिक जन्म दर्ज किए - भारत
  • संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के अनुसार, दुनिया भर में नए साल के दिन 3,71,500 से अधिक बच्चे पैदा हुए।
  • इस दौरान भारत में जन्म की संख्या लगभग 60,000 थी।
  • भारत के बाद चीन, नाइजीरिया और पाकिस्तान का स्थान है।
  • यह भी अनुमान लगाया गया कि 2021 में औसतन 84 वर्ष की जीवन प्रत्याशा के साथ 140 मिलियन बच्चे पैदा होने का अनुमान है।


📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

04. वियतनाम ने हाल ही में अपनी आकर्षक कीमतों के कारण किस देश से खाद्यान्न, विशेषकर चावल खरीदना शुरू किया है - भारत

  • वियतनाम ने हाल ही में अपनी आकर्षक कीमतों के कारण भारत से खाद्यान्न, विशेषकर चावल खरीदना शुरू किया है।
  • गौरतलब है कि दुनिया में चावल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
  • वियतनाम ने भविष्य के लिए भारी मात्रा में चावल का भण्डारण करना शुरू कर दिया है।
  • वैश्विक महामारी ने वियतनाम और अन्य देशों को चावल के भण्डारण के लिए प्रेरित किया है।
  • ऐसा इसलिए है क्योंकि खाद्यान्नों की सिकुड़ती आपूर्ति खाद्य असुरक्षा के बारे में चिंता बढ़ा रही है।


05. किस राज्य सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि वह तमिल भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एक तमिल अकादमी की स्थापना करेगी - दिल्ली
  • दिल्ली सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि वह तमिल भाषा और संस्कृति की रक्षा के लिए एक तमिल अकादमी की स्थापना करेगी।
  • पूर्व पार्षद एन. राजा को तमिल अकादमी के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
  • दिल्ली सरकार तमिल अकादमी के माध्यम से भाषा कोर्स प्रदान करेगी।
  • दिल्ली सरकार ने इससे पहले संस्कृत, उर्दू, हिंदी, पंजाबी, हिंदी, मैथिली और भोजपुरी अकादमियां भी शुरू की हैं।


📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

06. किस देश ने हाल ही में पाकिस्तानी महिलाओं के लिए मलाला यूसुफजई अधिनियम पारित किया है - अमेरिका
  • अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तानी महिलाओं के लिए मलाला यूसुफजई अधिनियम पारित किया है।
  • इस अधिनियम के अनुसार 2020 और 2022 के बीच यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) द्वारा पाकिस्तानी महिलाओं को कम से कम 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • यह पाकिस्तान में शिक्षा कार्यक्रमों तक पहुंच में सुधार और विस्तार करने के लिए किया जा रहा है।


📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

07. किस राज्य सरकार ने ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़ रूपए देने की घोषणा की है - राजस्थान
  • राजस्थान सरकार ने ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दी जाने वाली इनाम राशि को 3 से 4 गुना तक बढ़ा दिया हैं।
  • इस निर्णय के तहत अब ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को 75 लाख की बजाय 3 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को 50 लाख की जगह 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने को 30 लाख की जगह एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।


08. कोरोना के नए वायरस के खतरे को देखते हुए किस देश में लगभग डेढ़ महीने के सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया है - ब्रिटेन
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लगातार बढ़ते संकट के बीच फिर से देश में लॉकडाउन का घोषणा किया है।
  • कोरोना के नए वायरस के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन में लगभग डेढ़ महीने के सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।
  • लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहना होगा और सिर्फ जरूरी काम से ही निकलने की इजाजत होगी।


📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

09. कौन सा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सात हजार रन बनाने वाला तीसरा खिलाड़ी बन गया है - केन विलियमसन
  • न्यूजीलैंड की तरफ से 7000 टेस्ट रनों का आंकड़ा पार करने वाले केन विलियमसन महज तीसरे बल्लेबाज हैं।
  • उनसे पहले रोस टेलर और पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ऐसा कर चुके हैं।
  • सबसे कम पारियों में 7000 टेस्ट रन पूरा करने के मामले में केन विलियमसन ने पोंटिंग और मियांदाद को पीछे छोड़ दिया है।
  • इन दोनों ने ही 145 टेस्ट पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, वहीं केन विलियमसन ने 144वीं पारी में यह कारनामा किया।


10. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) के नए अध्यक्ष कौन बन गए हैं - डॉ संजय कपूर
  • डॉ. संजय कपूर ने कर्नाटक के वेंकट राजा राम को दो वोटों से पराजित किया है।
  • अखिल भारतीय चेस फेडरेशन का ऑनलाइन चुनाव 04 जनवरी को संपन्न हुआ।
  • इसमें डॉ. संजय कपूर को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
  • पहली बार यूपी से कोई अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
  • वेंकट राजा राम को 31, डॉ. संजय को 33 वोट मिले हैं।
  • इस चुनाव में 32 राज्यों के लोगों ने हिस्सा लिया था।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book