img

1. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह संधू का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ाया है - 6 माह

  • अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह संधू का कार्यकाल कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा बढ़ाया गया है।
  • इनका कार्यकाल को 21 जुलाई 2020 से बढ़ाकर 21 जनवरी 2021 तक के लिए कर दिया है।
  • उन्‍होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में सन् 2019 में अध्‍यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था, और आज भी उस पद पर तैनात है।
  • NHAI का मुख्‍यालय: नई दिल्‍ली
  • स्‍थापना: 1988


2. स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रीक’ और ‘एलूसिव प्रिंस’ किस प्राणी की हाल ही में खोजी गई प्रजाति है - तितली

  • लेपिडोप्टेरिस्ट्स, जो पतंगे और तितलियों का अध्ययन करने में माहिर हैं, उन्होंने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रीक और एल्युसिव प्रिंस नामक तितलियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है।
  • स्ट्राइप्ड हेयरस्ट्रीक को पहली बार जापान में खोजा गया था और एल्युसिव प्रिंस को वियतनाम में खोजा गया था।
  • सोसायटी फॉर एजुकेशन एंड एनवायर्नमेंटल डेवलपमेंट (एसईईडी) के अनुसार, दो नई प्रजातियों की खोज ने देश की तितली प्रजातियों की संख्या 1327 तक बढ़ा दी है।


3. स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि कब मनायी गयी - 4 जुलाई

  • स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था, और इन्हें बचपन में नरेंद्र नाथ दत्त के नाम से भी जाना जाता।
  • कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त होने तक, उन्होंने विभिन्न विषयों, खासकर पश्चिमी दर्शन और इतिहास का व्यापक ज्ञान प्राप्त कर लिया था।
  • स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था। 
  • रामकृष्ण परमहंस के शुद्ध और निस्वार्थ भाव ने स्वामी विवेकानंद को काफी प्रभावित किया और दोनों के बीच एक आध्यात्मिक गुरु-शिष्य संबंध शुरू हो गया।
  • अपने गुरु के नाम पर विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन तथा रामकृष्ण मठ की भी स्थापना की थी।
  • उन्होंने सितंबर 1893 में शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में वैश्विक ख्याति अर्जित की तथा इसके माध्यम से ही भारतीय अध्यात्म का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हुआ।
  • 4 जुलाई, 1902 को उनके जीवन का अंत हो गया।


4. इसरो के मंगलयान ने 1 जुलाई 2020 को मंगल ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमा की तस्‍वीर ली, इस चांद का नाम बताएं - फोबोस

  • मंगलयान मंगल गृह से 7200 किलोमीटर और फोबोस से 4200 किलोमीटर दूर था।
  • मंगल के दो चांद हैं एक का नाम फोबोस और दूसरे का डेमोस है।
  • मंगल ग्रह की पृथ्वी से दूरी 12 करोड़ किलोमीटर है।
  • इसरो के मुताबिक, फोबोस के इस फोटो में बड़े क्रेटर (गड्‌ढे) देखे जा सकते हैं।
  • इसरो ने मंगलयान को 5 नवंबर 2013 को मार्स ऑर्बिटर मिशन के तहत आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी रॉके से लांच किया गया था।
  • वैज्ञानिकों ने इस पहली ही कोशिश में 24 सितबंर, 2014 को मंगलयान को मंगल की कक्षा में स्थापित किया था।
  • पहले योजना थी कि इसे छह महीने तक ऑपरेट किया जाएगा।
  • लेकिन बाद में इसरो ने कहा कि इसमें इतना ईंधन बचा हुआ है कि यह सालों तक सिग्‍नल भेज सकता है।


5. नीमू नामक स्थान, जो हाल ही में खबरों में देखा गया था, किस नदी के किनारे स्थित है - सिंधु

  • नीमू केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित एक छोटा सा गाँव है।
  • यह ज़ांस्कर रेंज से घिरा हुआ है और सिंधु नदी के तट पर स्थित है।
  • इस स्थान को हाल ही में समाचारों में देखा गया था, क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सैनिकों के साथ बातचीत करने के लिए नीमू की यात्रा की थी।
  • नीमू भारतीय सेना का रिजर्व ब्रिगेड मुख्यालय है, जो कारगिल के पास 11,000 फीट पर स्थित है।
  • सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ज़ांस्कर घाटी के नीमू में पदुम से एक सड़क का निर्माण कर रहा है।


6. किस राज्‍य के सरकारी दफ्तरों में मराठी भाषा का इस्‍तेमाल न करने पर कर्मचारियों व अधिकारियों इन्‍क्रीमेंट रोकने का आदेश जारी हुआ - महाराष्ट्र

  • राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 जून को सर्कुलर में कहा है कि सभी कर्मचारी कामकाज के लिए मराठी भाषा का इस्तेमाल करेंगे।
  • ऐसे नहीं करने वाले अधिकारी और कर्मचारी का इन्क्रीमेंट रोक दिया जाएगा।
  • यह विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास है।
  • शिवसेना शुरू से मराठी भाषा के इस्तेमाल का मुद्दा उठाती रही है।


7. हाल ही में किस राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार ने 'पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान शुरू किया - दिल्ली

  • दिल्ली सरकार 'पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ' अभियान के तहत एक मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव शुरू करेगी।
  • यह अभियान 10-26 जुलाई 2020 तक आयोजित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत अभियान के दौरान, 17 दिनों में 31 लाख पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। 
  • राज्यपाल: अनिल बैजल
  • मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल
  • पर्यावरण मंत्री: गोपाल राय


8. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने ‘COVID-19 और पर्यटन’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है - UNCTAD

  • संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास निकाय, UNCTAD (United Nations Conference on Trade and Development) ने हाल ही में एक रिपोर्ट ‘COVID-19 और पर्यटन’ जारी की है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का पर्यटन क्षेत्र कम से कम 1.2 ट्रिलियन डॉलर या वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.5% तक कम हो सकता है।
  • अगर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन में 8 महीने तक रोक लगी रहती है, तो नुकसान 2.2 ट्रिलियन डॉलर या वैश्विक जीडीपी का 2.8% हो सकता है।


9. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2020 कब मनाया गया - 4 जुलाई

  • हर वर्ष जुलाई के पहले शनिवार को सहकारिता के (International Day of Cooperatives) बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिवस मनाया जाता है।
  • इस वर्ष 2020 में, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सहकारी समितियों के योगदान पर ध्यान केंद्रित करते हुए इसे मनाया जा रहा है।
  • UN ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2020 मनाने के लिए “#Coops4ClimateAction” मुहिम चलाई।
  • सहकारिता दुनिया भर में 280 मिलियन लोगों को रोजगार देती है।


10. दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किस शहर में बनेगा - जयपुर

  • भारत के सबसे बड़े स्टेडियम, अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम (1.10 लाख दर्शकों) और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम (1.02 लाख) के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।
  • जयपुर में स्‍टेडियम बनने वाले स्टेडियम का नाम RCA स्‍टेडियम है जो 100 एकड़ में बनेगा।
  • स्टेडियम की क्षमता 75 हजार दर्शकों की होगी।
  • 2 चरणों में बनेगा स्टेडियम।
  • आरसीए स्टेडियम को दो चरणों में बनाया जाएगा।
  • पहले चरण में 45 हजार दर्शकों की कैपेसिटी होगी, जबकि दूसरे चरण में इसकी कैपेसिटी बढ़ाकर 75 हजार दर्शकों की कर दी जाएगी।
  • काम शुरू होने के बाद 24 महीने में स्टेडियम का पहला फेज पूरा कर लिया जाएगा।


 क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book