img

1.भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2020’ का आयोजन कहां किया गया - नई दिल्ली

- भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘प्रज्ञान कॉन्क्लेव 2020’ का आयोजन सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज़ द्वारा नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में किया गया।

- इस कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ ज़मीनी युद्ध के बदलते तरीकों और सेना पर इसके प्रभाव के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

- इस कॉन्क्लेव में बदलती सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों में व्यापक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

- भारतीय सेना के लिये CDS की नियुक्ति तथा सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना इस दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम हैं।

- CLAWS - भारतीय संदर्भ में रणनीतिक अध्ययन एवं ज़मीनी युद्ध पर एक स्वायत्त थिंक टैंक है।


2.हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने किसे राज्य की नई ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया – गैरसैंण

- पहली बार गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग साठ के दशक में उठी थी।

- इस मांग को उठाने वाले पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली थे।

- 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड भारत का 27वाँ राज्य बना जिसे उत्तर प्रदेश से अलग करके बनाया गया था।

- वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था किंतु जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।

- देहरादून उत्तराखंड की अंतरिम राजधानी होने के साथ-साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है।

 सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

3.हाल ही में चर्चित गौरा देवी का संबंध किससे है – चिपको आन्दोलन

- केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में चिपको आंदोलन की प्रमुख कार्यकर्त्ता गौरा देवी की याद में एक पौधा लगाया।

- Ministry of Human Resource Development 1-8 मार्च, 2020 तक महिला सप्ताह मना रहा है।

- गौरा देवी- खेजड़ली (जोधपुर) राजस्थान में वर्ष 1730 के आस-पास अमृता देवी विश्नोई के नेतृत्व में लोगों ने राजा के आदेश के विपरीत पेड़ों से चिपककर उनको बचाने के लिये आंदोलन चलाया था।

- इसी आंदोलन ने आज़ादी के बाद 1970 के दशक में हुए चिपको आंदोलन को प्रेरित किया, जिसमें चमोली, उत्तराखंड में गौरा देवी सहित कई महिलाओं ने पेड़ों से चिपककर उन्हें कटने से बचाया था।


4.“भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र” किस केंद्रीय मंत्रालय के अधीन अपनी सेवाएं प्रदान करती है – केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय

- भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र भारत सरकार का एक स्वायत्त संगठन है, जो केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

- 3 मार्च 2020 को भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट में अरब सागर की हानिकारक शैवाल “नोक्टिलुका शैवाल” के लिए ग्लोबल वार्मिंग को उत्तरदाई घोषित किया गया है।

- हमें ध्यान देना चाहिए कि हाल ही में मुंबई के निकट तटवर्ती इलाकों में रात्रि के समय “नोक्टिलुका शैवाल” चमकती हुई दिखाई देती है।

 भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

5.भारत की प्रथम श्रेणी हाई स्पीड एसी ट्रेन “तेजस एक्सप्रेस” को मदुरई और ___ के बीच प्रारंभ किया गया – चेन्नई

- 4 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई-मदुरई कॉरिडोर पर देश की प्रथम श्रेणी हाई स्पीड एसी लग्जरी ट्रेन को प्रारंभ किया।

- इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम और धनुषकोडि के बीच रेल संपर्क की बहाली के लिए 208 करोड रुपए की 17.20 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना की आधारशिला रखी।


6.वह राज्य सरकार, जिसके द्वारा मंदिर व्यवस्थापक को FSSAI से BHOG प्रमाणपत्र प्राप्त करने के आदेश जारी किए गए – तमिलनाडु

- तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने हाल ही में मंदिरों के व्यवस्थापकों से FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) से BHOG प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कहा है।

- इस व्यवस्था को वर्ष 2018 में FSSAI द्वारा प्रारंभ किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य मंदिरों, गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना है।

 अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.गूगल ने निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में 2021 तक अपना अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है – दिल्ली

- गूगल ने वर्ष 2021 तक दिल्ली में भारत का अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है।

- यह भारत में गूगल का दूसरा क्लाउड क्षेत्र होगा, इससे पूर्व गूगल ने अपना पहला क्लाउड क्षेत्र वर्ष 2017 में मुंबई में खोला था।

- वर्तमान में एशिया प्रशांत क्षेत्र में गूगल के कुल 22 क्लाउड क्षेत्र हैं।

- गूगल क्लाउड सेवाएँ दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध हैं।

- गूगल क्लाउड क्षेत्रों में डाटा संग्रहीत किया जाता है।


8.वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार किस पौधे से जुड़े एंडोफाइटिकैक्टिनो (Endophyticactino) बैक्टीरिया इन पौधों के विकास तथा कवकनाशी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं – चाय के पौधे

- प्रसिद्ध वैज्ञान पत्रिका ‘फ्रंटियर्स’ में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, चाय के पौधे से जुड़े एंडोफाइटिकैक्टिनो (Endophyticactino) बैक्टीरिया चाय के पौधों के विकास तथा कवकनाशी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं।

- एंडोफाइटिकैक्टिनो बैक्टीरिया स्वतंत्र रूप से अपना जीवन बिताते है लेकिन 46 बैक्टीरिया पर वैज्ञानिकों द्वारा किये गए अध्ययन में यह परिणाम पाया गया।

- यह बैक्टीरिया चाय के पौधों में रोग उत्पन्न नहीं करते हैं तथा अपने जीवन-चक्र के लिये इन पौधों पर कम-से-कम निर्भर रहते है।

 हिंदीभाषा की बोलियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

9.निम्नलिखित में से किस अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द्वारा इंदिरा गाँधी को ‘100 वुमन ऑफ़ इयर’ सूची में शामिल किया गया है – टाइम

- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर को टाइम पत्रिका ने पिछली शताब्दी की विश्व की 100 शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया है।

- टाइम ने अमृत कौर को 1947 और इंदिरा गांधी को 1976 के लिये ‘वुमन ऑफ द ईयर’ करार दिया है।

- अमृत कौर एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं लेकिन उन्होंने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


10.हाल ही में ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के खगोलविदों द्वारा कितने नए ग्रहों की खोज की गई है – 17

- इन ग्रहों की खोज राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन की सेवानिवृत्त केप्लर अंतरिक्ष दूरबीन के द्वारा की गई है।

- नासा के चार वर्षीय केप्लर मिशन द्वारा पारगमन विधि के प्रयोग से लगभग दो लाख तारों का अध्ययन किया गया है।

- इन नए ग्रहों की खोज गोल्डीलॉक ज़ोन में की गई है जहाँ ग्रहों की चट्टानी सतह पर पानी की मौजूदगी का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

- खोजे गए ग्रहों में KIC-7340288b एक अत्यंत दुर्लभ ग्रह है।

रस को पहचानने तथा याद करने की tricks इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


प्रत्यय को पहचानने की बेस्ट TRICK इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे



📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book