img

1. भारतीय नौसेना द्वारा विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए किस ऑपरेशन का संचालन प्रारंभ किया गया - समुद्र सेतु

  • भारतीय नौसेना ने विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए देश के प्रयासों के एक भाग के रूप में ‘समुद्र सेतु’ ऑपरेशन शुरू किया है।
  • इस ऑपरेशन के तहत, भारतीय नागरिकों की निकासी शुरू करने के लिए आईएनएस जलश्वा और मागर ने मालदीव में माले के बंदरगाह के लिए प्रस्थान किया।


2. विश्व का प्रथम देश, जिसके द्वारा COVID-19 एंटीबॉडी विकसित करने की घोषणा की गई - इजराइल

  • 5 मई को इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च ने COVID-19 एंटीबॉडी विकसित करने की घोषणा की।
  • इस संस्थान द्वारा विकसित “मोनोक्लोनल न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी” संक्रमित व्यक्ति के अंदर COVID-19 वायरस को बेअसर करने में सहायक है।
  • एंटीबॉडी को मोनोक्लोनल कहा जाता है।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि एंटीबॉडी संभवतः एंटीडोट हो सकता है जिसका उपयोग COVID-19 के उपचार में किया जा सकता है।


3. किस देश ने अपनी मुद्रा रियाल को बदलकर तोमान रखने का फैसला किया और इसकी कीमत 10,000 गुना कर दी - ईरान

  • ईरान की मुद्रा रियाल थी जो अब तोमान कर दी है।
  • अब 10,000 रियाल के बराबर एक तोमान होगा।
  • मतलब अपनी मुद्रा से चार शून्‍य हटा दिया है।
  • अमेरिकी प्रतिबंध के चलते मुद्रा में बड़ी गिरावट को रोकने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है।
  • दरअसल, रियाल की हालत इतनी खराब हो गई है कि एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 156,000 रियाल तक पहुंच गया है।

क्‍यों गिरा रियाल ?

  • फॉरेन एक्‍सचेंज वेबसाइट के मुताबिक ईरानी मुद्रा रियाल डॉलर के मुकाबले 156,000 के स्‍तर पर काम कर रही है।
  • ईरान में चार शू्न्‍य हटाने को लेकर 2008 से चर्चा चल रही थी।
  • दरअसल, अमेरिकी राष्‍टपति डोनाल्‍ड टंप ने ईरान को 2015 में हुई न्‍यूक्लियर डील से हटाने का फैसला लिया था।
  • इसके बाद अमेरिका ने कई प्रतिबंध लगाए थे जिससे ईरान की मुद्रा में 60 फीसदी तक की गिरावट आई थी।
  • अमेरिका और ईरान के बीच तनाव उस वक्‍त और बढ़ गया था जब अमेरिका ने ईरानी मेजर जनरल कासिम सुलेमानी पर मिसाइल दागकर हत्‍या कर दी थी।


4. फेड कप हर्ट पुरस्कार (Fed Cup Heart award) के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं - सानिया मिर्जा

  • 30 अप्रैल 2020 को फेड कप हर्ट पुरस्कार (Fed Cup Heart award) के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
  • हर्ट पुरस्कारों के विजेता का फैसला प्रशंसकों की आनलाइन वोटिंग के आधार पर होगा जो एक मई से आठ मई तक चलेगी।
  • यह फेड कप हर्ट पुरस्कार का 11वां सत्र है।
  • सानिया ने हाल में चार साल बाद फेड कप टेनिस टूर्नमेंट में वापसी की थी।
  • दर्शकों के बीच अपने 18 महीने के बेटे इजहान की मौजूदगी में सानिया ने भारत को पहली बार फेड कप के प्ले ऑफ में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
  • सानिया को एशिया/ओशियाना क्षेत्र से इंडोनेशिया की प्रिस्का मेडेलिन नुगरोरहो के साथ नामित किया गया है।


5. रूस इस साल के अंत तक आर्कटिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी हेतु अपना पहला कौनसा उपग्रह लॉन्च करेगा - Arktika-M

  • रूस दिसम्बर 2020 तक आर्कटिक जलवायु और पर्यावरण की निगरानी हेतु अपना पहला आर्कटिक-एम उपग्रह को सोयूज-2.1.1 वाहक रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च करेगा।
  • रूस का आर्कटिका-एम रिमोट-सेंसिंग और आपातकालीन संचार उपग्रह पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों में मौसम संबंधी डेटा एकत्र करेगा।
  • इससे मौसम के पूर्वानुमान में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी और वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन का बेहतर अध्ययन करने में सक्षम बनाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण अभियान -

  • 1- चीन ने अपने मंगल अभियान का नाम क्‍या रखा है, जिसे इसी साल भेजने की योजना है - तियानवेन-1
  • 2- वह देश, जिसके द्वारा अपना प्रथम सैन्य उपग्रह "नूर" सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया - ईरान
  • 3- एक दशक बाद बिना रूस की मदद के अमेरिका, किस मिशन के तहत 27 मई 2020 को अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस स्‍टेशन भेजेगा - Demo-2 (रॉकेट का नाम फाल्‍कन – 9)
  • 4- नासा ने वर्ष 2024 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला मानव शिविर स्‍थापित करने का निर्णय लिया है, उसका नाम बताएं - आर्टेमिस


6. वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को कब तक स्थगित कर दिया गया है - 2023

  • वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को वर्ष 2023 तक स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि टोक्यो ओलंपिक के साथ इसकी तारीखों का टकराव हो रहा था।
  • 23 जुलाई से 8 अगस्त 2020 तक आयोजित होने वाले टोक्यो ओलंपिक को बीते दिनों COVID-19 महामारी के मद्देनज़र एक वर्ष के लिये स्थगित किया गया था।
  • राष्ट्रमंडल युवा खेल एक अंतर्राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम है जिसका आयोजन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation) द्वारा किया जाता है।
  • सर्वप्रथम राष्ट्रमंडल युवा खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड (Scotland) में वर्ष 2000 में किया गया था।
  • राष्ट्रमंडल युवा खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों के लिये आयु सीमा 14 से 18 वर्ष है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021  - सर्बिया के शहर बेलग्रेड  (पहले भारत)
  • 9 वें एशियाई खेल का आयोजन 10 से 25 सितम्बर के मध्य हांगझाऊ चीन में होगा।
  • चौथे एशियाई पैरा खेल का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर 2022 को हांगझोऊ चीन होगा।
  • पैरालिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021
  • टोक्‍यो ओलिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021


7. 5 मई 2020 को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया गया - विश्व अस्थमा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे, विश्व हाथ स्वच्छता दिवस

  • विश्व अस्थमा दिवस :- हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है & इस साल World Asthma Day 5 मई, 2020 को मनाया गया।
  • यह दिन दुनिया भर में अस्थमा की बीमारी और देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  • वर्ष 2020 की थीम- ‘Enough Asthma Deaths’ (इनफ अस्‍थमा डेथ).
  • विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा (GINA) द्वारा किया जाता है।
  • इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी।
  • अस्थमा फेफड़ों की एक पुरानी बीमारी है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या होती है।
  • विश्व हाथ स्वच्छता दिवस :-  यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषित किया है, जिसकी थीम “सेव लाइव्स: क्लीन योर हैंड्स”(“SAVE LIVES: Clean Your Hands”) है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे - विश्व स्तर पर 1992 से हर साल 5 मई को मिडवाइफ के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
  • WHO ने वर्ष 2020 को ‘ईयर ऑफ नर्स एंड मिडवाइफ’ घोषित किया हुआ है।


8. किन भारतीयों ने फीचर फोटोग्राफी के लिए वर्ष 2020 का ‘पुलित्‍जर पुरस्‍कार’ जीता - दार यासीन, मुख्तार खान, चन्नी आनंद

  • ये तीनों पत्रकार न्‍यूज एजेंसी दी एसोसिएटेड प्रेस (AP) के हैं।
  • यह अवार्ड उन्‍हें कश्मीर घाटी की स्थिति को दर्शाने वाले फोटोग्राफ के लिए दिया गया है।
  • अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में महीनों तक कर्फ्यू और लॉकडाउन की स्थिति रही।
  • ऐसे हालात में कश्मीर के तीन फोटोग्राफर ने कैमरे के जरिए लोगों को प्रदेश का माहौल दिखाया।
  • आनंद जम्मू में रहते हैं यासिन और मुख्तार श्रीनगर के निवासी हैं।
  • चन्नू आनंद 20 सालों से एपी के साथ काम कर रहे हैं।

क्‍या है पुलित्‍जर पुरस्‍कार ?

  • यह अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत 1917 में हुयी ,जो हर साल 21 श्रेणियों में समाचार पत्रों, पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को दिया जाता है।
  • इसके तहत विजेता को एक प्रमाण पत्र और 15,000 डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है।


9. केंद्र सरकार ने संसद की ‘लोक लेखा समिति’ (PAC) को पुनर्गठित करके अध्यक्ष किसे बनाया - अधीर रंजन चौधरी

  • वह लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं।
  • समिति के अध्यक्ष का पद परंपरा के तौर पर विपक्ष के पास रहता है।
  • कमेटी के अन्‍य 19 सदस्‍य भी बनाए गए हैं, जिसमें लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 5 सदस्‍य हैं।
  • समिति का कार्यकाल एक मई 2020 से शुरू हो चुका है जो 30 अप्रैल 2021 तक रहेगा।

क्‍या है लोक सेवा समिति ?

  • इसका काम सरकारी खर्चों के खातों की जांच करना है।
  • जांच का आधार नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट होती है।
  • लोक लेखा समिति की रिपोर्टों में सिफारिशें होती हैं जो तकनीकी रूप से सरकार के लिए बाध्यकारी नहीं होतीं।
  • लेकिन, उन्हें गंभीरता से लिया जाता है और सरकार संसद में कार्रवाही नोट्स भी रखती है।
  • जैसे मनमोहन सरकार में कोल स्‍कैम और 2जी स्‍कैम की रिपोर्ट पर पीएसी ने कड़ा रुख अपनाया था।
  • इस समिति का कार्यकाल एक साल का होता है।
  • विपक्षी दलों की राय से लोकसभा अध्यक्ष इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति करते हैं।
  • समिति में अधिकतम 22 सदस्य हो सकते हैं।


10. केसर की खेती किस मिट्टी में की जाती है -  ‘करेवा मिट्टी’

कश्मीरी केसर -

  • कश्मीरी केसर का सुगंधित मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है, साथ ही इसमें औषधीय गुण होते हैं।
  • कश्मीरी केसर की खेती कश्मीर के कुछ क्षेत्रों; जिनमें पुलवामा, बडगाम, किश्तवाड़ और श्रीनगर शामिल हैं, में की जाती है। 
  • यह दुनिया का एकमात्र ऐसा केसर है जिसकी खेती समुद्र तल से 1,600 से 1,800 मीटर की ऊँचाई पर खेती की जाती है।
  • विश्व में कश्मीरी केसर ही एक मात्र ऐसा केसर है जिसे इतनी ऊँचाई पर उगाया जाता है।
  • केसर की खेती विशेष प्रकार की ‘करेवा’ मिट्टी में की जाती है।
  • कश्मीरी केसर तीन प्रकार का होता है; लच्छा  केसर, मोंगरा केसर तथा गुच्छी केसर।
  • ईरान केसर का सबसे बड़ा उत्पादक है और भारत केसर उत्पाद में ईरान का करीबी प्रतियोगी है।
  • GI टैग मिलने से कश्मीरी केसर को निर्यात बाज़ार में मदद मिलेगी।
  • कदलाई मितई एक मूंगफली की कैंडी है जो तमिलनाडु के दक्षिणी भागों में बनाई जाती है।
  • चाक-हाओ एक सुगंधित चिपचिपा चावल है जिसकी मणिपुर में सदियों से खेती की जा रही है।
  • गोरखपुर का टेराकोटा कार्य सदियों पुरानी कला है जिसमें जहाँ स्थानीय कारीगरों द्वारा विभिन्न जानवरों जैसे कि घोड़े, हाथी, ऊँट, बकरी, बैल आदि की मिट्टी की आकृतियाँ बनाई जाती हैं।



📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book