img

06 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. भारत ने राष्ट्रीय पोषण अभियान हेतु विश्व बैंक के साथ कितने मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए - 200 मिलियन डॉलर

  • भारत ने 08 मई 2018 को राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • यह धनराशि 0-6 साल के आयु वर्ग में बौनापन को कम करने के भारत सरकार के लक्ष्य वर्ष 2022 तक 38.4 प्रतिशत को कम करके 25 प्रतिशत करने में सहायता प्रदान करेगी।
  • राष्ट्रीय पोषण मिशन (पोशन अभियान) क्या है और ऋण इसका मदद कैसे करेगा?
  • राष्ट्रीय पोषण मिशन को पोशन अभियान भी कहा जाता है।
  • पोषण अभियान का मुख्य तत्व विश्व बैंक द्वारा सहायता वाली एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) को मजबूत करना तथा बेहतर पोषण परियोजना को देश के सभी जिलों में लागू करना है।
  • प्रधानमंत्री ने 8 मार्च 2018 को झूंझुनू, राजस्थान में पोषण अभियान को लांच किया था।
  • यह अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 315 जिलों में चलाया जाएगा।
  • आईसीडीएस योजना के तहत स्तनपान कराने वाली महिला तथा 3 वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान किया जाता है।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए अगले दो महीने कार्डधारकों को मुफ्त राशन एवं ऑटो टैक्सी चालकों को 5 हजार रूपए की सहायता देने की घोषणा की है - दिल्ली

  • दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त राशन के साथ आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
  • केजरीवाल सरकार ने 04 मई 2021 को कहा कि दिल्ली सरकार 72 लाख राशन कार्ड धारियों को 2 महीने का राशन फ्री देगी।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली में जितने भी ऑटो और टैक्सी चालक हैं, उन्हें 5 हज़ार रूपये की मदद करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि यह बहुत कठिन दौर है।
  • दूसरी लहर बहुत खतरनाक है।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. हाल ही में एशियाई शेर चर्चा में क्यूँ - आठ एशियाई शेरों में कोविड-19 संक्रमण

  • हाल ही में हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान (Nehru Zoological Park) में आठ एशियाई शेरों (Asiatic Lion) में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • यह भारत में इस प्रकार का पहला ज्ञात मामला है।
  • इससे पूर्व वर्ष 2020 में बाघ के कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना न्यूयॉर्क (ब्रोंक्स चिड़ियाघर) में दर्ज की गई थी।
  • एशियाई शेर, जिसे फारसी शेर या भारतीय शेर के नाम से भी जाना जाता है, पैंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo Persica) उप-प्रजाति का सदस्य है, जो कि मूलतः भारत तक सीमित है।
  • पूर्व में ये पश्चिम और मध्य पूर्व एशिया में भी पाए जाते थे, लेकिन इन क्षेत्रों में आवासीय क्षति के कारण ये विलुप्त हो गए।
  • एशियाई शेर, अफ्रीकी शेरों की तुलना में थोड़े छोटे होते हैं।
  • एशियाई शेर, जिसे फारसी शेर या भारतीय शेर के नाम से भी जाना जाता है, पैंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo Persica) उप-प्रजाति का सदस्य है, जो कि मूलतः भारत तक सीमित है।
  • पूर्व में ये पश्चिम और मध्य पूर्व एशिया में भी पाए जाते थे, लेकिन इन क्षेत्रों में आवासीय क्षति के कारण ये विलुप्त हो गए।
  • एशियाई शेर, अफ्रीकी शेरों की तुलना में थोड़े छोटे होते हैं।
  • एशियाई शेरों में पाए जाने वाली सबसे महत्त्वपूर्ण रूपात्मक विशेषता यह है कि उनके पेट की त्वचा पर विशिष्ट लंबवत फोल्ड होते हैं। यह विशेषता अफ्रीकी शेरों में काफी दुर्लभ होती है।

4. हल्के लड़ाकू विमान तेजस बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पद्मश्री से सम्मानित किस वैज्ञानिक का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है - मानस बिहारी वर्मा

  • देश के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान 'तेजस' को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा का 04 मई 2021 को निधन हो गया।
  • डीआरडीओ, बेंगलुरु में रक्षा वैज्ञानिक रहे डॉ. मानस बिहारी वर्मा पूर्व राष्ट्रपति कलाम के सहयोगी रहे थे।
  • लड़ाकू विमान 'तेजस' को बनाने में डॉ. वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
  • उन्होंने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन में 35 वर्षों तक वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवा दी।
  • गिरिराज किशोर, (आयु 83 वर्ष), भारत के वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित, हृदय गति रुकने से निधन।
  • इनका उपन्यास ढाई घर अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था। 
  • नंबी नारायणन एक भारतीय वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर है।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में, वह क्रायोजेनिक डिवीजन के प्रभारी थे।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. किस राज्य सरकार ने हाल ही में गोपबंधु सम्बदिका स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की - ओडिशा

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में ओडिशा राज्य के कार्यरत पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति के COVID-19 योद्धा घोषित किया है।
  • यह घोषणा गोपबंधु सम्बदिका स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत की गई थी।
  • इनके साथ राज्य में 6,500 से अधिक पत्रकारों को लाभ मिलेगा।
  • यह एक स्वास्थ्य बीमा योजना है जो ओडिशा सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए शुरू की गई थी।

6. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक पर कितने करोड़ ₹ का जुर्माना लगाया गया है - 3 करोड़ ₹

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रतिभूतियों को एक श्रेणी से दूसरी श्रेणी में स्थानांतरित करने के मामले में अपने निर्देशों का पालन न करने के लिए ICICI बैंक पर 3 करोड़ ₹ का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।
  • बैंक पर यह मौद्रिक जुर्माना बैंक द्वारा 'वर्गीकरण, मूल्यांकन और निवेश पोर्टफोलियो के लिए प्रूडेंशियल नॉर्म्स' पर अपने मास्टर सर्कुलर में संचालन के लिए निहित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिट्टी के खिलौनों को GI टैग देने की घोषणा की है - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु सरकार ने मिट्टी के खिलौनों को जीआई टैग देने की घोषणा की है।
  • जियोग्राफिकल इंडीकेशन टैग (जीआई टैग) है जो किसी प्रांत को उसकी विशिष्टता के आधार पर तैयार उत्पाद पर मिलता है।
  • जीआई टैग या भौगोलिक संकेत एक प्रकार का मुहर है जो किसी भी उत्पाद के लिए प्रदान किया जाता है।

8. देश में COVID-19 मामलों में तीव्र उछाल के बीच ऑक्सीजन की लगातार मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा राष्ट्रीय मिशन का समर्थन करने के लिए भारतीय नौसेना ने लॉन्च किया है - ऑपरेशन समुंद्र सेतु - II

  • भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट के माध्यम से यह बताया है कि, इस मिशन के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोत तरल ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनरों और संबंधित चिकित्सा उपकरणों के शिपमेंट का कार्य करेंगे।
  • देश भर में विमान पर ले जाने वाले ऐसे सभी कंटेनर खाली हैं क्योंकि ऑक्सीजन से भरे टैंक हवा से नहीं ढोए जा सकते हैं. इसलिए, रेलवे के मौजूदा प्रयासों के साथ-साथ नौसेना संचालन को प्रमुखता मिली है।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. RLD चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का निधन - 6 मई

  • आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल 2021 को कोरोना संक्रमित हुए थे।
  • इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
  • पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा है, ''पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुःख हुआ है।
  • वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे।
  • उन्होंने केंद्र में कई विभागों की ज़िम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

10. मेघालय में मिलीं सोरोपोड्स डायनासोर की हड्डियां प्राप्त हुई जो कि कितनी वर्षों पुरानी है - 100 मिलियन वर्ष पुरानी

  • शोधकर्ताओं ने मेघालय के पश्चिम खासी हिल जिलों के आसपास के क्षेत्र से सोरोपोड्स के नाम से ज्ञात लंबी गर्दन वाले डायनासोर के जीवाश्म की हड्डी के टुकड़ों की पहचान की है।
  • यह जीवाश्म लगभग 100 मिलियन वर्ष पुराना है।
  • ये नवीनतम खोजें, जिन्हें अभी प्रकाशित किया जाना है, हाल ही में पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पैलेऑन्टोलॉजी डिवीजन के शोधकर्ताओं द्वारा एक क्षेत्ररक्षण यात्रा के दौरान की गई थीं।
  • इन नवीनतम निष्कर्षों में मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद मेघालय भारत का ऐसा पांचवा राज्य और उत्तर पूर्व में एकमात्र राज्य बन गया है, जहां सोरोपॉड की हड्डियां मिली हैं जो टाइटैनोसोरियन प्रजाति से मिलती-जुलती हैं।
  • सोरोपोड्स डायनासोर अपने शरीर के बाकी हिस्सों के सापेक्ष एक बहुत लंबी गर्दन, छोटे सिर, लंबी पूंछ और चार-मोटी स्तंभ जैसी पैरों वाले डायनासोर थे।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book