img

1.निम्नलिखित में से किस दिन विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है – 05 दिसंबर

- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है।

- सबसे पहले यह खास दिन संपूर्ण विश्व में 05 दिसंबर 2014 को मनाया गया था।

- इस दिवस को खाद्य व कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है।

- वर्ष 2019 के लिये इसकी थीम - ‘मृदा का कटाव बंद करो, हमारे भविष्य को बचाओ’ (Stop Soil Erosion, Save Our Future) है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.ICC अंडर - 19 विश्व कप 2020 के लिए भारतीय टीम का कप्तान कौन है – प्रियम गर्ग

- प्रियम गर्ग कप्तान होंगे और ध्रुव चंद जुरेल उपकप्तान होंगे।

- यह आयोजन 17 जनवरी से नौ फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होगा।

- प्रियम मेरठ के हैं और ध्रुव चंद आगरा के।

- इससे पहले 2018 में न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में भारतीय टीम ने पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में खिताब जीता था।

- अब प्रियम गर्ग की टीम पर इस खिताब को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।

- ICC के चेयरमैन - शशांक मनोहर, सीईओ - मनु साहने, मुख्यालय - दुबई (यूएई), स्थापना - 15 जून 1909, 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

3.हाल ही में किस देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार 450 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है – भारत

- देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार बढ़कर 450 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा हैं, जिसने केन्द्रीय बैंक को बाजार से डॉलर खरीदने में सक्षम बनाया हैं और रुपये की गिरावट में सुधार होने की उम्मीद हैं।

- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 दिसंबर, 2019 को 451.7 बिलियन डॉलर था। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.किस बॉलीवुड अभिनेत्री को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया – प्रियंका चोपड़ा

- प्रियंका चोपड़ा न केवल मनोरंजन और फैशन की दुनिया में बल्कि सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं।

- जून 2019 में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर प्रियंका चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी।

- डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार अभिनेता डैनी काये के नाम पर रखा गया है।

- वे एक अमेरिकी अभिनेता, नर्तक और गायक थे।

- वे यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत भी थे। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

5.हाल ही में जारी Global Climate Risk Index 2019 के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देशों की सूची में कौन से स्थान पर हैं – पांचवें

- Global Climate Risk Index 2019 अथवा वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक के अनुसार, वर्ष 2018 में जापान, फिलीपींस और जर्मनी सबसे अधिक जलवायु परिवर्तन से प्रभावित देश पाए गए।

- इसके बाद क्रमशः मेडागास्कर, भारत और श्रीलंका का स्थान रहा।

- रिपोर्ट के अनुसार, विगत 20 वर्षों में कुल 12000 मौसम संबंधी घटनाओं में लगभग 5,00,000 लोगों की मौत हुई। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किस राज्य में अवंती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया – मध्य प्रदेश

- यह मध्य भारत का पहला फूड पार्क 51 एकड़ से अधिक क्षेत्रों में फैला हुआ है।

- इसकी निर्माण लागत एक सौ 50 करोड़ रुपये है।

- इस मेगा फूड पार्क से लगभग पांच हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

- इस पार्क में सोयाबीन, चना, गेहूं सहित अन्य खाद्यानों और सब्जियों का प्रसंस्करण किया जाएगा। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

7.हाल ही में देश के पहले हाइब्रिड इम्यूनिटी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्धाटन कहां पर किया गया है – हरिद्वार (उत्तराखंड)

- इस प्लांट को केंद्र सरकार की नमामी गंगे परियोजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।

- जिसका हाल ही में भारत यात्रा पर आए स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ और उनकी पत्नी महारानी सिल्विया की मौजूदगी में वर्तमान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संयुक्त रुप से उद्धाटन किया गया है।

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.किस राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों के लिए मधु ऐप लांच की – ओडिशा सरकार

- इस ऐप का उद्देश्य राज्य में स्कूली छात्रों को वीडियो और ट्यूटोरियल के माध्यम से उनके पाठ सीखने में मदद करना है।

- ऐप के पहले चरण में कक्षा 5 से 8 तक के गणित और विज्ञान विषयों के लिए अध्ययन सामग्री है।

- ओडीशा की राजधानी - भुवनेश्वर, मुख्यमंत्री - नवीन पटनायक, गर्वनर - गणेशी लाल। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

9.भारत और किस देश के बीच इंद्र अभ्यास का आयोजन हाल ही में किया जायेगा – रुस

- भारत और रूस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इन्द्र’- 2019 का आयोजन 10- 19 दिसंबर 2019 तक बबीना (झाँसी), पुणे और गोवा में एक साथ किया जाएगा।

- इन्द्र सैन्य अभ्यास शृंखला की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी तथा वर्ष 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें दोनों देशों की थल, वायु एवं जल सेनाओं ने भाग लिया।

- इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामरिक कौशल, अनुभव और सैन्य तकनीक को साझा करना है। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.6 दिसंबर को भीमराव जयंती की कौन सी जयंती मनायी गयी – 63 वां

- वर्ष 2019 में बाबा साहब की 63वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।

- उन्होंने 6 दिसंबर, 1956 को अंतिम सांस ली थी और इसीलिये आज के दिन को 'परिनिर्वाण दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

- अंबेडकर दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिये जीवन भर संघर्ष करते रहे और उन्होंने सामाजिक छुआ-छूत और जातिवाद के खात्‍मे के लिये काफी आंदोलन किये।

- अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में एक औपचारिक सार्वजनिक समारोह का आयोजन किया।

- इस समारोह में उन्‍होंने श्रीलंका के महान बौद्ध भिक्षु महत्थवीर चंद्रमणी से पारंपरिक तरीके से त्रिरत्न और पंचशील को अपनाते हुए बौद्ध धर्म को अपना लिया।

- 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका निधन हो गया। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞


📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book