img

09 APRIL 2021 Current Affairs In Hindi


01. वह औद्योगिक संरचना, जिसे कोविड-19 के संदर्भ में “मॉडिफाइड टेंट” बनाने हेतु अधिकृत किया - भारतीय आयुध निर्माणी
  • 7 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा भारतीय आयुध निर्माणी कोविड-19 के संदर्भ में “मॉडिफाइट टेंट” बनाते हुए अधिकृत किया गया।
  • जिसका मुख्य उद्देश्य पृथक वार्ड के रूप में टेंट को विकसित करना है।
  • यह टेंट पॉली विस्कोस से निर्मित किया जाएगा।
  • यह टेंट मुख्य रूप से 2 मीटर और 4 मीटर जैसे दो आकारों में निर्मित किया जाएगा।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -


02. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ा कर कितना प्रतिशत कर दिया है - 12.5 प्रतिशत
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान व्यक्त किया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 12.5 प्रतिशत पर रह सकती है।
  •  इस तरह आईएमएफ ने जनवरी के अपने अनुमान में संशोधन किया है।
  • जनवरी, 2021 में आईएमएफ ने अपने अनुमान में कहा था कि 2021-22 में भारत की इकोनॉमी 11.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -


03. हाल ही में राधेश्याम खेमका का निधन हो गया, उनका संबंध था - रेलवे
  • गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का निधन हो गया है।
  • उन्हें सनातन साहित्य को जन-जन तक ले जाने का श्रेय दिया जाता है।
  • 38 साल तक खेमका प्रेस में छपी प्रमुख 'कल्याण' पत्रिका के संपादक थे।
  • उन्होंने अंतिम बार पत्रिका के अप्रैल 2021 के अंक का संपादन किया।
  • गीता प्रेस हिंदू धार्मिक ग्रंथों का दुनिया का सबसे बड़ा प्रकाशक है।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -


04. किस राज्य ने किराया और किरायेदारी समझौतों को विनियमित करने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है, जिसे जनवरी 2021 में प्रख्यापित किया गया था - उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने Uttar Pradesh Regulation of Urban Premises Tenancy (second) Ordinance 2021 को मंजूरी दे दी है।
  • इसका उद्देश्य किरायेदारी के विवादों को कम करना है क्योंकि यह एक संपत्ति को किराए पर लेने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य बनाता है।
  • वर्तमान कानून के तहत संघर्ष समाधान के लिए कोई स्पष्ट तंत्र नहीं है।
  • इसे जनवरी, 2021 में राज्य में प्रख्यापित और लागू किया गया था।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -


05. फोर्ब्स के अनुसार, अरबपतियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या में भारत किस स्थान पर है - तीसरे
  • फोर्ब्स के अनुसार, अरबपतियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या के साथ भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
  • रिलायंस इडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने चीनी व्यवसायी जेक मा से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब वापस ले लिया।
  • रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 140 हो गई।
  • फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजन की सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे वर्ष शीर्ष पर है।
  • स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क को सूची में तीसरा स्थान मिला है।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -


06. इसरो द्वारा भारतीय उपग्रहों के मलबे के संबंध मे ंअतरिक्ष में प्रस्तावित प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का नाम है - प्रोजेक्ट नेत्र

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने भारतीय उपग्रहों को मलबे और अन्य खतरों से सुरक्षित रखने के लिए अंतरिक्ष में एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली प्रोजेक्ट नेत्र शुरू किया है।

इसकी स्थापना पहले पृथ्वी की निचली कक्षा में की जाएगी, जिसमें रिमोट सेंसिंग स्पेसक्राफ्ट भी शामिल होगा।

📌UPSI Online Paid Course खरीदने के लिए इस Link पर Click करे



07. हाल ही में अंबोली क्षेत्र को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया है, यह किस राज्य से समबन्धित है - महाराष्ट्र
  • हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने पश्चिमी घाट के सिंधुदुर्ग ज़िले में अंबोली क्षेत्र को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया है। 
  • इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार ने गढ़चिरौली ज़िले में अल्लापल्ली, जलगाँव में लैंडोर खोरी पार्क, पुणे में गणेश खिंड, सिंधुदुर्ग ज़िले में मिरिस्टिका दलदल वनस्पति को जैव विविधता विरासत स्थलों के रूप में घोषित किया है। 
  • बीते दिनों महाराष्ट्र में वन्यजीव शोधकर्त्ताओं के एक समूह ने सिंधुदुर्ग ज़िले की सावंतवाड़ी तहसील में अंबोली के पास मीठे पानी (Fresh Water) में पाई जाने वाली मछली की दुर्लभ प्रजाति- ‘शिस्टुरा हिरण्यकेशी’ की खोज की थी।

📌RO/ARO Online Paid Course खरीदने के लिए इस Link पर क्लिक करे


08. 30 वां जीडी बिड़ला पुरस्कार किसे दिया जाएगा - प्रो. सुमन चक्रवर्ती
  • पुरस्कार की स्थापना - 1991
  • पुरस्कार विजेता का चयन भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) द्वारा किया जाता है, जिसके वर्तमान में अध्यक्ष प्रो. चांन्द्रिमा शाह है।
  • यह पुरस्कार विज्ञान या प्रौद्योगिकी की किसी भी शाखा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • 50 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों को दिया जाता है।
  • नकद राशि - 5 लाख

📌 PET Online Paid Course खरीदने के लिए इस Link पर क्लिक करे


09. हाल ही में मंत्रिमंडल ने किसे राजस्व सचिव के रूप में नियुक्त किया है - तरूण बजाज
  • तरूण बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी है।
  • यह 30 अप्रैल 2020 से आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में कर्य कर रहे थे।
  • अब इनके स्थान पर आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को नियुक्त किया जाएगा।
  • राजस्व विभाग वित्त मंत्रालय के आधीन आता है।
  • वर्तमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है।



10. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुनाव के बनाये गये नये कानून के अनुसार कब तक लड़ सकते है - 2036
  • राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार राष्ट्रपति 2000 में बने और यह लगातार 2 कार्यकाल पद पर रहे।
  • 2000 - 2004 (पहली बार)
  • 2004 - 2008 (दूसरी बार)
  • 2008 - 2012 (प्रधानमंत्री)
  • 2012 - 2018 (राष्ट्रपति)
  • 2018 - 2024 (राष्ट्रपति रहेंगे)
  • 2020 में रूस को संसद ड्यूमा ने संशोधन किया और राष्ट्रपति के लिए ‘लगातार’ शब्द को हटाया।


क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book