img

1.हाल ही में आर्थिक सेवा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - 2019 से किसे सम्मानित किया गया है – अरुण जेटली

- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत आर्थिक सेवा पुरस्कार 2019 में सार्वजनिक सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया और - - ये पुरस्कार उनकी पत्नी संगीता जेटली और बेटी सोनाली को वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिया गया है।

- अरुण जेटली ने 2014 से 2019 तक भारत सरकार के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रुप में कार्य किया।

- देश के प्रसिद्ध क्रिकेट स्टेडियम फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (दिल्ली) का नाम बदलकर क्या रखा गया है - अरुण जेटली स्टेडियम। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.केंद्र सरकार ने रेप और नाबालिगों के यौन शोषण के मामले के लिए देशभर में कितनी नई फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की योजना तैयार की है – 1023

- बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने 6 दिसंबर 2019 को संसद में यह जानकारी दी।

- यह योजना 767.25 करोड़ रुपये की होगी, जिनमें राज्य और केंद्र दोनों की हिस्सेदारी होगी।

- केंद्र सरकार इस योजना के तहत अदालतों के निर्माण में 474 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

- इस योजना को न्याय विभाग, कानून मंत्रालय और केंद्र सरकार ने अन्य केन्द्रीय योजनाओं की तर्ज पर एक योजना तैयार की है।

- इसके तहत देश भर में 1023 फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट की स्थापना की जाएगी।

- इसमें रेप, खासतौर पर नाबालिगों के साथ रेप (पॉक्सो ऐक्ट) के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जाएगी।

- उत्तर प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रस्तावित हैं। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

3.केंद्र सरकार ने भारत का नेशनल प्लॉगिंग एम्बेसडर (National Ambassador of India) किसे बनाया है – रिपुदमन बेवली

- केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्री किरेन रिजीजू ने 5 दिसंबर को 50वें फिट इंडिया प्लॉगिंग रन के दौरान रिपुदमन बेवली को भारत का प्लॉगिंग एम्बेसडर नामित किया।

- रिपुदमन बेवली को प्लॉगमैन ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है।

- प्लॉगिंग क्या है ?

- जॉगिंग करते हुए प्लास्टिक तथा कचरा उठाना प्लॉगिंग कहलाता है।

- इस अभियान के तहत स्वस्थ तथा स्वच्छता दोनों कार्य हो जाते हैं।

- प्लॉगिंग के द्वारा लोग फिट भी रह सकते हैं और साथ में शहर को स्वच्छ भी रख सकते हैं।

- फिट इंडिया प्लॉग रन फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है।

- फिट इंडिया मूवमेंट को प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अगस्त, 2019 को लांच किया था।

- रिपुदमन बेवली देश के पहले प्लॉगर हैं।

- रिपुदमन बेवली ने 2017 में प्लॉगिंग शुरु की, उन्होंने दो महीने में अपने टीम के साथ मिलकर 50 शहरों में 1000 किलोमीटर की दूरी तय की तथा 2.7 टन कूड़ा एकत्रित किया। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.हैण्ड-इन-हैण्ड युद्ध अभ्यास किन दो देशों के बीच 7 दिसंबर 2019 को शुरु हुआ – भारत और चीन

- यह युद्ध अभ्यास शिलोंग के निकट उमरोई में चल रहा है।

- 7 दिसंबर 2019 को शुरु हुआ और 20 दिसंबर 2019 तक चलेगा।

- इस दौरान आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए भी प्रशिक्षण किया जायेगा। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

5.IFS (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी उपेंद्र सिंह रावत को किस देश में भारतीय राजदूत के रुप में नियुक्त किया गया है – कोस्टा रिका

- वह पहले पनामा में भारतीय राजदूत थे।

- कोस्टा रिका के बारे में - राजधानी - सैन जोस राष्ट्रपति - कार्लोस अल्वाराडो 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.हाल ही में देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना कौन सा बना है – अबरडीन पुलिस थाना (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)

- इस पुलिस थाने को संपत्ति विवाद, महिलाओं और कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ अपराध से निपटने के मामलों में देश के सर्वश्रेष्ठ थानों की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है।

- गृहमंत्रालय ने देश में सबसे अच्छा कार्य करने वाले 10 पुलिस थानों की सूची जारी की है, जिसमें गुजरात में स्थित बालसीनोर थाना दूसरे स्थान पर है जबकि मध्य प्रदेश के अज्क बरहानपुर थाने को तीसरा स्थान मिला है।

- पहला त्रिपक्षीय अभ्यास SITMEX - 2019 कहां पर हुआ था - पोर्ट ब्लेयर।

- पोर्ट ब्लेयर में रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (RSN), रॉयल थाईलैंड नेवी (RTN) और भारतीय नौसेना (IN) के बीच SITMEX नामक युद्धाभ्यास हुआ था। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

7.हाल ही में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2019 कुल कितने लोगों को दिया गया है – 36 लोगों को।

- इन पुरस्कारों में मुख्य नाम है लीनी सजेश का, जिनकी केरल में निपाह वायरस से संक्रमित रोगी की देखभाल के दौरान मृत्यु हो गई थी।

- फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म लंदन में हुआ था और उन्होंने नर्सिंग के जरिए लोगों की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया था।

- फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1973 में भारत सरकार द्वारा नर्सों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए की गई थी।

- फ्लोरेंस नाइटिंगेल को द लेडी विद द लैंप के नाम से भी जाना जाता है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.हाल ही में किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी को FIH के प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित किया गया है – मनप्रीत सिंह को।

- FIH का अर्थ है International Hockey Federation (अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ)।

- स्थापना - 7 जनवरी 1924, मुख्यालय - लुसाने (स्विटजरलैंड), अध्यक्ष - नरेंद्र बत्रा (पहले एशियाई) 

📲 Modern History Full Course - 🗞

9.हाल ही में 33 वां मूर्तिदेवी पुरस्कार 2019 किसे दिया गया है – डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को।

- उनको ये पुरस्कार उनकी रचना अस्ति व भवति के लिए दिया गया है।

- यह पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ समिति द्वारा दिया जाता है, इस पुरस्कार के साथ 4 लाख रुपये की राशि दी जाती है।

- हाल ही में ज्ञानपीठ पुरस्कार 2019 किसे देने का ऐलान किया गया है - अक्कितम अच्युतन नंबूदरी (मलयालम कवि)।

- ज्ञानपीठ पुरस्कार का ये 55 वां संस्करण है। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा कितने समय के लिए उपलब्ध रहेगा – 24 घंटे

- RBI ने कहा गया कि 16 दिसंबर 2019 से नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) प्रणाली के तहत राउंड-द-क्लॉक लेनदेन की सुविधा होगी।

- 24X7 NEFT प्रणाली वर्ष के सभी दिनों में उपलब्ध होगी, जिसमें छुट्टियां भी शामिल हैं।

- RBI - स्थापना - 01 अप्रैल 1935, मुख्यालय - मुंबई, गवर्नर - शक्तिकांत दास। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞


📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book