img

1.फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020’ नामक एक रिपोर्ट किस संस्था द्वारा जारी किया जाता है - अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस द्वारा

- कुल 195 देशों में भारत को तिमोर-लेस्ते और सेनेगल के साथ 83वें स्थान पर रखा गया है।

- फ्रीडम हाउस दुनिया भर में लोकतंत्र के समर्थन और संरक्षण के लिये समर्पित सबसे पुराना अमेरिकी संगठन है।

- फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020’ नामक एक रिपोर्ट किस संस्था के द्वारा जारी किया जाता है -  अमेरिकी संस्था फ्रीडम हाउस द्वारा


2.गूगल ने निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर में 2021 तक अपना अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है – दिल्ली

- गूगल ने वर्ष 2021 तक दिल्ली में भारत का अगला क्लाउड क्षेत्र खोलने की घोषणा की है।

- यह भारत में गूगल का दूसरा क्लाउड क्षेत्र होगा, इससे पूर्व गूगल ने अपना पहला क्लाउड क्षेत्र वर्ष 2017 में मुंबई में खोला था।

- वर्तमान में एशिया प्रशांत क्षेत्र में गूगल के कुल 22 क्लाउड क्षेत्र हैं।

- गूगल क्लाउड क्षेत्रों में डाटा संग्रहीत किया जाता है।

- ये डेटा स्टोरेज क्षेत्र कई कंपनियों को अपना डेटा स्टोर करने और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

- भारत में 5 करोड़ से अधिक छोटे और मझोले उद्योग (SMB) हैं, जो भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाता है।

 सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

3.हाल ही में QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के किस इंजीनियरिंग कॉलेज ने सर्वोच्च रैंक प्राप्त की है – आईआईटी मुंबई

- QS वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दुनिया भर के शीर्ष 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल हैं।

- IIT मुंबई को 44वां और IIT दिल्ली को 47वां रैंक मिला है।

- शीर्ष 50 रैंकिंग में केवल दो भारतीय कॉलेज हैं।

- कला और मानविकी विषय के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग के अनुसार, दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) 162वें स्थान पर है और दिल्ली विश्वविद्यालय 231वें स्थान पर है।

- मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Massachusetts Institute of Technology- MIT) ने लगातार नौवें वर्ष क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।


4.हाल ही में स्मृति इरानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर किस नाम से पुस्तक का विमोचन किया है – Chronicles of Change Champions

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से की गयी थी।

- महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 6 मार्च 2020 को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में एक कार्यक्रम में क्रोनिकल्स ऑफ चेंज चैंपियन्स नाम की पुस्तक का विमोचन किया।

- पुस्तक में प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राज्य और जिला स्तर पर शुरू की गई 25 अभिनव पहलुओं का संकलन है।

 भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

5.हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे यवोन फेरेल और शेली मैकनामारा को किस वैश्विक पुरस्कार से सम्मानित किया गया – प्रित्जकर पुरस्कार

- आर्किटेक्ट यवोन फैरेल और शेली मैकनामारा को हाल ही में 2020 प्रित्जकर पुरस्कार के लिए चुना गया है, प्रित्जकर पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है।

- इन दोनों आर्किटेक्ट ने मुख्य रूप से पेरू के लीमा में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर कार्य किया है।


6.हाल ही में SEBI ने निवेशकों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए किस नाम से Mobile App लांच किया है – SEBI Scores

- सेबी की शिकायत निपटान प्रणाली (SCORES) में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

- स्कोर्स प्लेटफॉर्म पर निवेशक लिस्टेड कंपनियों, रजिस्टर्ड इंटरमीडियरीज़ और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस के विरुद्ध सेबी से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की स्थापना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को हुई थी।

- इसका मुख्यालय मुंबई में है।

- इसका मुख्य कार्य प्रतिभूतियों (Securities) में निवेश करने वाले निवेशकों के हितों का संरक्षण करना है।

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

7.किस वैश्विक संस्था ने कोरोनावायरस (COVID-19) के प्रकोप से निपटने के लिए 12 बिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है – विश्व बैंक

- विश्व बैंक ने कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की सहायता के लिए 12 बिलियन डालर की घोषणा की।

- यह वायरस अब तक 60 देशों में पहुंच चुका है।

- विश्व बैंक, प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता तथा इस रोग के लिए समाधान विकसित करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है।

- यह वित्तपोषण केवल उन सदस्य देशों के लिए है जिनकी अर्थव्यवस्था इस वायरस के कारण काफी अधिक प्रभावित हुई है।

- इसके लिए प्राथमिकता उन देशों को दी जाएगी जो सबसे निर्धन हैं और सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।


8.आरबीआई के किस डिप्टी गवर्नर ने अपने पद से दिया इस्तीफा दे दिया है – एन एस विश्वनाथन

- शक्तिकांत दास आरबीआई के गवर्नर हैं।

- RBI के तीन डिप्टी गवर्नर हैं - माइकल पात्रा, बीपी कनुनगो और एमके जैन।

- भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है।

- उन्हें साल 2016 में तीन साल के लिए बढ़ाया गया था।

- डिप्टी गवर्नर बनने से पहले, वह मॉरीशस के बैंक ऑफ मॉरिशस में पर्यवेक्षण के निदेशक के रूप में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर थे।

- RBI - स्थापना -01 अप्रैल 1935, मुख्यालय - मुंबई, गवर्नर - शक्तिकांत दास

 हिंदीभाषा की बोलियाँ इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

9.हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के किस पूर्व प्रमुख का निधन हो गया है – जेवियर पेरेज डी क्यूलर

- संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के पूर्व महासचिव पेरेज़ डे क्यूबेलर का 5 मार्च, 2020 को निधन हो गया।

- वे वर्ष 1981 से लेकर वर्ष 1991 तक संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के महासचिव रहे थे।

- पेरेज़ डी क्यूएलर ईरान-इराक युद्ध और अल सल्वाडोर में चल रहे गृह युद्ध के दौरान संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रमुख रहे थे।

- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है अंतर्राष्ट्रीय झगड़ों को रोकना और राष्ट्रों के बीच सहयोग की राह दिखाना।

- संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ के महासचिव  - एंटोनियो गुतरेस।

- स्थापना - 24 October 1945


10.हाल ही महाराष्ट्र के औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर किसके नाम पर कर दिया गया है – छत्रपति संभाजी महाराज

- महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद हवाई अड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाई अड्डा करने का निर्णय लिया है।

- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया है।

- औरंगाबाद हवाई अड्डा महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले में स्थिति है।

रस को पहचानने तथा याद करने की tricks इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे

परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


प्रत्यय को पहचानने की बेस्ट TRICK इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे



📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book