img

1. रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत में प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और हिंसा के कारण कितने मिलियन से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं - 5  मिलियन

  • ‘संयुक्त राष्ट्र बाल कोष’ ( UNICEF) द्वारा प्रकाशित लॉस्ट एट होम रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में लगभग 33 मिलियन लोगों का आंतरिक रूप से विस्थापन हुआ है।
  • विस्थापित लोगों में 12 मिलियन बच्चे थे, जिनमें से लगभग 3 मिलियन बच्चों का विस्थापन संघर्ष और हिंसा के कारण जबकि 2 मिलियन का विस्थापन प्राकृतिक आपदाओं के कारण देखा गया।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 में भारत में प्राकृतिक आपदाओं, संघर्ष और हिंसा के कारण 5 मिलियन से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।
  • वर्ष 2019 में भारत में आंतरिक रूप से सर्वाधिक विस्थापन हुआ है।
  • भारत के बाद क्रमश: फिलीपींस, बांग्लादेश और चीन का स्थान है।


2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को राहत देने के लिए 1,610 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की - कर्नाटक

  • राज्य सरकार ने किसानों, लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रमों (MSME), हथकरघा बुनकरों, फूलों की खेती करने वालों, धोबियों, नाइयों, ऑटो और टैक्सी चालकों समेत अन्य को ध्यान में रखते हुए इस राहत पैकेज का ऐलान किया है।
  • कर्नाटक सरकार ने 11 प्रतिशत आबकारी/उत्पाद शुल्क वृद्धि की घोषणा की, जो बजट में घोषित छह फीसदी की वृद्धि के अतिरिक्त है।
  • सरकार ने उनकी समस्याओं को समझते हुए फसल के नुकसान के लिए 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा देने की घोषणा की है।


3. हाल ही में किस देश ने हैनान प्रांत के दक्षिणी द्वीप से एक अंतरिक्ष रॉकेट ‘द लांग मार्च 5बी’ को सफलतापूर्वक लॉन्च किया - चीन

  • यह प्रक्षेपण चीन के महत्त्वपूर्ण अंतरिक्ष कार्यक्रमों का एक अहम पड़ाव है। 
  • वर्ष 2022 तक चीन एक स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन करने तथा चंद्रमा पर 6 सदस्यों के एक दल को भेजने की योजना बना रहा है।   
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जिसने सफलतापूर्वक मानव को चंद्रमा पर भेजा है।


4. फोर्ब्स इंडिया बिलियनयर्स लिस्ट 2020 जारी हुयी इसमें कौन शीर्ष पर  है - मुकेश अम्बानी

  • हाल ही में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने फोर्ब्स इंडिया बिलियनयर्स लिस्ट 2020 जारी की है।
  • इस सूची में रिलायंस इंडिया के चेयरमैन मुकेश अंबानी 36.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है और वे मौजूदा समय में भारत के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति हैं।
  • हालाँकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में बीते वर्ष के मुकाबले 13.2 बिलियन डॉलर की कमी आई है, किंतु इसके बावजूद भी वे पहले स्थान पर मौजूद हैं।
  • स्टॉक मार्केट (Stock Market) में गिरावट के बावजूद भारतीय व्यवसायी राधाकिशन दमानी 13.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
  • 11.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ HCL के संस्थापक और और अध्यक्ष शिव नादर को इस सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
  • फोर्ब्स इंडिया बिलियनयर्स लिस्ट 2020 के अनुसार, भारत में बिलियानर्स की कुल संख्या 102 हो गई है, जो कि बीते वर्ष 106 थी।
  • उल्लेखनीय है कि एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजूस (BYJU’s) के संस्थापक बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) को भी इस सूची में पहली बार स्थान मिला है और इसी के साथ वे इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं।
  • बायजू रविंद्रन की कुल अनुमानित संपत्ति तकरीबन 1.8 बिलियन है।


5. किस गैस के रिसाव से विशाखापट्टनम में 7 मई 2020 को कइयों की मौत और सैंकड़ों लोग बीमार हो गए - स्टाइरीन

यह केमिकल प्लांट एलजी पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का है।

  • 1961 में बना यह प्लांट हिंदुस्तान पॉलिमर्स का था जिसका 1997 में दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अधिग्रहण कर लिया था।
    स्टाइरीन गैस क्या है?
  • स्‍टाइरीन एक तरह का हाइड्रोकार्बन है।
  • इसका उपयोग पॉलीस्टीरिन प्लास्टिक, फाइबरग्लास, रबर, सिंथेटिक मार्बल, फ्लोारिंग और लेटेक्स के निर्माण में किया जाता है।
  • यह रंगहीन या हल्का पीला ज्वलनशील लिक्विड (द्रव) होता है।
  • गैस के असर को कम करने का तरीका?
  • 4-tert-Butylcatechol (4-टार्ट-ब्यूटाइलकेचॉल) का छिड़काव करके स्‍टाइरीन गैस के असर को कम किया जा सकता है।
  • यही विशाखापत्‍तम में किया गया है।
  • प्रभावित इलाकों में इसका छिड़काव किया गया है।
  • यह ऑर्गेनिक केमिकल कंपाउंड है।
  • दुनिया में स्टाइरीन को पहली बार करीब 181 साल पहले यूरोप के वैज्ञानिकों ने पहचाना।
  • 1839 में, जर्मन विज्ञानी एडुअर्ड साइमन ने अपनी प्रयोगशाला में अमेरिकी स्वीटगम नाम के पेड़ से निकली राल या रेजिन से एक वाष्पशील तरल को अलग करने में कामयाबी पाई।
  • 36 साल पहले भोपाल में भी गैस कांड हुआ था।
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अमेरिकी कंपनी यूनियन कार्बाइड के कारखाने में 3 दिसंबर 1984 को 42 हजार किलो जहरीली गैस का रिसाव हुआ था।
  • इसमें 3500 लोगों की मौत हुई थी।
  • यह तो आधिकारिक आंकड़ा है, लेकिन माना जाता है कि इस हादसे में 15 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई।
  • यहां भी एक ऑर्गनिक कम्पाउंड से निकली गैस मिथाइल आईसोसाइनेट या मिक गैस फैली थी।
  • यह गैस कीटनाशक और पॉली प्रॉडक्ट बनाने के काम आती है।
  • स्टाइरीन 10 मिनट में, मिक गैस कुछ सेकंड में असर करती है


6. भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है, जिन्होंने हाल ही में आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार भी संभाला है - तरुण बजाज

  • भारतीय रिज़र्व बैंक की हालिया अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को 5 मई से अगले आदेशों तक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।
  • तरुण बजाज को अतनु चक्रवर्ती का स्थान लिया है, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गये थे।
  • तरुण बजाज 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने वित्तीय सेवा विभाग में प्रधान मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव और निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।


7. सीमा सड़क संगठन (BRO) स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है - 7 मई

  • सीमा सड़क संगठन (BRO) भारत के सीमा वाले क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का निर्माण तथा मैनेजमेंट करता है।
  • इस संगठन की स्थापना 7 मई, 1960 को की गयी थी।
  • 7 मई 2020 को बीआरओ ने अपना का 60वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • शांतिकाल में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कार्य -
  • सीमा क्षेत्रों में ऑपरेशनल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर ऑफ़ जनरल स्टाफ का विकास व मैनेजमेंट।
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देना।
  • युद्धकाल में BRO के कार्य - 
  • ओरिजिनल सेक्टर तथा री-डिप्लाएड सेक्टर में लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल का संचालन या मैनेजमेंट करना।
  • युद्ध प्रयास के दौरान सरकार द्वारा सौंपे गये अधिकतर कार्यो को करना।


8. विश्व एथलेटिक्स दिवस 2020 कब मनाया गया - 7 मई

  • विश्व एथलेटिक्स दिवस की तारीख हर साल बदलती रहती है।
  • इस दिवस को ज्‍यादातर मई महीने में ही मनाया जाता है, जिसे IAAF द्वारा निर्धारित किया जाता है।
  • वर्ष 1996 में पहला विश्‍व एथलेटिक्‍स दिवस मनाया गया था।
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस का उद्देश्य?
  • लोगों में खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को खेलों के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
  • स्कूलों और संस्थानों में प्राथमिक खेल के रूप में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना।
  • युवाओं के बीच खेल को लोकप्रिय बनाने और युवाओं, खेल और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक कड़ी स्थापित करना।
  • IAAF
  • मुख्यालय: मोनाको
  • अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए
  • स्थापना: 1912 स्वीडन


9. कोविड-19 की वजह से विदेशों में फंसे नागरिकों को लाने के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा मिशन शुरू किया - वंदे भारत मिशन

  • 7 मई से 7 दिनों तक 12 देशों में फंसे करीब एक लाख 93 हजार भारतीयों को एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए लाया जा रहा है।
  • वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका, ब्रिटेन, बांग्लादेश, मलेशिया, फिलीपिंस, सिंगापुर, यूएई, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान में फंसे भारतीयों को लाया जाएगा।
  • भारतीय नौसेना ने विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए देश के प्रयासों के एक भाग के रूप में ‘समुद्र सेतु’ ऑपरेशन शुरू किया है।
  • इस ऑपरेशन के तहत, भारतीय नागरिकों की निकासी शुरू करने के लिए आईएनएस जलश्वा और मागर ने मालदीव में माले के बंदरगाह के लिए प्रस्थान किया।


10. इराक में नए प्रधानमंत्री के तौर पर किसने शपथ ली, जो वहां के खुफिया एजेंस‍ियों के प्रमुख रह चुके हैं - मुस्तफा अल कदीमी

  • यहाँ के पूर्व प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल महदी, ने पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद नवंबर 2019 में इस्तीफा दे दिया था।
  • कई महीने बाद 17 मार्च 2020 को वहां के राष्‍ट्रपति बरहाम सालिह ने अदनान अल जर्फी को PM नियुक्त किया था।
  • लेकिन वह भी 9 अप्रैल को सरकार बनाने से पीछे हट गए।
  • अब 7 मई को राष्‍ट्रपति ने मुस्‍तफा अल कदीमी को प्रधानमंत्री चुना और उन्‍होंने शपथ दिलाई।
  • शपथ लेने से पहले उन्‍होंने इराक के खुफिया एजेंसी के प्रमुख के पद से इस्‍तीफा दिया।
  • कदीमी ने ऐसे समय में प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है, जब कोविड-19 की वजह से इराक तेल राजस्व में गिरावट के बीच अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है।
  • अल-कदीमी इराक के छठे प्रधानमंत्री बने हैं।
  • वह पत्रकार भी रह चुके है।
  • इराक राजधानी: बगदाद


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book