img

09 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. विश्व एथलेटिक्स दिवस, सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस व रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती एक ही दिवस को मनाया गया - 07 मई

  • हर साल 7 मई को World Athletics Day यानी की विश्व एथलेटिक्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पहला विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया था।
  • विश्व एथलेटिक्स दिवस International Amateur Athletic Federation (IAAF) की सामाजिक जवाबदेही परियोजना, ‘Athletic for a better world’ का हिस्सा है।
  • साहित्य जगत के साथ ही देश की आजादी के आंदोलन में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रवींद्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) की आज 160वां जन्मदिवस है।
  • वे एक विश्वविख्यात लेखक के साथ ही संगीतकार, नाटककार, गीतकार, चित्रकार और कवि के तौर पर इतिहास में युगपुरुष के रूप में जाने जाते हैं।
  • रवींद्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासाँको ठाकुरबाड़ी में हुआ।
  • उनके पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर (Devendra nath tagore) और माता शारदा देवी (Sharda Devi) थीं।
  • उन्हें गुरुदेव, कविगुरु और विश्व कवि के नाम से भी जाना जाता है।
  • सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation-BRO) का गठन 7 मई 1960 को किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की सीमाओं और भारत के उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को विकसित करना था।
  • 7 मई 2021 को BRO ने अपना 61 वां स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया।

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. New York City International Film Festival में अनुपम खेर ने किस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता - हैप्पी बर्थडे

  • अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म हैप्पी बर्थडे में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • फिल्म का निर्देशन प्रसाद कदम ने किया है और एफएनपी मीडिया की तरफ से इसे बनाया गया है।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. विश्व थैलेसीमिया दिवस व विश्व रेडक्रास दिवस मनाया जाता है - 08 मई

  • दुनिया भर में 08 मई को ‘विश्व थैलेसीमिया दिवस’ का आयोजन किया जाता है।
  • इस दिवस के आयोजन का प्राथमिक लक्ष्य थैलेसीमिया जैसे गंभीर आनुवंशिक विकार और इससे पीड़ित रोगियों के संघर्ष के संबंध में जागरूकता बढ़ाना है।
  • साथ ही यह दिवस पीड़ितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये समर्पित डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों तथा इस रोग के उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहे वैज्ञानिकों का भी सम्मान करता है।
  • विश्व थैलेसीमिया दिवस (08 मई) की शुरुआत वर्ष 1994 में थैलेसीमिया इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा की गई थी। थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो कि माता-पिता से बच्चों तक पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरित होता है।
  • इस स्थायी रक्त विकार के कारण रोगी के लाल रक्त कणों (RBC) में पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है।
  • इसके कारण एनीमिया हो जाता है और रोगियों को जीवित रहने के लिये हर दो से तीन सप्ताह बाद रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है।
  • रोग की गंभीरता जीन में शामिल उत्परिवर्तन और उनकी अंतःक्रिया पर निर्भर करती है।
  • प्रत्येक वर्ष 08 मई को विश्व भर में ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’ मनाया जाता है।
  • यह दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को रेखांकित करता है।
  • यह दिवस आम जनमानस को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के कार्यों में संलग्न विश्व की सबसे एजेंसी (रेड क्रॉस) और समाज में उसके योगदान को जानने का अवसर प्रदान करता है।
  • इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम ‘अनस्टॉपेबल’ है।
  • ‘रेड क्रॉस’ एक ऐसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो बिना किसी भेदभाव के युद्ध, महामारी एवं प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की रक्षा करती है।
  • इस संस्था का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में लोगों के जीवन की रक्षा करना है।
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस, रेड क्रॉस के जनक ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ के जन्मदिवस को चिह्नित करता है, जिनका जन्म 8 मई, 1828 को जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में हुआ था।
  • ‘जीन हेनरी ड्यूनैंट’ को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • ‘इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस’ (ICRC) की स्थापना जीन हेनरी ड्यूनैंट द्वारा वर्ष 1863 में की गई थी।
  • भारत में ‘इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी’ का गठन वर्ष 1920 में हुआ था। 

4. हाल ही में किस स्पेस एजेंसी ने हाई स्पीड इंटरनेट के लिए 60 और स्टरलिंक सैटेलाइट लांच किये हैं - स्पेस एक्स

  • अमेरिका की निजी अंतरिक्ष एजेंसी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) ने अपने प्रोटोटाइप ‘स्टारशिप’ रॉकेट को सफलतापूर्वक लैंड करवाने में में कामयाबी हासिल कर ली है।
  • ‘स्पेसएक्स’ को अपने पाँचवें प्रयास में यह सफलता हासिल हुई है।
  • ‘स्पेसएक्स’ द्वारा डिज़ाइन किया गया ‘स्टारशिप’ एक अंतरिक्ष यान और अत्यधिक भारी बूस्टर रॉकेट है, जिसका प्राथमिक कार्य पृथ्वी की ऑर्बिट, चंद्रमा और मंगल ग्रह पर चालक दल और कार्गो के लिये पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य परिवहन प्रणाली के रूप में कार्य करना है।
  • इस अंतरिक्ष यान में 100 मीट्रिक टन से अधिक कार्गो को पृथ्वी के ऑर्बिट में पहुँचाने की क्षमता है।
  • ‘स्टारशिप’ का विकास वर्ष 2012 से ही किया जा रहा है और यह अंतरिक्ष अन्वेषण एवं अंतरिक्ष यात्राओं को सुलभ तथा सस्ता बनाने के लिये ‘स्पेसएक्स’ के केंद्रीय मिशन का एक हिस्सा है।
  • आने वाले समय में स्टारशिप प्रणाली ‘स्पेसएक्स’ की आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य फाल्कन रॉकेट प्रणाली का स्थान ले लेगी।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में किस राज्य के वन विभाग ने चिड़ियाघर के रखवालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य किया है - मध्य प्रदेश

  • भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच पहली बार जानवरों में संक्रमण फैलने की रिपोर्ट सामने आई है।
  • हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
  • 29 अप्रैल को सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलेक्युलर बॉयोलाजी ने नेहरू जूलोजिकल पार्क के अधिकारियों को मौखिक बताया कि RT-PCR टेस्ट में 8 शेर पॉजिटिव मिले हैं।
  • जू प्रशासन का कहना है कि शेरों में कोरोना के लक्षण दिखे हैं, लेकिन अभी इन शेरों की RT-PCR रिपोर्ट मिलनी बाकी है।
  • CCMB इन सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए विस्तृत जांच करेगी जिससे पता लगाया जा सके कि यह इंसानों के जरिए फैला है या नहीं।
  • इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने अधिकारियों को सावधानी बरतने को कहा है और साथ ही जल्द से जल्द इलाज शुरू करने को कहा है।

6. हाल ही में द बेंच नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गयी है - मेघन मार्कल

  • मेघन मार्कल (Meghan Markle) 8 जून को द बेंच (The Bench) नामक अपनी नई पुस्तक जारी करेंगी, जो एक कविता से प्रेरित थी, जो उन्होंने अपने पति प्रिंस हैरी को उनके पहले फादर्स डे पर बेटे आर्ची के पिता के रूप में लिखी थी।
  • क्रिस्चियन रॉबिन्सन (Christian Robinson) द्वारा वॉटरकलर इलस्ट्रेशन वाली पुस्तक, एक कविता के रूप में शुरू हुई, जिसे मार्कल कहती हैं कि उन्होंने आर्ची के जन्म के बाद पहले फादर्स डे पर हैरी के लिए लिखी थी।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में भारत उत्तराखंड में उत्पादित जैविक बाजरा को किस देश में निर्यात करेगा - डेनमार्क

  • ज्वार, मंडुआ, रागी इत्यादि फसलों की पॉपुलरिटी तेजी से विश्व मे बढ़ रही है और इन जैविक फसलों की वैश्विक बाजार में भारी मांग है।
  • लोग अच्छे स्वास्थ्य को पाने के लिए मोटे अनाज को अपने खानपान में सम्मिलित कर रहे हैं।
  • यह न केवल स्वास्थ के लिए गुणकारी होते हैं बल्कि इनके और भी कई फायदे होते हैं जिनके कारण मोटे अनाज की पूरे विश्व में भारी डिमांड है।
  • उत्तराखंड में बड़ी तादात में मोटा अनाज उत्पादित किया जाता है।
  • ज्वार, बाजरा, रागी, मंडुवा इत्यादि मोटे अनाजों को उत्तराखंड के पहाड़ों में उगाया जाता है और इनकी खूब डिमांड है।
  • इसी बीच एक अच्छी खबर उत्तराखंड से सामने आ रही है।
  • उत्तराखंड के अंदर उगाए जाने वाले यह मोटे अनाज अब डेनमार्क में निर्यात किए जाएंगे।
  • बीती 5 मई को वाणिज्य मंत्रालय ने उत्तराखंड में उत्पादित जैविक बाजरे की पहली खेप को डेनमार्क में निर्यात किए जाने की घोषणा की है।

8. हाल ही में शेष नारायण सिंह का निधन हुआ है वे कौन थे - पत्रकार

  • कोरोना में हर दिन किसी न किसी बड़ी हस्ती का अपने बीच से गुजर जाने की खबर आ रही है़।
  • अब दिल्ली में वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का आज निधन हुआ।
  • मूल रूप से सुलतानपुर के निवासी शेष नारायण सिंह पिछले कुछ दिनो से कोरोना संक्रामण से जूझ रहे थे।
  • उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त किया है़।
  • सुलतानपुर में शेष नारायण सिंह के अति निकटतम साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने बताया कि उनकी अंतिम इच्छा थी घर लौटकर गांव के किसी एकांत कोने में गोमती किनारे कुटिया बनाने की।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में एन रेंगसामी किस राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं - पुडुचेरी

  • 7 मई 2021 को राज निवास में आयोजित एक सादे समारोह में एन.आर. कांग्रेस प्रमुख एन. रेंगसामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ दिलाई जाएगी।
  • लेफ्टिनेंट गवर्नर डॉ. तमिलिसाई सुन्दराजन श्री रेंगसामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
  • तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रंगासामी NDA सरकार का नेतृत्व करने के लिए चौथी बार सत्ता में लौटे।

10. हाल ही में किस राज्य के मुक्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 की शुरुआत की है - हिमाचल प्रदेश

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 6 मई 2021 को शिमला में COVID-19 हेल्पलाइन ‘मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100’ की शुरुआत की।
  • यह COVID से संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों की सुविधा के लिए है।
  • COVID से संबंधित मुद्दों पर मदद मांगने के लिए फोन करने वाले सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कॉल कर सकते हैं।
  • कॉल एग्जीक्यूटिव, शिकायत दर्ज करेगा और सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करेगा।

11. हाल ही में 15वें शेख जायद बुक अवार्ड का विजेता किसे घोषित किया गया है - तहेरा कुतुबुद्दीन

  • एचएच शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के संरक्षण में आयोजित अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख जायद बुक अवार्ड के 15वें कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा की गई है।
  • जिसमें मिस्र की लेखिका इमान मर्सल को उनकी किताब फी अतहर इनायत अल ज़ायत (इन द स्टेप्स ऑफ़ एनायत अल-ज़ायत) के लिए साहित्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया।

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book