img

1.हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी को वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया गया - रानी रामपाल

- यूक्रेन की कराटे खिलाड़ी स्टेनिसलाव होरुना दूसरे स्थान पर तथा कनाडा की पावरलिफ्टर रिया स्टिन तीसरे स्थान पर रहीं। 

- भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने हाल ही में वर्ल्ड 'गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' पुरस्कार जीत लिया है। 

- वे यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय हैं। 

- 'द वर्ल्ड गेम्स' ने विश्व भर के खेल प्रेमियों द्वारा 20 दिन के मतदान के बाद 30 जनवरी 2020 को विजेता की घोषणा की। 

- यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक सरोकार और अच्छे व्यवहार हेतु दिया जाता है।

- भारत ने रानी रामपाल की अगुवाई में ही तीसरी बार ओलंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ किया।

- इस पुरस्कार हेतु विभिन्न खेलों के 25 खिलाड़ियों को नामित किया गया था। 


2.भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि किस राज्य में हुई है – केरल

- वुहान से केरल लौटा छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित है। 

- हालांकि, मरीज की हालत अभी स्थिर है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है। 

- चीन में कोरोना वायरस से अबतक लगभग 170 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। 

- केवल केरल में ऐसे 806 लोगों को निगरानी में रखा है जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। 

- कोरोना वायरस जानवरों एवं इंसान दोनों को संक्रमित कर सकता है। 

- राजधानी - तिरुअनन्तपुरम, मुख्यमंत्री - पी. विजयन, राज्यपाल - आरिफ मो. खान। 

अलंकार कभी भूल नहीं पाओगे इसको पढने के लिये यहाँ क्लिक करे 


3.टेरी ने कहां वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 का आयोजन किया – नई दिल्ली

- विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष उर्जा व संसाधन संस्थान (TERI -The Energy and Resources Institute) द्वारा किया जाता है। 

- इसका आयोजन वर्ष 2001 से किया जा रहा है। 

- इस इवेंट में विकासात्मक क्रियाओं पर फोकस किया जाता है। 

- इस बार इस इवेंट का आयोजन 29 जनवरी, 2020 से 31 जनवरी, 2020 के बीच किया जा रहा है। 

- इस वर्ष इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। 

- इसकी थीम ‘Towards 2030: Making the Decade Count’ है। 


4.विश्व के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में पहले स्थान पर कौन सा शहर है – बंगलुरु

- नीदरलैंड की नेविगेशन, ट्रैफिक और मैप उत्पाद कंपनी टॉमटॉम ने विश्व के 57 देशों के 416 बड़े शहरों की ट्रैफिक को लेकर एक डाटा तैयार किया था। 

- बेंगलुरु ट्रैफिक के मामले में दुनिया का सबसे खराब शहर है। 

- यहां साल 2019 में यात्रा के दौरान लोगों ने लगभग 243 घंटे जाम में बिता दिये। 

- दुनिया के दस सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में भारत के चार शहर शामिल हैं। 

- बेंगलुरु, भारत > मनीला, फिलीपींस > बोगोटा, कोलंबिया > मुंबई, भारत > पुणे, भारत > मॉस्को, रुस > लीमा, पेरु > दिल्ली, भारत > इस्तांबुल, तुर्की > जकार्ता, इंडोनेशिया 

भारत की भूगर्भिक चट्टानें औरउनमें मिलने वाले खनिज इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


5.ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है – असम

- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण में बजट निर्माण प्रक्रिया में असम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। 

- जबकि ओडिशा को दूसरा तथा आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 

- बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में गोवा, महाराष्ट्र और पंजाब को काफी नीचे का रैंक प्राप्त हुआ है। 

- इस सर्वेक्षण को चार प्रमुख पैरामीटर्स पर तैयार किया गया है। 

- यह पैरामीटर्स हैं : बजट प्रक्रिया, सार्वजनिक प्रकाशन, बजट के बाद वित्तीय प्रबंधन तथा बजट को नागरिक मैत्रीपूर्ण बनाना। 


6.सूरजकुंड शिल्पकला मेले का आयोजन किस राज्य द्वारा किया जाता है – हरियाणा

- 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा। 

- अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग  से किया जाता है। 

- इस वर्ष सूरजकुंड मेले का थीम राज्य हिमाचल प्रदेश है। 

- वर्ष 2020 में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के लिये ‘उज़्बेकिस्तान’ को भागीदार राष्ट्र के रूप में चुना गया है। 

भारत की प्रमुख दर्रे और घाटियाँ इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे


7.हाल ही में भारत के किस स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी ने  टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है – नीरज चोपड़ा

- ओलिंपिक के लिए क्वालीफिकेशन मार्क 85 मीटर है। 

- नीरज चोपड़ा एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। 

- अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद किसी विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। 

- नीरज चोपड़ा आखिरी बड़ा टूर्नामेंट जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भाग लिये थे। 

- जिसमें 88.06 मीटर के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते थे। 


8.कैबिनेट द्वारा स्वीकृत किये गये चिकित्सा गर्भपात संशोधन बिल में कानूनी गर्भपात के लिए अधिकतम समय सीमा कितनी है – 24 सप्ताह

- केन्द्रीय कैबिनेट ने चिकित्सा गर्भपात (संशोधन) बिल, 2020 को मंज़ूरी दे दी है। 

- इस बिल के द्वारा चिकित्सा गर्भपात अधिनियम, 1971 में संसोधन किया जाएगा। 

- इस बिल को आने वाले संसद के सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। 

- प्रस्ताव के अनुसार चिकित्सा गर्भपात को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह किया जाएगा। 

- यह केवल विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए ही लागू होगा। 

- इसमें बलात्कार पीड़ित, दिव्यांग महिलाएं इत्यादि शामिल हैं। 

सिंधुनदी तंत्र इसको पढने के लिए यहाँ क्लिक करे -

9.निम्नलिखित में से किस देश में चक्रवात प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना ने ‘ऑपरेशन वनीला’ आरंभ किया है – मेडागास्कर

- भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में चक्रवात डायने से प्रभावित लोगों को सहायता और राहत उपलब्ध कराने के लिये ऑपरेशन वनीला (Operation Vanilla) की शुरुआत की। 

- भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस ऐरावत को इस मिशन में लगाया गया है। 

- मेडागास्कर, हिंद महासागर का एक द्वीपीय देश है। 

- यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। 

- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मार्च 2018 में मेडागास्कर द्वीप का दौरा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति है। 


10.हाल ही में किस मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं – साइना नेहवाल

- हरियाणा में जन्मी 29 साल की साइना नेहवाल भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी है। 

- ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 

- वे दिल्ली चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी। 

- ओलिंपिक में पदक जीतने वाली वे पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 

- वे साल 2012 लंदन ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं। 

- उन्हें 2009 में अर्जुन अवॉर्ड, 2010 में पद्मश्री, 2010 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण सम्मान दिया गया था। 

- कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके नाम तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है। 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -


रस को पहचानने तथा याद करने की tricks स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.


📢राजकोषीय घाटा,राजस्व घाटापूँजीगत घाटाबजट घाटा का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-


🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book