img

1.अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस कब मनाया जाता हैं – 7 दिसंबर

- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस के रुप मनाए जाने मान्यता हैं।

- अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस की 1994 में ICAO के तहत संरचना की गई थी।

- इस वर्ष नागरिक विमानन दिवस का विषय "75 इयर्स ओद कनेक्टिंग द वर्ल्ड" है।

- संयुक्त राष्ट्र महासभा - संयुक्त राष्ट्र के छः अंगों में से एक हैं और यहीं केवल सर्वागीण संस्था है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के समस्त सदस्य राष्ट्रों का सम प्रतिनिधित्व है। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.प्रधानमंत्री वनधन योजना से 24 राज्यों में कितने वनधन विकास केंद्र खोले गए हैं – 799

- प्रधानमंत्री वनधन योजना के शुभारंभ के बाद से 24 राज्यों में 799 वनधन विकास केंद्र खोले गए हैं।

- ये केंद्र देशभर के 12 लाख जनजातीय लोगों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराकर लाभान्वित कर रहे हैं।

- प्रधानमंत्री वनधन योजना - इस योजना को 14 अप्रैल 2018 को शुरु किया गया था।

- इसके तहत हर साल 30 हजार वन धन स्वसहायता समूह बनाने की योजना है। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

3.किस राज्य में पाइका विद्रोह के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक की आधारशिला रखी गई – ओड़िसा

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओडिशा में पाइका विद्रोह के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक की आधारशिला रखी।

- स्मारक का निर्माण दर एकड़ भूमि पर किया जायेगा।

- वर्ष 1817 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पाइका विद्रोह को प्रायः प्रथम स्वतंत्रता संग्राम भी माना जाता है।

- राजधानी - भुवनेश्वर, मुख्यमंत्री - नवीन पटनायक, राज्यपाल - प्रो. गणेशी लाल। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.ई-कॉमर्स इंडेक्स 2019 में भारत का कौन सा स्थान हैं – 73 वां

- भारत एक बिज़नेस टू कंस्यूमर ई-कॉमर्स सूचकांक में 152 देशों में से 73 वें स्थान पर है।

- द यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस ऑन ट्रेड ऐंड डेवलपमेंट्स बिज़नेस टू कंस्यूमर (B2C) ई-कॉमर्स इंडेक्स 2019 के शीर्ष स्थान पर लगातार दूसरे वर्ष नीदरलैंड बना हुआ है।

- सूचकांक में शीर्ष 10 स्थानों में से 8 पर यूरोपीय राष्ट्रों का कब्जा है। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

5.पुरुष ODI की पहली महिला रेफरी के रुप में किन्हें नियुक्त किया गया हैं – जीएस लक्ष्मी

- भारत की जीएस लक्ष्मी ने UAE में ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 की तीसरी श्रृंखला के शुरुआती मैच में एक पुरुष वनडे की पहली महिला मैच रेफरी के रुप में इतिहास रचा।

- वे 8 दिसंबर 2019 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में मैच की भी रेफरी थीं।

- उन्हें पहले मई 2019 में ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की पहली महिला के रुप में नियुक्त किया गया था। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.2019 नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक में जीतने वाली शशिनी पूवी किस राज्य से हैं – कर्नाटक

- कर्नाटक की शशिनी पूवी ने 2019 नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

- जबकि मुंबई की 6 वर्षीय मायरा सचदेव ने रजत पदक जीता है।

- यह आयोजन औरंगाबाद में हुआ था।

- अब ये दोनों खिलाड़ी एशियाई एवं वर्ल्ड स्कूल्स शतरंज प्रतियोगिता में अधिकारिक रुप से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

- ये प्रतियोगिताएं अगले साल होंगी। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

7.भारत में प्रथम पशु किसान क्रेडिट कार्ड किस राज्ये में जारी किये गये – हरियाणा

- हरियाणा के भिवानी में पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गये।

- इस योजना के तहत बैंक गाय के लिए 40,783 रुपये तथा भैंस के लिए 60,249 रुपये प्रदान करते हैं।

- भेड़ और बकरियों के लिए यह राशि 4063 रुपये है।

- हरियाणा सरकार ने मार्च 2021 तक 10 लाख पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा है। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब किसने जीता – जोजिबिनी टूंजी

- दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने साल 2019 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है।

- अमेरिका के अटलांटा में 68वें मिस यूनिवर्स समारोह का मुकाबला हुआ।

- पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन दूसरे स्थान पर रहीं।

- वही, मेक्सिको की सोफिया अरागोन तीसरे स्थान पर रहीं।

- टॉप 20 में लखनऊ की वर्तिका सिंह भी थीं।

- विश्व बैंक में क्वालिटी एश्योरेंस के लिए बतौर तकनीकी सलाहकार काम कर चुकी हैं।

- वे यूपी के राज्य पोषण मिशन की ब्रैंड ऐम्बैसडर भी हैं।

- उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2015 में भी हिस्सा लिया था। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

9.हाल ही में राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है – गिरीश चंद्र चतुर्वेदी

- NSE का अर्थ है National Stock Exchange

- इसकी स्थापना साल 1992 में एम जे शेरवानी समिति की सिफारिश पर की गई थी।

- मुख्यालय - मुम्बई।

- कारोबार के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

- भारत में शेयर बाजर को किसके द्वारा नियंत्रित किया जाता है – SEBI

- SEBI का अर्थ है Securities and Exchange Board of India (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड)

- स्थापना - 12 अप्रैल 1988, वैधानिक मान्यता - 30 जनवरी 1992, मुख्यालय - मुम्बई, अध्यक्ष - अजय त्यागी। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.देश का पहला 150 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट कहां पर लगाया जाएगा – रुक्का डैम (रांची)

- अब तक देश में केवल, केरल में 2 मेगावाट और महाराष्ट्र में 500 किलोवाट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट थे, इनमें से केरल का फ्लोटिंग सोलर प्लांट दो साल पहले आई बाढ़ में बह गया था।

- राजधानी - रांची, मुख्यमंत्री - रघुवर दास, राज्यपाल - द्रोपदी मुर्मू।

- झारखंड का गठन कब किया गया था - 15 नवंबर 2000

- झारखंड का गठन बिहार के दक्षिणी भाग को अलग करके किया गया था। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞


📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book