1.निम्न में से कौन सा देश नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन की मेजबानी करेगा – भारत
- यह घोषणा गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मेलबर्न में चल रहे (7 से 8 नवंबर 2019) द्वितीय नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में की।
- भारत की ओर से वाईसी मोदी, डीजी एनआईए सहित 5 सदस्य इस सम्मेलन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
- भारत सीमा पार से आतंकवाद का शिकार होने के कारण आतंक को लेकर जीरो-टॉलरेंस की वकालत करता है।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान को किस देश का दोबारा राष्ट्रपति चुना गया है – यूएई
- राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान को संयुक्त अरब अमीरात का दोबारा राष्ट्रपति चुना गया।
- शेख खलीफा ने नंवबर 2004 में यूएई के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला था।
- इससे पहले उनके पिता यह कार्यभार संभाल रहे थे।
- संयुक्त अरब अमीरात के फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने देश के संविधान के प्रावधानों के अनुसार अल नाह्यान को पांच वर्ष के चौथे कार्यकाल के लिए फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित किया है।
📲 Modern History Full Course - 🗞
3.हाल ही में किस भारतीय महिला खिलाड़ी को ओली की उपाधि दी गई है – एमसी मैरी कॉम
- यह उपाधि विश्व ओलंपिक संघ द्वारा उस खिलाड़ी को दी जाती है, जिसने ओलंपिक में पदक जीता हो और समाज में ओलंपिक वैल्यू को बढ़ावा दिया हो।
- विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 8 पदक जीतने वाली एससी मैरी कॉम दुनिया की अकेली खिलाड़ी है, उन्होंने विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 6 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
4.राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस कब मनाया जाता है – 7 नंवबर को
- इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर रोग के बारे में जागरुकता फैलाना है।
- यह दिवस पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा घोषित किया गया था।
- यह दिन भौतिकी में 1903 के नोबेल पुरस्कार के विजेता मैरी क्यूरी (मैरी स्कोलोडोवस्का क्यूरी) की जयंती के साथ मनाया जाता है।
- जबकि विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है और विश्व कैंसर दिवस 2019 की थीम थी - I Am and I Will
5.हाल ही में समुद्र शक्ति नौसैनिक युद्धाभ्यास किन दो देशों के बीच आरंभ हुआ है – भारत और इंडोनेशिया की नौसेना के बीच
- ये अभ्यास बंगाल की खाड़ी में आरंभ हुआ है।
- भारतीय थलसेना इंडोनेशिया के साथ गरुड शक्ति के नाम से युद्धाभ्यास करती है।
- जबकि गरुड युद्धाभ्यास भारतीय वायुसेना फ्रांस के साथ करती है।
- राजधानी - जकार्ता, मुद्रा - रुपिया (इंडोनेशियाई), राष्ट्रपति - जोको विडोडो।
- विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है - इंडोनेशिया।
- जबकि क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है।
📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें - 🗞️
6.2019 राजा राम मोहन रॉय अवार्ड के लिए किसे चुना गया है – गुलाब कोठारी
- प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया ने राजस्थान पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन रॉय अवार्ड से सम्मानित करने के निर्णय लिया है, उन्हें 16 नवम्बर को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
- इस पुरस्कार के लिए उम्मीदवार के चयन की जूरी में जय शंकर गुप्ता, बलविंदर सिंह तथा अशोक उपाध्याय जैसे गणमान्य लोग शामिल थे।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞
7.किस देश ने अल्झाइमर रोग के लिए विश्व की पहली दवा 'GV-971' को मंजूरी दी – चीन
- चीन ने हाल ही में अल्झाइमर रोग के लिए विश्व की पहली दवा 'GV-971' को मंजूरी दी।
- इस दवा से रोग की हल्की किस्म को ठीक किया जा सकता है।
- अल्झाइमर एक मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले रोग है जिससे धीरे - धीरे स्मृति, सोचने की क्षमता तथा छोटे मोटे काम करने की क्षमता क्षीण होती है।
📲 POLITY Complete Lecture - 🗞️
8.निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने हाल ही में 100 वां अंतर्राष्ट्रीय टी 20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया – रोहित शर्मा
- रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गये दूसरे टी20 मैच में हिस्सा लेते ही 100 वां मैच खेलने का रिकॉर्ड कायम किया।
- वे यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर हैं।
- उनसे पहले हरमनप्रीत कौर 100 टी20 क्रिकेट मैच खेल चुकी हैं।
- इस मैच में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 85 रन बनाए।
📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞️
9.हाल ही में किस पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर 24 घंटे रुकने का रिकॉर्ड बनाने का ऐलान किया है – रोहतास खिलेरी
- उन्होंने बताया है, कि वो साल 2020 में इस मिशन को अंजाम देंगे।
- अब तक माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सबसे अधिक देर तक रुकने का रिकॉर्ड नेपाल के बाबुश्री शेरपा के नाम है, जो साल 1999 में 21 घंटे तक रुके थे।
- माउंट एवरेस्ट फर चढ़ाई करने वाले प्रथम पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और तेन्जिंग नॉरगे थे।
- माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची (8848 मीटर) पर्वत चोटी है, जो नेपाल में स्थित है और यह हिमालय पर्वत श्रेणी का भाग है।
📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞️
10.द इंडिया जस्टिस रिपोर्ट 2019 में पहले स्थान पर कौन सा राज्य है – महाराष्ट्र
- लोगों को इंसाफ (न्याय) देने वाले राज्यों की सूची में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है, इसके बाद केरल और तमिलनाडु का स्थान है।
- यानी के वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य में कानून व्यवस्था देश में सबसे अच्छी है।
- जबकि छोटे राज्यों (जहां जनसंख्या एक करोड़ से कम है) में गोवा पहले स्थान पर है और इसके बाद सिक्किम और हिमाचल प्रदेश है।
- अगर बात करें सबसे खराब कानून व्यवस्था वाले राज्यों की, तो इसमें पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है और इसके बाद त्रिपुरा और अरुणांचल प्रदेश का स्थान है।
- अपराध रिपोर्ट - 2017 के अनुसार देश के किस राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं - उत्तर प्रदेश।
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -