1.हाल ही में Telangana' s chariot of Progress पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है – श्रीधर राव देशपांडे
- इस पुस्तक का विमोचन तेलंगाना के वर्तमान मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव द्वारा किया गया है और इस पुस्तक में कालेश्वरम परियोजना का वर्णन किया गया है।
- कालेश्वरम परियोजना गोदावरी नदी पर बनाई गई है।
- यह दुनिया की सबसे बड़ी सिंचाई एवं पेयजल परियोजना है, जिसके जरिए लगभग 35 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई होगी और तेलंगाना के 12 जिलों को पीने का पानी मिलेगा।
- राजधानी - हैदराबाद, मुख्यमंत्री - के. चंद्रशेखर राव, राज्यपाल - डॉ. तमिलिसाई सौन्द्रराजन, मुख्य न्यायधीश - राघवेंद्र सिंह चौहान, राजकीय पक्षी - इंडियन रोलर या ब्लू जे (ओडिशा व कर्नाटक),
- तेलंगाना 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर देश का 29 वां राज्य बना है।
☑️❎ Daily Current Affairs Test Link 📲
2.सिपरी (स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में दुनिया में हथियारों की बिक्री में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है – 5 प्रतिशत
- 100 सबसे बड़े हथियार निर्माताओं का कुल टर्नओवर 420 अरब डॉलर तक पहुँच गया है।
- वैश्विक हथियार बाज़ार में अमेरिकी निर्माताओं की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत है।
- अमेरिका के बाद रुस सबसे बड़ा हथियार निर्माता देश है।
- तीसरे स्थान पर यूनाइटेड किंगडम है, वैश्विक हथियार बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी 8.4 प्रतिशत है।
📚 Daily Current Affairs Video 📲
3.अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है – 09 दिसंबर
- इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के बारे में लोगों के बीच जागरुकता पैदा करना है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्टूबर 2003 को एक प्रस्ताव पारित कर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी।
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
4.दुनिया की सबसे कम उम्र की युवा प्रधानमंत्री चुनी गई सना मरीन किस देश से है – फिनलैंड
- फिनलैंड की 34 साल की परिवहन मंत्री सना मारिन देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं हैं।
- फिनलैंड के प्रधानमंत्री एंटी रिने के इस्तीफे के बाद उनकी पार्टी सोशल डेमोक्रेटिक ने उन्हें इस पद के लिए चुना।
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
5.अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है – 10 दिसंबर
- लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताने और जागरूक करने के उद्देश्य से ही हर साल 10 दिसंबर को पूरी दुनिया में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है।
- भारत में 28 सितंबर 1993 से मानव अधिकार कानून अमल में आया।
- भारत सरकार ने 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया।
- इस साल की थीम, 'स्थानीय भाषा का साल: मानवाधिकार संस्कृति को बढ़ावा देना और मजबूती प्रदान करना' है।
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
6.हाल ही में किस देश की स्पेस एंजेसी ने स्पेस में रोबोट होटल लॉन्च करने का ऐलान किया है – अमेरिका
- अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने रोबोट के लिए स्पेस (अंतरिक्ष) में एक होटल लॉन्च करने का ऐलान किया है, इस होटल में सिर्फ रोबोट ही रह सकेंगे।
- शुरुआत में इस होटल में दो रोबोट को रखा जाएगा, जो अमोनिया जैसी गैस को सूघने में सक्षम होंगे।
- NASA स्थापना - 1958, मुख्यालय - वाशिंगटन डी सी, प्रशासक - जिम ब्रिडेनस्टाइन।
7.हाल ही में नृत्य समीक्षक एवं इतिहासकार डॉ सुनील कोठारी को सत्रिया नृत्य को लोकप्रिय बनाने हेतु किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है – माधवदेव पुरस्कार
- यह पूर्वोत्तर भारत के असम की प्रसिद्ध नृत्य शैली है।
- सत्रिया नृत्य की उत्पत्ति 15वीं शताब्दी में श्रीमंत शंकरदेव द्वारा शुरू किये गए नव-वैष्णव आंदोलन के एक हिस्से के रूप में ‘सत्र’ मठ में हुई थी।
- शंकर देव ने इसे अंकीयानाट के प्रदर्शन के लिये विकसित किया था।
- इस नृत्य शैली को संगीत अकादमी द्वारा 15 नवंबर, 2000 को शास्त्रीय नृत्य की सूची में शामिल कर लिया गया।
📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️
8.राफेल लड़ाकू विमान के टेल नंबर किसके नाम पर जारी किये जायेंगे – बी एस धनोआ
- भारतीय वायुसेना ने पूर्व वायुसेना प्रमुख बी.एस. धनोआ के नाम पर राफेल लड़ाकू विमान के टेल नंबर जारी करने का निर्णय लिया।
- टेल नंबर किसी एयरक्राफ्ट की विशिष्ट पहचान संख्या होती है, देश में उड़ने वाले सभी एयरक्राफ्ट को टेल नंबर जारी किये जाते हैं।
- भारत ने सितम्बर, 2016 में फ्रांसिसी सरकार तथा दसौल्ट एविएशन के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 7.8 अरब यूरो के सौदे पर हस्ताक्षर किये थे।
📲 Modern History Full Course - 🗞️
9.विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने किस देश पर टोक्यो ओलंपिक सहित 4 साल का प्रतिबंध लगाया है – रुस
- विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी - वाडा ने रुस पर टोक्यो ओलंपिक 2020 और बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 सहित वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
- रुस पर यह प्रतिबंध डोपिंगरोधी प्रयोगशाला से गलत आंकड़े देने के कारण 4 साल के लिए लगाए गए हैं।
📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞️
10.150 रणजी मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज कौन बन गए हैं – वसीम जाफर
- वसीम जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- इस लिस्ट में दूसरे क्रिकेटर देवेंद्र बुंदेला और अमोल मजूमदार हैं।
- जाफर रणजी में 11,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
📲 WORLD History Full Video Class - 🗞️
📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM
परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -
📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc
📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx
📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ
📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -
🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9