img

1. बुद्ध पूर्णिमा को दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में किस रूप में भी मनाया जाता है - वेसाक

  • इस बार देशभर में बुद्ध पूर्णिमा 7 मई, 2020 को मनाई गई।
  • बुद्ध पूर्णिमा का दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख (अप्रैल या मई) महीने की पूर्णिमा (पूर्ण चंद्र) को संदर्भित करता है।
  • बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाई जाती है।
  • बुद्ध पूर्णिमा को दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया में वेसाक (Vesak) के रूप में भी मनाया जाता है।
  • यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, मृत्यु और साथ ही आत्मज्ञान की याद दिलाता है।
  • गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था जो भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित है।
  • सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया, जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है।
  • गृह त्याग के बाद सिद्धार्थ के प्रथम गुरु वैशाली के आलारकलाम थे जिन्होंने इनको सांख्य दर्शन की शिक्षा दी।
  • आलार कलाम के बाद सिद्धार्थ के दूसरे गुरु राजगीर के रुद्रकरामपुत्त थे।
  • ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषिपत्तनम्) में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया।
  • गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा ‘पाली’ में दिये।
  • 80 वर्ष की अवस्था में 483 ईसा पूर्व में कुशीनारा (देवरिया, उत्तरप्रदेश) में गौतम बुद्ध ने देह त्याग दिया जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है।


2. भारतीय मौसम विभाग (IMD – India Meteorological  Department) ने पांच मई से POK के किस जगह का मौसम पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है - गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद 

IMD –

  • यह मिनिस्‍ट्री ऑफ अर्थ साइंसेज के अंडर में आता है।
  • इस डिपार्टमेंट का काम है भारत के लोगों को जानकारी दे, वेदर फोरकास्‍ट का।
  • हेडक्‍वार्टर दिल्‍ली में हैं, दुनियाभर में कई जगह पर स्‍टेशन है।
  • हाल ही में आईएमडी की रिपोर्ट वेदर फोरकास्‍ट की जानकारी गिलगित और बाल्टिस्‍तान का भी दिखाएंगे।
  • इससे पहले कभी कभी इसके बारे में देते थे, लेकिन अब इसे बताया जाएगा।
  • यह मैसेज भेजा जा रहा है डेली कि आपने हमारी जगह पर कब्‍जा कर रखा है।
  • इसे जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित और बलिस्‍तान और मुजफ्फराबाद।
  • पाकिस्‍तान ने पीओके को दो ऑटोनोमस रीजन में बांटा हुआ है।
  • एक इलाके को पाकिस्‍तान आजाद कश्‍मीर कहता है, जहां मुजफ्फराबाद है और ऊपरी हिस्‍सा गिलगित बालिस्‍टान है।
  • अब गिलगित-बाल्टिस्तान को को पाकिस्‍तान में मिलाने की कोशिश पाकिस्‍तान कर रहा है।
  • इसके लिए पाकिस्‍तान यहां चुनाव करवाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • वहां के सुप्रीम कोर्ट ने भी इसकी अनुमति दी है, इसका विरोध इंडिया ने किया था।
  • दूरदर्शन और आकाशवाणी के प्रोग्राम में रोज 8 मई से इसके बारे में बताएंगे कि गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में वेदर फोरकास्‍ट क्‍या है।
  • इसके माध्यम से पाकिस्तान सरकार को संदेश भी दिया है, कि यह इलाके भारत का अभिन्न अंग है और इनमें हस्‍तक्षेप स्वीकार नही होगा।


3. इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी ‘मूडीज’ ने वित्‍त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट कितना रहने का अनुमान जताया है - 0%

  • मूडीज का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से भारत को बड़ी गिरावट झेलनी पड़ेगी।
  • हालांकि, 2022 में ये तेजी से वापसी करेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी ग्रोथ 6.6 फीसदी तक जा सकती है।
  • राजकोषीय घाटे को भी 5.5 फीसदी तक रहने का अनुमान जताया है।
  • इससे पहले बजट में वित्त मंत्री ने 3.5 फीसदी के घाटे की बात कही थी।
  • बता दें कि मूडीज ने बीते साल नवंबर में भारत को स्टेबल यानी स्थित अर्थव्यवस्था से हटाकर निगेटिव में डाल दिया था।
  • World Bank                     - 1.5 - 2.8%
  • Standard And Poor's       - 1.8%
  • Moodys                          - 2.5%
  • ADB                               - 4%


4. उत्‍तर प्रदेश कैबिनेट ने कितने वक्‍त के लिए ज्‍यादातर श्रम कानूनों (Labor laws) को निलंबित करने का अध्‍यादेश पास किया है - तीन साल

  • राज्य मंत्रिमंडल ने 8 मई 2020 को ‘उत्तर प्रदेश अस्थायी श्रम कानूनों से छूट अध्यादेश, 2020’ (‘उत्तर प्रदेश टेम्पोरेरी एग्जेंप्शन फ़्रॉम सर्टन लेबर लॉज़ ऑर्डिनेंस 2020’) को मंजूरी दी है।
  • सरकार का कहना है कि लॉकडाउन के बीच आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए ऐसा किया गया है।
  • अध्‍यादेश को राष्‍ट्रपति के पास अनुमति के लिए भेजा गया है।

कौन से कानून तीन साल के लिए सस्‍पेंड ?

  • इनमें औद्योगिक विवादों को निपटाने, व्यावसायिक सुरक्षा, श्रमिकों के स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति तथा ट्रेड यूनियनों, कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर और प्रवासी मजदूरों से संबंधित कानून शामिल हैं।

अध्‍यादेश में किन श्रम कानूनों को छूट दी गई ?

  • ये पहले की तरह लागू रहेंगे, कुछ श्रम कानून लागू रहेंगे, जिसमें भवन और अन्य निर्माण श्रमिक अधिनियम, 1996 (The Building and Other Construction Workers Act, 1996;)
  • कामगार क्षतिपूर्ति अधिनियम, 1923 (Workers Compensation Act, 1923)।
  • बंधुआ श्रम प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 (Bonded Labor System (Abolition) Act, 1976; And)।
  • मजदूरी भुगतान अधिनियम, 1936 (Payment of Wages Act, 1936) की धारा 5 (समय पर मजदूरी प्राप्त करने का अधिकार) शामिल है।
  • राज्य सरकार ने कहा है कि श्रम कानूनों में बच्चों और महिलाओं से संबंधित प्रावधान लागू होते रहेंगे।


5. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आयुष विभाग द्वारा विकसित कौनसा नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है - ‘आयुष कवच’

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आयुष विभाग द्वारा विकसित ‘आयुष कवच’ नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की है।
  • यह एप्लीकेशन COVID-19 से लड़ने की प्रक्रिया में प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने हेतु स्वास्थ्य उपचार और उपाय प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
  • यह एप्लीकेशन कुछ अवयवों के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
  • यह एप्लीकेशन उपयोगकर्त्ताओं को विशेषज्ञों से औषधि से संबंधित सलाह लेने में भी सक्षम बनाता है।
  • एप्लिकेशन का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्त्ताओं को यह जानकारी प्रदान करना है कि COVID-19 का मुकाबला करने के लिये शरीर की प्रतिरक्षा में तुलसी, लौंग और दालचीनी जैसी आम रसोई सामग्रियों का क्या महत्त्व हो सकता है।
  • आयुष मंत्रालय ने COVID-19 से मुकाबला करने के लिये प्रतिरक्षा बढ़ाने हेतु कई उपायों और आयुर्वेदिक प्रथाओं की शुरुआत की है।

6. WHO ने कोविड-19 की उत्‍पत्ति और संक्रमण (Origin and infection) का जिम्‍मेदार किसे बताया है - चमगादड़

  • इससे पहले विवाद था कि यह वायरस कैसे फैला।
  • कोई इसका जिम्‍मेदार पैंगोलिन, तो कोई चमगादड़ को बता रहा था।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के पशुरोग विशेषज्ञ पीटर बेन ने 8 मई 2020 को मीडिया से इस बात की पुष्‍टी की है जिनका कहना है कि कोरोनावायरस चमगादड़ से फैला है और यह सामान्य बिल्ली और फेरेट (बिल्ली प्रजाति का जीव) को संक्रमित कर सकता है।
  • चमगादड़ से इंसानों में संक्रमण फैलने की वजह आनी बाकी है।
  • यह कोई पहली बीमारी नहीं जो चमगादड़ों से फैली हो।
  • 2002 में चमगादड़ से फैले सार्स से दुनियाभर में 774 मौते हुईं।
  • सार्स वायरस पहले चमगादड़ से बिल्ली और इससे इंसानों तक पहुंचा।
  • 2018 में केरल में निपाह वायरस का वाहक भारतीय फलभक्षी चमगादड़ था, इससे 17 मौतें हुई थीं।
  • इसके अलावा इबोला, रैबीज, हेंद्र और मारबर्ग वायरस के मामलों में भी वाहक चमगादड़ ही था।
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि चमगादड़ों में ढेर सारे वायरस पाए जाते हैं जो अन्य जानवरों की तुलना में लोगों को ज्यादा संक्रमित करते हैं।
  • चमगादड़ों की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्‍यून सिस्‍टम) बहुत ज्यादा मजबूत होती है, यही वजह है कि इतने सारे वायरस साथ लेकर चलने के बावजूद चमगादड़ कभी खुद बीमार नहीं पड़ते, जबकि अन्य स्तनधारी जीव अक्सर रैबीज जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं।


7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही ‘मुख्यमंत्री युबा योगायोग योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है - त्रिपुरा

  • मुख्यमंत्री युबा योगयोग योजना त्रिपुरा राज्य की कल्याणकारी योजना है।
  • हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने योजना के एक भाग के रूप में एक ऑनलाइन पोर्टल scholarships.gov.in लॉन्च किया।
  • इस योजना के तहत, जो छात्र कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष में हैं, वे इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और राज्य सरकार स्मार्टफ़ोन के लिए 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इस योजना से 14,000 से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।


8. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के किस संगठन के 9304 पद समाप्‍त करने की मंजूरी दी है - मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस

  • सरकार का कहना है कि ये पद पिछले तीन साल से खाली पड़े थे, इसलिए किसी की नौकरी नहीं जाएगी।
  • यह फैसला सैन्य बलों की क्षमता बढ़ाने और रक्षा खर्च को पुन: संतुलित करने के लिए लिया गया है।
  • एमईएस भारतीय सेना में इंजीनियर कोर के तहत कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है।

क्‍या है मिलिटरी इंजीनियरिंग सर्विस ?

  • स्‍थापना : वर्ष 1851 में।
  • काम : इंडियन आर्म फोर्सेज (आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, इंडियन कोस्‍ट गार्ड, डीआरडीओ) को रियर लाइन इंजीनियरिंग और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सहायता करना।
  • यह भारत की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसियों में से एक है।
  • इसका साल का बजट 13000 करोड़ के करीब होता है।
  • इसके ENGINEER-IN-CHIEFलेफ्टिनेंट जनरल एसके श्रीवास्‍तव हैं।


9. संयुक्‍त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने गुडविल एम्बेसडर के तौर पर एक्‍ट्रेस दीया मिर्ज़ा का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है - 2022 तक

  • गुडविल एम्बेसडर की कार्यसेवा 2 साल की होती है।
  • दीया मिर्जा सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत भी हैं।
  • UNEP का गुडविल एम्बेसडर का कार्यकाल बढ़ने के बाद अब, दिया मिर्जा, संयुक्त राष्ट्र में स्वच्छ वायु, स्वच्छ समुद्र, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन सहित प्रमुख क्षेत्रों पर संदेश पहुंचाने के लिए काम करना जारी रखेंगी।
  • गुडविल एम्बेसडर संयुक्त राष्ट्र के कहने पर धन जुटाने तथा लोगों को साथ लाने काम करते है।
  • कार्यकाल के दौरान हर साल 1 यूएस डॉलर का प्रतीकात्मक भुगतान मिलेगा।
  • इसके अलावा उन्हें सभी यात्रा भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)

  • मुख्यालय: नैरोबी, केन्या
  • कार्यकारी निदेशक: इंगर एंडरसन


10. थैलीसीमिया दिवस व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है - 8 मई को

विश्व रेडक्रॉस दिवस - 8 मई :-

  • यह दिन रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है जिन्नोहें बेल शांति पुरस्कार मिल चुका है।
  • इन्होंने 1863 में, स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रेड क्रॉस कमेटी इंटरनेशनल की स्थापना की।
  • यह युद्ध से प्रभावितों, शरणार्थियों, नागरिकों तथा कैदियों की सहायता करता है।

विश्‍व थैलीसीमिया दिवस  - 8 मई :-

  • थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर खून का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है।
  • इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।
  • इस वर्ष विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम “The dawning of a new era for thalassaemia: Time for a global effort to make novel therapies accessible and affordable to patients” है।
  • सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस - 7 मई
  • 5 मई 2020 को निम्न में से कौन सा दिवस मनाया गया - विश्व अस्थमा दिवस , अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफ डे, विश्व हाथ स्वच्छता दिवस
  • विश्व अस्थमा दिवस - मई के पहले मंगलवार को
  • 5 मई को किस महान व्यक्तित्व की जयंती मनाई गयी - कार्ल मार्क्स, ज्ञानी जैल सिंह
  • World press freedom day कब मनाया जाता है - 3 मई
  • वर्ल्ड ट्यूना डे (World Tuna Day) कब मनाया जाता है - 2 मई
  • 1 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ मनाया जाता है
  • 12 मई - अर्न्‍तराष्‍ट्रीय नर्स दिवस (मॉर्डन नर्सिंग की जनक फलोरंस नाइटेंगिल का जन्‍म दिवस) (National Nurse Day)
  • 21 मई - आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti-Terrorism Day)
  • 22 मई - विश्व जैव विविधता दिवस (World Biodiversity Day)
  • 27 मई - जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि (स्मृति दिवस) (Jawaharlal Nehru's Death Anniversary)
  • 31 मई - विश्व तंबाकू दिवस (World Tobacco Day)


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book