img

1.बुलबुल चक्रवात का नामकरण किस देश द्वारा किया गया – पाकिस्तान

- हाल ही में भारत मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात बुलबुल को लेकर भारतीय राज्यों-पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिये ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

- पूर्वी मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा दबाव एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

- यह चक्रवात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है। 

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.साहित्य अकादमी से सम्मानित किस लेखिका का निधन हो गया हैं – नवनीता देवसेन

- साहित्य अकादमी के पुरस्कृत लेखिका नवनीता देवसेन का निधन हो गया है।

- कवि, उपन्यासकार और लघु-कथा लेखक, देवसेन ने अपनी पुस्तक नव-नीता के लिए 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।

- वह 2000 में पद्मश्री से भी सम्मानित की गई थीं। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.11 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा – ब्राजील

- 11 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 13-14 नवम्बर को किया जायेगा।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

- इस वर्ष सम्मेलन का विषय - अभिनव भविष्य के लिए आर्थिक विकास है।

- ब्रिक्स दुनिया की पाँच उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का एक समूह है।

- ब्रिक्स देशों में विश्वभर की 43% आबादी रहती है, जहां विश्व का सकल घरेलू उत्पाद 30% है और विश्व व्यापार में इसकी 17% हिस्सेदारी है।

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.गूगल इंडिया के नए कंट्री मैनेजर किन्हें बनाया गया है – संजय गुप्ता

- गूगल इंडिया ने संजय गुप्ता को भारत के लिए अपना नया कंट्री मैनेजर और सेल्स एवं ओपरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

- पूर्व स्टार और डिजनी इंडिया के प्रबंध निदेशक गुप्ता, देश में इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार के लिए गूगल के प्रयासों में योगदान देंगे।

- वह राजन आनंदन की जगह लेंगे, जिन्होंने सिकोइया कैपिटल इंडिया में शामिल होने के लिए गूगल से इस्तीफा दे दिया था। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.प्राविंद कुमार जुगनॉथ किस देश के दोबारा प्रधानमंत्री बन गए हैं – मॉरीशस

- प्रविंद कुमार जुगनॉथ मॉरीशस में हाल ही में संपन्न चुनाव में दोबारा पांच साल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

- मॉरीशस की सत्तारुढ़ मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट (एमएसएम) पार्टी ने देश के संसद चुनावों में 62 में से 38 सीटें जीती थीं।

- मॉरीशस की लगभग 68 फीसदी जनसंख्या मूल रुप से भारतीय वंश से ही संबंध रखती है।

मॉरीशस राजधानी - पोर्ट लुई, प्रधानमंत्री - प्रविदं कुमार जुगनॉथ, मुद्रा - मॉरिशियाई रुपया (1 INR - 2 MUR) 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.राम मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कितनी जमीन का फैसला रामलला विराजमान के पक्ष में सुनाया है – 2.77 एकड़

- उच्चतम न्यायालय ने 500 साल से अधिक पुराने अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद का फैसला सुनाया।

- विवादित 2.77 एकड़ भूमि श्रीराम जन्मभूमि न्यास को सौंपने और सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में ही उचित स्थान पर पांच एकड़ भूमि देने का निर्णय किया।

- मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को 3 महीने में न्यास गठित करने को कहा है।

- बाबरी मस्जिद का निर्माण बाबर के सेनापति मीर बाकी ने 1528 में करवाया था। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.हाल ही में पुष्कर मेला किस राज्य में शुरु हुआ है – राजस्थान

- यह मेला प्रतिवर्ष राजस्थान में अजमेर के पास पुष्कर नामक स्थान पर लगता है।

- इस मेले को पुष्कर ऊंट मेले के नाम से भी जाना जाता है और इस मेले में पशुओं की खरीद फरोख्त भी होती है।

- पुष्कर मेले के अवसर पर 2150 महिलाओं एक साथ घुमर नृत्य पेश किया, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।

- राजधानी जयपुर (पिंक सिटी), मुख्यमंत्री - अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री - सचिन पायलट, राज्यपाल - कलराज मिश्र (कल्याण सिंह का स्थान लिया है), मुख्य न्यायाधीश - इंद्रजीत मोहंती, प्रसिद्ध नृत्य घुमर

- देश में सबसे पहले पंचायती राज व्यवस्था राजस्थान के नागौर जिले के बगदरी गांव में 2 अक्टूबर 1959 को लागू की गई थी।

- पंचायती राज दिवस प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.11 वें ब्रिक्स सम्मेलन 2019 का आयोजन स्थल कौन सा है – ब्राजील

- यह सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 13-14 नवंबर 2019 को होगा, जिसमें भाग लेने के लिए हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे।

- 11 वें ब्रिक्स सम्मेलन की थीम रखी गई है - इकोनॉमिक ग्रोथ फॉर एन इनोवेशन फ्यूचर।

- यह पांच देशों का संगठन है, जिसमें ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।

- ब्रिक्स की स्थापना साल 2006 में ब्राजील, रुस, भारत और चीन ने मिलकर की थी, तब इसका नाम BRIC था।

- लेकिन साल 2010 दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका BRICS रखा गया। 

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.हाल ही में विश्व डोपिंग रोधी एंजेसी (WADA) के अध्यक्ष कौन बने हैं – विटोल्ड बांका

- WADA का अर्थ है World Anti-Doping Agency (विश्व डोपिंग विरोधी संस्था या विश्व एंटी डोपिंग एजेंसी)

- वाडा एक अंतर्राष्ट्रीय एंजेसी है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने खेलों में, खिलाड़ियों द्वारा ली जाने वाली नशीली दवाओं (ड्रग्स) के बढ़ते उपयोग को रोकना है।

- इसकी स्थापना 10 नवंबर, 1999 को स्विट्जरलैंड के लुसाने शहर में की गई थी।

- वर्तमान में वाडा का मुख्यालय कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में है।

- जबकि हमारे देश होने खेलों में नशीली दवाओं (ड्रग्स) के उपयोग को रोकने के लिए National Anti-Doping Agency (NADA) की स्थापना की गई है।

- नाडा भारत की एकमात्र एंटी डोपिंग एजेंसी है जिसे अंतर्राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की मान्यता प्राप्त है। 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.साल 2023 के हॉकी विश्व कप (पुरुष) की मेजबानी किस देश को दी गई है – भारत को

- जबकि महिला हॉकी विश्वकप - 2022 की मेजबानी नीदरलैंड्स और स्पेन करेंगे।

- ये चौथा मौका होगा जब भारत हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।

- इसके पहले भारत साल 1982 में मुम्बई, साल 2010 में नई दिल्ली और साल 2018 में भुवनेश्वर (ओडिशा) में हॉकी विश्वकप की मेजबानी सफलतापूर्वक कर चुका है।

- हॉकी विश्वकप 2018 का खिताब किसने जीता था - बैल्जियम ने नीदरलैंड को हराकर।

- भारतीय हॉकी टीम ने अंतिम बार हॉकी विश्व कप कब जीता था - साल 1975 में।

- वर्तमान में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष कौन हैं - मोहम्मद मुश्ताक अहमद। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book