img

1.निम्नलिखित में से किसे विश्व के प्रमुख खेल पर्यटन स्थल के रूप में चयनित किया गया है – आबू धाबी
- आबू धाबी को मस्कट में आयोजित वर्ल्ड टूरिज्म अवार्ड्स (डब्ल्यूटीए) के 26वें संस्करण में दुनिया के अग्रणी खेल पर्यटन स्थल के रूप में चुना गया है।
- यह लगातार सातवीं बार है कि आबू धाबी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- आबू धाबी में प्रतिवर्ष फार्मूला वन रेसिंग, मैराथन, वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप, विश्व गोल्फ चैंपियनशिप आदि का आयोजन किया जाता है। 
2.हाल ही में यूनाइटेड नेशंस डिवेलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक-2019 में भारत की रैंकिंग क्या है – 129
- मानव विकास सूचकांक यानी ह्यूमन डिवेलपमेंट इंडेक्स (HDI) जीवन प्रत्याशा, शिक्षा, और आय सूचकांकों का एक संयुक्त सांख्यिकीय सूचकांक है।
- इस मेथड को अर्थशास्त्री महबूब-उल-हक ने तैयार किया था।
- रैकिंग में कुल 189 देशों में भारत 129वें स्थान पर है।
- इस सूची में पाकिस्तान ने तीन पायदान की छलांग लगाई और यह 150 से 147वें पायदान पर पहुंचा।
रैंकिंग देश
1. नॉर्वे
2. स्विट्जरलैंड
3. ऑस्ट्रेलिया
4. आयरलैंड
5. जर्मनी 
3.दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) का स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है – 8 दिसंबर
- 8 दिसंबर 1985 को सार्क समूह के घोषणा पत्र पर हस्‍ताक्षर किये गए थे।
- पिछला सार्क शिखर सम्‍मेलन वर्ष 2014 में काठमांडू में हुआ था।
- 2016 का शिखर सम्‍मेलन पाकिस्‍तान के इस्‍लामाबाद में होना था लेकिन उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया था।
- बंगलादेश, भूटान और अफगानिस्‍तान के भी इंकार के बाद सम्‍मेलन रद्द कर दिया गया।
- मुख्यालय इस जगह है: काठमांडू, नेपाल
- सार्क सदस्‍य – भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, भूटान और अफ़ग़ानिस्तान 
4.भारत जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2020 में कौन से स्थान पर हैं – 9 वें
- भारत 2020 के जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (सी.सी.पी.आई.) 9वें स्थान पर है।
- रैंकिंग में पहले तीन स्थान खाली है।
- चौथे स्थान पर स्वीडन, पाँचवें स्थान पर डेनमार्क हैं।
- इस सूची में अमेरिका सबसे अंतिम है, उसके ऊपर सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया है। 
5.भारत का कौन सा क्षेत्र खुले में शौच मुक्त हो गया हैं – ग्रामीण क्षेत्र
- देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण क्षेत्र, 'खुले में शौच' मुक्त बन गए हैं।
- इसकी जानकारी जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया न दी।
- पश्चिम बंगाल को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है। 
6.किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब जीता है – भारत
- पंजाब सरकार की ओर से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब मेजबान भारत जीत लिया।
- भारत में यह किताब कनाडा को हराकर जीता है। 
7.एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ कहां हुआ है – भोपाल, मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ भोपाल में हुआ।
- कार्यक्रम में देशभर के 24 राज्यों से 284 स्कूलों के साढ़े चार हजार छात्र भाग ले रहे हैं।
- एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय योजना केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय द्वारा 1997-98 में शीर्ष कार्यक्रम के रुप में शुरु की गई थी।
- इस योजना का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे आदिवासी छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। 
8.13 वें दक्षिण एशियाई खेलों में शीर्ष पर कौन सा देश रहा है – भारत
- नेपाल में 13 वें दक्षिण एशियाई खेलों का समापन हो गया।
- भारत 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य सहित कुल 312 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
- इस प्रतियोगिता में नेपाल दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है।
- दक्षिण एशियाई खेल/सैफ या सैग खेल - शुरुआत - 1994।
- सदस्य देश - अफगानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका। 
9.विश्व धरोहर सप्ताह कब से कब तक मनाया जाता है – 19 से 25 नवंबर
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा प्रत्येक वर्ष 19 नवंबर से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य समृद्ध धरोहर के प्रति लोगों को जागरूक करना और इनके संरक्षण के लिये प्रयास करना है।
- भारत में 38 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं जिनमें से 30 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल शामिल हैं।
- यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर स्थलों की सूची में ‘जयपुर’ सबसे नया है।
- यूनेस्को का गठन: 16 नवंबर, 1945 ,  मुख्यालय -पेरिस (फ्राँस) 
10.हाल ही में चर्चित व्हाइट आईलैंड किस देश संबंधित है – न्यूजीलैंड
- हाल ही में न्यूज़ीलैंड के व्हाइट आइलैंड पर हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण कुछ पर्यटकों की मौत हो गई।
- व्हाइट आइलैंड एक सक्रिय ऐंडेसाइट स्ट्रेटो ज्वालामुखी है, जो न्यूज़ीलैंड के उत्तरी द्वीप के पूर्वी तट से 30 मील की दूरी पर प्लेंटी की खाड़ी में स्थित है।
- स्ट्रेटो ज्वालामुखी: स्ट्रेटो ज्वालामुखी, जिसे समग्र ज्वालामुखी के रूप में भी जाना जाता है, एक शंक्वाकार ज्वालामुखी है जो कठोर लावा, टेफ्रा, प्यूमिस और राख की कई परतों द्वारा निर्मित होता है।
- सक्रिय ज्वालामुखी: वे ज्वालामुखी जिनसे समय-समय पर मैग्मा निकलता रहता है या वर्तमान में उद्गार हो रहे हैं जैसे - लिपारी द्वीपसमूह (इटली) का स्ट्राम्बोली (भूमध्यसागर का प्रकाश स्तंभ) व्हाइट आइलैंड न्यूज़ीलैंड का सबसे सक्रिय शंकु ज्वालामुखी है जिसका लगभग 70% हिस्सा समुद्र के नीचे स्थित है। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞


📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book