img

1. हाल ही में पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बताया कि सुंदरबन क्षेत्र में बाघों की संख्या वर्ष 2019-20 में कितनी पहुँच गई है - 96

  • हाल ही में पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बताया कि सुंदरबन क्षेत्र में बाघों की संख्या वर्ष 2018-19 में 88 से बढ़कर वर्ष 2019-20 में 96 तक पहुँच गई है।
  • सुंदरबन मैंग्रोव वन 2,585 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसमें ‘सुंदरवन टाइगर रिज़र्व’ और दक्षिण 24 परगना डिविज़न शामिल हैं।
  • 24 परगना (दक्षिण) डिविज़न में 23 बाघ जबकि ‘सुंदरबन टाइगर रिज़र्व’ के चार डिविज़नों में 73 बाघों की उपस्थिति को दर्ज किया गया।
  • भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन को वर्ष 1987 में यूनेस्को (UNESCO) का विश्व धरोहर स्थलघोषित किया गया।
  • यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा का हिस्सा है।
  • इस क्षेत्र में 104 द्वीप हैं। 
  • यहाँ जीव-जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।
  • इस क्षेत्र में पाया जाने वाला प्रसिद्ध ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ यहाँ की जलीय परिस्थितियों के अनुकूल है।
  • यह ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ तैर भी सकता है।


2. झारखंड ने एक वर्ष के लिए 11 ब्रांडों के पान मसाले के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया, ताकि उनमें मौजूद किस हानिकारक रसायन पर अंकुश लगाया जा सके - मैग्नीशियम कार्बोनेट

  • झारखंड की राज्य सरकार ने हाल ही में 11 ब्रांडों के पान मसाले के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
  • पान मसाले में मौजूद हानिकारक रासायन मैग्नीशियम कार्बोनेट पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
  • खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 के नियमों के अनुसार यह रसायन कैंसर कारण है और हृदय के लिए हानिकारक है और इसका उपयोग प्रतिबंधित है।
  • इससे पहले, महाराष्ट्र और बिहार ने भी पान मसाले पर प्रतिबंध लगाया था


3. सैनिक सेवा पदक विजेता दलित एझिलामलाई का निधन 6 मई 2020 को हो गया, वह किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में केंद्रीय राज्‍य मंत्री थे - अटल बिहारी वाजपेई

  • वे पट्टली मक्कल काची पार्टी के नेता थे
  • उन्होंने 1998-99 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में काम किया था।
  • उन्होंने सैन्य अधिकारी के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया।
  • इसके अलावा उन्हें सेना में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा सैनिक सेवा पदक भी दिया गया था।


4. कोविड-19 की वजह से संकट में गिरती अर्थव्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए USA सरकार ने कितने कर्ज लेने का फैसला किया है - 3 खरब अमरीकी डॉलर

  • इसी के आस-पास भारत की इकानॉमी है।
  • अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने हाल ही में यह घोषणा की है।
  • अमेरिका का कहना है कि कोरोना संबंधी राहत पैकेज के कारण उसका बजट 250 खरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है और अब दूसरी तिमाही में उसे यह कर्ज लेना ही होगा।
  • विशेषज्ञ इसे 2008 की मंदी से भी बुरे हालातों की तरफ इशारा कर रहे हैं।
  • पिछली तिमाही (जनवरी से मार्च 2020) में अमेरिका की जीडीपी में 4.8 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है तो वर्ष 2020 में अमरीका की जनता के द्वारा लिए गए लोन सहित अमरीकी बजट घाटा 3.8 खरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो जाएगा।


5. कोविड-19 की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच रेलवे ने कब से पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की घोषणा की - 12 मई

  • कोविड-19 की वजह से 21 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
  • लॉकडाउन में लगभग 50 दिनों तक यात्री ट्रेन सेवा बंद (श्रमिक स्‍पेशल छोड़कर) रहने के बाद अब रेलवे ने बड़ा फैसला किया है।
  • 12 मई से यात्री ट्रेन चलेंगी।
  • शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगीट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी।
  • 11 मई (आज) शाम 4 बजे टिकट का रिजर्वेशन शुरू हो जाएगा।
  • इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे।
  • नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।
  • स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे।
  • प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं मिलेंगे ।
  • फेस कवर करना जरूरी है, डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।


6. हाल ही में भारतीय ‘रक्षा मंत्री’ ने उत्तराखंड में 80 किलोमीटर की सड़क को देश को समर्पित किया है जो किस दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये एक नवीनतम मार्ग है - लिपुलेख दर्रा

  • हाल ही में भारतीय ‘रक्षा मंत्री’ ने उत्तराखंड में 80 किलोमीटर की सड़क को देश को समर्पित किया जो लिपुलेख दर्रे से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये एक नवीन मार्ग है।
  • इस ग्रीनफील्ड रोड का निर्माण ‘चाइना स्टडी ग्रुप’ के निर्देशों के अनुसार किया गया है जबकि यह सड़क परियोजना ‘भारत-चीन बॉर्डर रोड’ द्वारा वित्त पोषित है।
  • लिपुलेख दर्रा 17,000 फीट की ऊँचाई पर भारत, चीन और नेपाल के त्रि-जंक्शन के करीब उत्तराखंड में अवस्थित है।
  • नवीन मार्ग का महत्त्व:-
  • नवीन मार्ग लंबाई में सबसे छोटा तथा यात्रा खर्च के अनुसार सबसे सस्ता है जिसकी संपूर्ण दूरी पैदल या वाहनों से तय की जाएगी तथा इसमें कोई हवाई यात्रा शामिल नहीं है।
  • इस मार्ग से की जाने वाली यात्रा मार्ग का लगभग 84% हिस्सा भारत में है, केवल 16% हिस्सा ही चीन में है, जबकि अन्य मार्गों का लगभग 80% हिस्सा चीन में स्थित है।
  • लिपुलेख दर्रे पर चीनी सीमा में 5 किमी. के मार्ग को छोड़कर लगभग संपूर्ण यात्रा अब वाहनों द्वारा की जा सकेगी।
  • वर्तमान में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिये दो अन्य मार्ग; सिक्किम मार्ग और दूसरा काठमांडू मार्ग, हैं।


7. मुकेश अंबानी किस कंपनी को कर्जमुक्त बनाना चाहती है - आरआईएल

  • यह अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म है, जो दुनिया भर में टेक्‍नोलॉजी के सेक्‍टर में निवेश करती है।
  • यह डील 11,367 करोड़ रुपए में हुई है।
  • कर्ज मुक्‍त कंपनी बनाने को जियो का हिस्‍सा बेच रही रिलायंस
  • मुकेश अंबानी आरआईएल को कर्जमुक्त कंपनी बनाना चाहते हैं।
  • इसी के तहत जियो प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी बेची जा रही है।
  • जियो प्लेटफॉर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सब्सिडियरी है।
  • 22 अप्रैल को फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपए में जियो के 9.99 पर्सेंट हिस्‍सा खरीदने का ऐलान किया था।
  • इसके बाद 4 मई को अमेरिकी इक्विटी निवेश कंपनी सिल्‍वर लेक ने 5656 करोड़ रुपए में 1.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी।
  • अब विस्‍टा ने 2.32% हिस्‍सा 11,367 करोड़ रुपए खरीदा है।


8. भारत में मदर्स डे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के किस दिन मनाया जाता है - दूसरे रविवार को

  • 11 मई 2020 को भारत में मदर्स डे के रूप में मनाया  गया।
  • भारत में इसे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
  • इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
  • क्‍यों मनाया जाता है?
  • यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है।
  • इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं।
  • उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है।
  • वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पारित किया, जिसमें मई महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की बात की गई थी।
  • उस समय से हर साल ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है।
  • भारत और कनाडा में भी अमेरिका की तर्ज पर ‘मदर्स डे’ मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।


9. ‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक एक पुस्तक लेखक कौन है - कर्नल वीएन थापर, नेहा द्विवेदी

  • यह पुस्तक कैप्टन विजयनत थापर के जीवन पर आधारित है।
  • विजयनत के पिता कर्नल वीएन थापर और बेटी नेहा द्विवेदी इसे पुस्‍तक के लेखक है।
  • शहीद विजयनत थापर को वीर चक्र पुरस्कार से (मरणोपरांत) नावाजा गया था।
  • एक चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तान सेना के घुसपैठ कर कब्जा जमा लेने की सूचना तीन मई 1999 को दी थी।
  • भारत ने एलओसी पर से पाक सैनिकों को खदेड़ने के लिए कारगिल सेक्टर में ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) अभियान चलाया था।
  • 26 जुलाई को भारत ने कारगिल युद्ध (kargil war) में जीत हासिल की थी।


10. विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2021 कब तक के लिए स्‍थगित कर दी है - 2022

  • विश्व तैराकी संस्था फिना ने यह फैसला लिया है।
  • सह आयोजन जापान के फुकौका में होना था।
  • अब इस चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 29 मई 2022 तक होगा।
  • विश्व चैंपियनशिप में गोताखोरी, ओपन वाटर तैराकी, लयबद्ध तैराकी और वाटर पोलो की स्पर्धाएं भी होती हैं।
  • यह भी घोषणा की कि मास्टर्स चैंपियनशिप जापान के क्यूशु में 31 मई से नौ जून 2022 तक आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2021 - सर्बिया के शहर बेलग्रेड  (पहले भारत)
  • 19 वें एशियाई खेल का आयोजन 10 से 25 सितम्बर के मध्य हांगझाऊ चीन में होगा।
  • चौथे एशियाई पैरा खेल का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर 2022 को हांगझोऊ चीन होगा।
  • पैरालिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 24 अगस्त से 5 सितम्बर 2021
  • टोक्‍यो ओलिंपिक गेम्‍स (2020) अब नए शेड्यूल के अनुसार कब से कब तक होंगे - 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021
  • वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल युवा खेलों को कब तक स्थगित कर दिया गया है - 2023


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book