img

12 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. किसने रिकॉर्ड 25 वीं बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया है - कामी रीता शेरपा

  • 52 वर्षीय नेपाली पर्वता रोही कामी रीता शेरपा ने 25वीं बार एवरेस्ट फतह कर विश्व रिकार्ड बनाया।
  • शेरपा/शेरवा शब्द शेरपा भाषा के शब्द, शब्द शार्प (पूर्व) और या (लोग) से लिया गया है, जो पूर्वी तिब्बत की उनकी भौगोलिक उत्पत्ति को दर्शाता है।
  • एवरेस्ट पर फतह का पहला असफल प्रयास 1921 में हुआ था। जबकि सफलता 1953 में एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने हासिल की।
  • एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मी. है और सबसे ज्यादा मौतें 8000 मी. के ऊपर होती है इसलिए इसे डेथ जोन कहते हैं।
  • दुनिया की पहली महिला » जुनको ताबे (1975)
  • बछेन्द्री पाल » प्रथम भारतीय महिला (1984)
  • अरुणिमा सिंहा » प्रथम विकलांग महिला
  • लिडा ब्रैडी »  बिना ऑक्सीजन के फतह (1988)
  • आदिवासी लड़की पूर्णा » सबसे कम उम्र की (13 Yr. 11m)

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. हाल ही में 9 मई 2021 को महाराज कृष्ण कौशिक और रविंदर पाल सिंह का निधन हो गया, वे निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संबंधित थे - खेल जगत

  • हाल ही में मॉस्को ओलम्पिक 1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के दो पूर्व खिलाड़ियों रविंदर पाल सिंह और एम. के. कौशिक का निधन हो गया।
  • कौशिक ने भारत की सीनियर पुरुष और महिला टीमों को कोचिंग दी थी।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. हाल ही में लालती राम जी का निधन हो गया, उनका संबंध है - स्वतंत्रता सेनानी

  • नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के साथी रहे हरियाणा के झज्जर निवासी स्वतंत्रता सेनानी समिति के चेयरमैन 100 वर्षीय लालती राम का कोरोना से निधन हो गया।
  • उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और योगदान के लिए याद किया जाएगा।
  • उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साथ मिलकर काम किया।
  • इंडियन नेशनल आर्मी → (इसे आजाद हिन्द फौज के नाम से जाना जाता है।)
  • गठन » 1942 (मोहन सिंह भाकना), नेतृत्व » 1943 में सुभाष चन्द्र बोस
  • 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार दिल्ली में राजपथ पर आजाद हिन्द फौज के जवान नजर आए।
  • लालती राम, भागमल, हीरा सिंह और परमानंद यादव

 

4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है - 11 मई

  • 11 मई को दिन भारतीयों के लिए बड़े गर्व का दिन है।
  • 11 मई 1998 को भारत ने परमाणु परीक्षण किया था।
  • पोखरण, राजस्थान में कुल 5 परीक्षण हुए थे।
  • जिसमें से तीन 11 मई और दो 13 मई को किया गया।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1999 से हुई।
  • थीम – “एक सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी”

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में किसने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता - अनुपम खेर

  • अनुपम खेर ने न्यूयॉर्क सिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म हैप्पी बर्थ डे में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • अभिनेत्री अहाना कुमरा का भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामिनेशन हुआ था।
  •  फिल्म ने इस फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार जीता।
  • हाल ही में ऑस्कर एवार्ड की घोषणा हुई।
  • बेस्ट पिक्चर – नोमैडलैंड सर्वश्रेष्ठ 2021, बेस्ट पिक्चर 2020 » पैरासाइट
  • निर्देशक – क्लोझाओ
  • बेस्‍ट ऐक्‍टर » एंथनी हॉपकिंस, द फादर (Anthony Hopkins - The Father)
  • बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस » फ्रांसिस मैकडोरमैंड, नोमैडलैंड (Frances McDormand - Nomadland)

6. हाल ही में चर्चित बीमारी म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) किन्हें हो रही है - स्टेराइड के हैवी डोज़ वाले मरीजों को

  • ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस नाम की बीमारी हो रही है।
  • कोरोना की दूसरी लहर में कोविड के मरीज ज्यादा गंभीर हो रहे हैं ऐसे में कई मरीजों को स्टेराइड देकर बचाया जा रहा है।
  • किन्तु जिस किसी को स्टेराइड की हैवी डोज़ दी जा रही है उन्हें ‘ब्लैक फंगस’ नाम की बीमारी हो रही है।
  • इसमें शरीर की हड्डियाँ गलने लगती है और फेफड़े, मस्तिष्क आदि में गांठे पड़ जाती है।
  • सबसे बड़ी बात यह है कि यह बीमारी उन्हें भी हो रही है। जिन्हें वैक्सीन लग चुकी है और पोस्ट कोविड मरीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में किस स्पेस कंपनी ने डॉगकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करने की घोषणा किया - SPACE X

  • हाल ही में एलोन मस्क की वाणिज्यिक रॉकेट कं. ने नई क्रिप्टो करेंसी डॉग कॉइन को भुगतान के रुप में स्वीकार करेगी।
  • स्पेस एक्स अगले वर्ष की पहली तिमाही में “डॉग-1 मिशन टू द मून” लांच करेगा।
  • बिट कॉइन के अलावा दुनिया में सैकड़ों अन्य क्रिप्टो करेंसी मौजूद हैं जैसे → रेड कॉइन, सिया कॉइन, स्कॉइन आदि।

8. हाल ही में कौन सा केंद्रशासित प्रदेश 'हर घर जलयुक्त' बना - पुदुचेरी

  • पुदुचेरी ‘हर घर जल’ केन्द्रशासित प्रदेश बन गया है क्योंकि पुदुचेरी के हर ग्रामीण घर में नल जल कनेक्शन है।
  • इससे पहले गोवा, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण घर तक पानी की आपूर्ति की।
  • पुदुचेरी » चौथा राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश
  • हाल ही में, एन रंगासामी ने पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है।
  • जल जीवन मिशन → I. यह केन्द्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसकी घोषणा अगस्त 2019 में हुई थी।
  • II. इसका उद्देश्य 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण घर में जल कनेक्शन प्रदान करना है।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में किसे लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला - राफेल नडाल

  • राफेल नडाल, नाओमी ओसाका और लुईस हैमिल्टन ने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्टस अवार्ड 2021 में पुरस्कार जीते।
  • I. राफेल नडाल → लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर।
  • II. नाओमी ओसाका → लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर।
  • III. लुईस हैमिल्टन → एथलीट एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड।

10. हाल ही में किस समुद्र तट पर सील्स मृत पायी गयी - कैस्पियन सागर तट पर

  • रुस के कैस्पियन तट पर लुप्तप्राय सील्स मृत मिलीं।
  • दशकों से कैस्पियन सागर में सील की आबादी अत्यधिक शिकार और औद्योगिक प्रदूषण के प्रभाव से त्रस्त हैं।
  • कैस्पियन सागर-5 देशों से घिरा है।
  • कजाकिस्तान ईरान, रुस, तुर्कमेनिस्तान और अजरबैजान।
  • हाल ही में मेघालय में सोरोपोड्स डायनासोर की 100 मिलियन साल पुरानी हड्डियां मिली।
  • इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी मिली थी।

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book