img

1.कार्बन ब्रीफ में प्रकाशित विश्लेषण के मुताबिक 2019 में भारत का कार्बन उत्सर्जन में कितनी कमी होगी – 2%

- कार्बन ब्रीफ के विश्लेषण के अनुसार 2019 में भारत के कार्बन उत्सर्जन में 2% की कमी आने के आसार हैं।

- इस कमी का मुख्य कारण कोयले पर आधारित ऊर्जा उत्पादन में कमी तथा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि है।

  Daily Current Affairs Test Link 📲

2.हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में औसत तापमान वृद्धि के कारण सदी के अंत में मृत्यु दर में कितने % की वृद्धि होगी – 10 %

- अमेरिका स्थित क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित एक अध्ययन में बताया है कि भारत में इस सदी के अंत तक मृत्यु दर में 10% की बढ़ोत्तरी के साथ मौतो की संख्या में लगभग डेढ़ मिलियन की वृद्धि होगी।

- अध्ययन के अनुसार, अगले 20 वर्षो में भारत का ऊर्जा उपयोग दोगुने से अधिक हो जाएगा।

- इस ऊर्जा उपयोग में बड़े पैमाने पर जीवाश्म ईंधन का प्रयोग किया जाएगा।

- अगर उत्सर्जन अब भी उतना ही अधिक रहता है तो यह भारत में वर्ष 2100 तक प्रति 100,000 व्यक्तियों पर लगभग 64 व्यक्तियों की मौत का कारण बनेगा।

📲 Modern History Full Course - 🗞

3.किस राज्य सरकार ने डीजल पर चलने वाली ऑटो-रिक्शा पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है – बिहार 

- यह 31 जनवरी 2021 से लागू होगा।पटना में एशिया का पहला रिसर्च सेन्टर बनेगा।

- गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉल्फिन का वैज्ञानिक नाम प्लाटानिस्टा गंगेटिका है।

- बिहार के भागलपुर जिले में विक्रमशिला गंगेटिक डॉलफिन अभ्यारण्य स्थित है।

- यह देश का एक मात्र डॉलफिन अभ्यारण्य है यह गंगा नदी में 50 किलोमीटर में फैला हुआ है। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

4.अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी कौन बन गई हैं – शेफाली वर्मा

- शेफाली वर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

- उन्होंने 15 साल 285 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

- उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में 49 गेंदों पर 73 रन बनाए। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞

5.देश का पहला खादी मॉल कहां खोला गया है – पटना

- बिहार की राजधानी पटना में देश का पहला खादी मॉल खोला गया है।

- इस माल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।

- राजधानी - पटना, मुख्यमंत्री - नितीश कुमार, राज्यपाल - फगु चौहान। 

📲 यहाँ सभी विषय निःशुल्क पढ़ें 🗞

6.कोर्ट्स ऑफ इंडियाः पास्ट टू प्रेजेंट पुस्तक के किस भाषा के संस्करण का विमोचन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने किया – असमिया

- उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुवाहाटी में कोर्ट्स ऑफ इंडियाः पास्ट टू प्रेजेंट नामक पुस्तक के असमिया संस्करण का विमोचन किया।

- यह पुस्तक प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशित की गई है।

- उच्चतम न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद शरद अरबिंद बोबडे होंगे। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

7.सतत जल प्रबंधन पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया – पुणे

- सतत जल प्रबंधन पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 6 नवंबर 2019 को पुणे में आयोजित किया गया।

- इसका उद्घाटन जलशक्ति के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।

- उन्होंने घोषणा की कि भारत 2024 तक सभी को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। 

📲 POLITY Complete Lecture - 🗞

8.अमेरिका में किस मूल की गजला हाशमी वर्जीनिया राज्य की सीनेट में निर्वाचित होने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई है – भारत

- भारतीय मूल की अमेरिकी गजाला हाशमी वर्जीनिया राज्य की सीनेट में निर्वाचित होने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई है।

- सुब्रह्मण्यम वर्जीनिया राज्य की प्रतिनिधि सभा में पहुंचे, मानो राजू ने सैन फ्रांसिस्को के पब्लिक डिफेंडर फिर से जीत दर्ज की है।

- डिंपल अजमेरा भी शार्लोट सिटी काउंसिल में फिर निर्वाचित हुई हैं।

- स.रा.अमेरिका - राजधानी - वाशिंगटन डीसी, राष्ट्रपति - डोनाल्ड ट्रंप, मुद्रा - अमेरिकी डॉलर (1 USD - 70 INR)

📲 BIOLOGY Complete Lecture - 🗞

9.पर्यावरण मंत्रालय ने कहां टू जी इथेनॉल संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दी है – पानीपत 

- पर्यावरण मंत्रालय ने हरियाणा के पानीपत में पेट्रोलियम ईधन के रुप में बायोमास इथेनॉल का संयंत्र लगाने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को मंजूरी दी है।

- इसमें बायोमास आधारित ईधन के रुप में एथेनॉल के उत्पादन के लिये धान और अन्य कृषि उत्पादों की पराली का इस्तेमाल किया जायेगा।

- पानीपत का प्रथम युद्ध - 21 अप्रैल 1526 (बाबर - इब्राहिम लोदी)पानीपत का द्वितीय युद्ध - 5 नवंबर 1556 (अकबर - हेमू)पानीपत का तृतीय युद्ध - 14 जनवरी 1761 (मराठा - अहमद शाह अब्दाली) 

📲 NCERT 6-12 CLASS ALL SUBJECTS - 🗞

10.भारत के चुनाव सुधार के लिए प्रसिद्ध किस पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त का निधन हो गया है – टी.एन.शेषन

- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का 10 नवंबर को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

- शेषन देश के 10 वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

- उन्हें भारत में चुनाव सुधार के लिए जाना जाता है, जिसमें वोटर आईडी कार्ड महत्वपूर्ण था।

- निर्वाचन आयोग - स्थापना - 25 जनवरी, 1950, अनुच्छेद - 324, मुख्य निर्वाचन आयुक्त - सुनील अरोड़ा।

- यह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद, राज्य विधानसभाओं के चुनाव करवाता है। 

📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.


Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book