प्रिय पाठकों,
सामान्य जागरूकता अनुभाग
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक
जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता
है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए
डेली जीके अपडेट दी गयी है !!
हिंदी टेस्ट की
क्लास यहाँ फ्री में पढ़ें -
CURRENT AFFAIRS की क्लास यहाँ फ्री में
पढ़ें -
हाल ही में मणिपुर का ग्रीन एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया – वलेंतिना एलान्गबम
- वलेंतिना का एक विडियो इन्टरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें वे पेड़ो के कट जाने पर रो रहीं थी।
- पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी भावना को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राज्य का ग्रीन एम्बेसडर नियुक्त किया है।
- वलेंतिना पांचवी कक्षा की छात्रा हैं।
- मणिपुर को पोलो खेल का उदगम माना जाता है।
- मणिपुर का फायेंग गांव भारत का पहला कार्बन पौष्टिक गांव बना है।
हाल ही में कहाँ के वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान ने पौधे वितरण में विश्व रिकार्ड बनाया – प्रयागराज
- एक दिन में 76823 पौधे वितरित किये गयें।
- भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वीं वर्षगाँठ (8 अगस्त, 2019) पर वितरित किया गया।
- उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगायें गये।
- एक घंटे के अन्दर पूरे उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ पौधे लगायें गये।
किस राज्य ने उच्च शिक्षा के नये मॉडल रेस का शुभारंभ किया – राजस्थान
- RACE – RESOURCE ASSITANCE FOR COLLEGES WITH EXCELLENCE
- इस मॉडल के तहत सरकारी कॉलेजों में फैकल्टी तथा चल संपत्ति के समान वितरण पर बल दिया जाएगा तथा संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव हो सकेगा।
हाल ही में किस मंत्रालय के द्वारा मेघदूत मोबाइल एप्प लॉच किया गया – कृषि मंत्रालय & पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- यह एप्प किसानों को उनके क्षेत्र के अनुसार कृषि और मवेशियों के लिये मौसम आधारित सलाह स्थानीय भाषा में देगा।
- इस एप्प की मदद से किसान तापमान, वर्षा, नमी और वायु की गति की दिशा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- एप्प की सूचनाएं सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को अपडेट होगी।
विश्व जनजातीय दिवस 2019 की थीम क्या है – स्वदेशी भाषाएँ
- विश्व जनजातीय दिवस प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य जनजातीय लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
- इस वर्ष विश्व जनजातीय दिवस की थीम स्वदेशी भाषाएँ हैं।
- 2016 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 2680 स्वदेशी भाषाएँ खतरे में हैं और उनमें से कुछ एक भाषाएँ लुप्त होने की कगार पर हैं।
- स्वदेशी भाषाओं की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2019 को स्वदेशी भाषाओं का वर्ष घोषित किया है।
हाल ही में किस रिसर्जेंट इंडिया नामक बुक लांच की गई इसके लेखक कौन है – बिमल जालान
- बिमल जालान RBI के पूर्व गवर्नर है।
- यह पुस्तक नई दिल्ली में लांच हुआ।
- RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई।
- RBI के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास है।
हाल ही में विश्व जैव ईधन दिवस कब मनाया गया – 10 अगस्त
- इस वर्ष विश्व जैव ईधन दिवस की थीम प्रयुक्त कुकिंग ऑयल से जैव डीजल का उत्पादन करना।
- इसका उद्देश्य पारंपरिक जीवाश्म ईधनों के विकल्प के रुप में गैर-जीवाश्म ईधनों के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना तथा जैव ईधन क्षेत्र से सरकार द्वारा किये गए विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालना है।
हाल ही में किस राज्य ने मुख्यमंत्री परिवार समृधि योजना को शुरु करने की घोषणा की है – हरियाणा
- ऐसे परिवार जिनकी वार्षिका आय 1 लाख 80 हजार से कम तथा 2 हेक्टेयर से कम जमीन होगी, उन्हें सरकार द्वारा 6 हजार रु. वार्षिक दिये जाएंगे।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में विधायक बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति कौन बने है – दीपक राज गुप्ता
- दीपक राज गुप्ता को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा से विधायक चुना गया है और उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है।
- जबकि ऑस्ट्रेलिया की संसद में पहुंचने वाले पहले भारतवंशी दवे शर्मा है।
- दवे शर्मा ने लिबरल पार्टी के टिकट पर सिडनी के उप नगर वेंटवर्थिन से जीत हासिल की है।
- राजधानी – कैनबरा, प्रधानमंत्री – स्कॉट मॉरिसन।
हाल ही में राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में किस कार्यक्रम का आयोजन किया गया – एट होम
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यानी के 9 अगस्त को एट होम रिसेप्शन की मेजबानी की ओर 78 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया।
- क्रमानुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत के कौन से राष्ट्रपति हैं - 14 वें।
- राष्ट्रपति के चुनाव का जिक्र किस अनुच्छेद में है – अनुच्छेद 55 में