img

प्रिय पाठकों,

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!


नितिन सर की क्लास नोट्स यहाँ से ख़रीदे –

http://study91.org/


हाल ही में किस राज्य ने कृषि आशीर्वाद योजना शुरु की – झारखंड

  • 10 अगस्त 2019 को शुरु किया गया। हमारे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू जी के द्वारा
  • जिन किसानों के पास 1 एकड़ या उससे कम भूमि है उन्हें 5 हजार की आर्थिक सहायता दी जायेगी।
  • जिन किसानों के पास 5 एकड़ भूमि है उन्हें 2 किस्तों में 25000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

हाल ही में किस बैंक को अनुसूचित बैंक (Scheduled bank) का दर्जा मिल गया है – JSFB

  • JSFB – JANA SMALL FINANCE BANK
  • इसकी शुरुआत 2018 में ही हुआ है।
  • अनुसूचित बैंक वे बैंक होते है जिन्हें RBI Act. 1934 के 2nd SCHEDULE में रखा गया है।

हाल ही में जारी Listening, Learning & Leading नामक पुस्तक किसके बारे में है – वैंकेया नायडू

  • इसमें उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के 2 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों का वर्णन किया गया है।
  • इस बुक को चेन्नई में हमारे गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लांच किया गया। 

17 और 18 अगस्त 2019 को भारत के प्रधानमंत्री किस देश की यात्रा करेंगे – भूटान

  • इस बैठक में दोनों देशो के प्रधानमंत्रीयों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता होगी।
  • भूटान एक भूमि आबद्ध देश है जिसकी राजधानी थिम्पू है।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है – 12 अगस्त

  • इसकी थीम है – ट्रांसफार्मिंग एजुकेशन
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सन् 2000 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन शुरु किया गया।
  • भारत में 35 वर्ष से कम आयु के 65% से अधिक युवा है।
  • राष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है।
  • विवेकानन्द के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।  

हाल ही में भारत की शीर्ष खुदरा कंपनी कौन सी बनी है – वालमार्ट

  • वालमार्ट के CEO – डॉग मैक मिलन है।
  • वालमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट की 77% हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीद लिया था। 

हाल ही में किस देश में दुनिया के सबसे बड़े तोते के जीवाश्म की खोज हुई – न्यूजीलैंड

  • इसका वजन 7 Kg. और लंबाई 1 मीटर है।
  • बड़े आकार और वजन के आधार पर वैज्ञानिकों ने इसे हेराक्लीज इनक्स्पेक्टस नाम दिया है। 
  • इससे पहले सबसे बड़ा तोता काकापो था।
  • न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन है और प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न है।

जम्मू कश्मीर और लद्दाख कब से केंद्रशासित प्रदेश के रुप में जाने जायेंगे – 31 अक्टूबर 2019

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को मंजूरी प्रदान कर दी गयी।
  • इससे पूर्व लोक सभा और राज्यसभा में यह विधेयक पारित हो चुका है।
  • केन्द्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रस्ताव 5 अगस्त 2019 को रखा। 

हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस देश में सबसे ज्यादा समकालीन स्वदेशी भाषाएँ बोली जाती है – पपुआ न्यू गिनी

  • पपुआ न्यू गिनी – 840 भाषाएँ
  • भारत चौथे नंबर पर है जहाँ 453 भाषाएँ
  • संयुक्त राष्ट्र में 2019 को स्वदेशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है। 
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई।
  • मुख्यालय – न्यूयार्क, सदस्य देश – 193, अध्यक्ष – एंटोनियो गुटेरस

किस IIT ने मूत्र को रिसाइकिल करने के लिये 1 सिस्टम को डिजाइन किया – IIT मद्रास

    • IIT मद्रास के अनुसंधान कर्ताओं ने प्रोजेक्ट वाटर चक्र के तहत इसे बनाया।
    • इस प्रोजेक्ट ने जुलाई 2019 इंडियन इनोवेशन ग्रोथ प्रोग्राम 2.0 अवार्ड जीता था। 
    • इस सिस्टम के तहत यूरिन को 3 दिन तक स्टोर किया जाता है इससे यूरिया अमोनिया में परिवर्तित हो जाता है।
    • स्टीम डीस्टीलेशन प्रक्रिया के द्वारा अमोनिया को अलग कर लिया जाता है, और इसका उपयोग डीटर्जेन्ट तथा रबर उद्योग में किया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book