img

1.किस बॉलीवुड अभिनेता को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है – सुनील शेट्टी

- अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

- राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी देश में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करती है।

- गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में देश के 150 से अधिक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं। 

 Daily Current Affairs Test Link 📲 

2.हाल ही में ट्विटर द्वारा देश का गोल्डन ट्वीट किस नेता के ट्विट को घोषित किया गया है – नरेन्द्र मोदी

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम चुनाव 2019 में पार्टी की जीत पर 23 मई 2019 किया गया ट्विट सबका साथ + सबका विकास + सबका विश्वास = विजयी भारत ट्वीट को सबसे ज्यादा रीट्विट और लाइक किया गया है।

- हैशटैग के मामले में, हैशटैग लोकसभाइलेक्शंस 2019 सबसे अधिक ट्वीट किया जाने वाला हैशटैग था।

- माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफार्म ट्विटर के अनुसार, विराट कोहली द्वारा धोनी के जन्मदिन पर किया गया ट्वीट, खेल के क्षेत्र में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया जाने वाला ट्वीट वन गया है।

- विराट कोहली ने धोनी के जन्मदिन पर दोनों के साथ की एक तस्वीर साझा की थी, जो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार पल बन गया है।

- स्थापना - 21 मार्च 2006, मुख्यालय - केलिफोर्निया (संयुक्त राज्य अमेरिका), सीईओ - जैक डोर्सी। 

📚 Daily Current Affairs Video 📲

3.हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की विकास दर 6.50 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है – 5.1 प्रतिशत

- ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच - 5.5 प्रतिशत।

- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष - 6.1 प्रतिशत।

- विश्व बैंक - 6 प्रतिशत।

- ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज - 5.8 प्रतिशत।

- RBI - 5 प्रतिशत।

- इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च - 6.1 प्रतिशत। 

📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

4.प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है – 11 दिसंबर

- यह दिवस पहाड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने, अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने और पहाड़ों के विकास पर ज़ोर डालने हेतु मनाया जाता है।

- अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस 2019 का थीम "Mountains matter for Youth" है।

- पहली बार अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 11 दिसंबर 2003 को मनाया गया था।

- हर साल यह एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। 

📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

5.मानवाधिकार दिवस 2019 की थीम क्या है – Youth Standing Up for Human Rights with no one left behind

- प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसम्बर, 1948 को मानवाधिकार पर सार्वभौमिक घोषणा को स्वीकार किया था।

- मानवाधिकार दिवस की आधिकारिक स्थापना 4 दिसम्बर, 1950 को संयुक राष्ट्र महासभा की 317वीं प्लेनरी बैठक में की गयी थी। 

📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

6.हाल ही में आयरन यूनियन - 12 संयुक्त युद्धाभ्यास किन दो देशों की थल सेनाओं के बीच आरंभ हुआ है – संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के बीच

- यूएई की राजधानी - अबू धाबी, यूएई की मुद्रा - संयुक्त अरब अमीरात दिरहम, यूएई के राष्ट्रपति - खलीफा बिन जायद अल नाहयान। 

📲 Economics by Nitin Sir - 🗞 

7.अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार भारतीय मूल के किस अर्थशास्त्री को मिला – अभिजीत बनर्जी

- 10 दिसंबर 2019 को उन्‍हें स्‍वीडन के स्‍टॉकहोम कॉन्‍सर्ट हॉल में यह नोबेल मिला।

- वह अवार्ड लेने के लिए कुर्ता और और धोती पहनकर गए थे। उनकी पत्‍नी एस्थर डिफ्लो ने साड़ी पहनी हुई थी।

- इतने बड़े मंच पर भी वह भारत की परम्परा के साथ ही गए।

- अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में वर्ष 2019 का नोबेल  -अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर 100वां नोबेल शांति पुरस्कार -अबी अहमद अली। 

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞

8.प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत नवंबर 2019 तक कितनी रकम के ऋण दिए जा चुके – 10 लाख करोड़ रुपए

- मुद्रा योजना की 70 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं।

- केंद्र सरकार ने छोटे उद्यम शुरू करने के लिए अप्रैल 2005 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरू की थी।

- इसके तहत लोगों को अपना उद्यम (कारोबार) शुरू करने हेतु छोटी रकम का लोन दिया जाता है। 

📲 Modern History Full Course - 🗞

9.हाल ही में नरेश मित्रा का निधन हुआ, वे किस समाचार पत्र से जुड़े हुए थे – टाइम्स ऑफ़ इंडिया

- हाल ही में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार नरेश मित्रा का निधन हुआ।

- उन्हें पर्यावरण सम्बन्धी रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है।

- उन्होंने गोरखा लोगों की स्थिति को देश के समक्ष प्रस्तुत किया था। 

📲 WORLD GEOGRAPHY Complete Lecture - 🗞

10.हाल ही में भारत ने रीसैट-2बीआर1 उपग्रह को किस रॉकेट के जरिए लॉन्च किया है – PSLV C – 48

- रीसैट-2बीआर1 एक रडार इमेजिंग अर्थ ऑब्जर्वेशन सेटेलाईट है, जो अंधेरे और बादलों में भी साफ तस्वीरें ले सकता है।

- यह उपग्रह पांच साल तक काम करेगा।

- इसके साथ ही भारत ने इस्राइल, इटली, जापान और अमेरिका के 9 उपग्रहों को भी लॉन्च किया है।

- हाल ही में भारत ने किस देश के छात्र द्वारा बनाए उपग्रह को लॉन्च किया है - इजराइल।

- इजरायली छात्र द्वारा विकसित Duchifat - 3 (दुचीफात - 3) उपग्रह को इसरो के श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से लॉन्च किया है।

- यह एक रिमोट सेंसिंग उपग्रह है जिसके माध्यम से देश (इजराइल) के सभी स्कूली छात्र पृथ्वी अवलोकन के माध्यम से प्रयोग कर सकेंगे।

- PSLV C रॉकेट की ये 50 वीं लॉन्चिंग है और आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला ये 75 वॉ रॉकेट है। 

📲 WORLD History Full Video Class - 🗞


📢 PREVIOUS YEAR PAPER for ALL EXAM 


परीक्षा पास करनी है तो ये सीरीज जरुर देखें -

📢 PCS Pre 2019 के लिए PDF डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴http://study91.co.in/free-download-pdf/uppsc


📢 PCS Pre 2019 के लिए स्पेशल विडियो क्लास देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQryFpb22m0MDnj6XAVAhqx


📢Mapping Special का ऐसा विडियो आपने आज तक नहीं देखा होगा-

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqTAWgG_C1c9sTHht_RTukaQ


📢Exam Targeted Video देखने के लिए यहाँ कीजिये -

🔴https://www.youtube.com/playlist?list=PLgmKmhaUzHqQBmvwU2gKXqkdmhGcKe0p9


प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs ना सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.

Importants Videos



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book