img

1. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारखानों में काम की अवधि 8 घंटे से बढ़ाकर कितने घंटे कर दिये है - 12 घंटा

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 से प्रभावित उद्योगों एवं व्यवसायों को पुन: पटरी पर लाने के मकसद से विभिन्न कदमों की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी कारखानों में कार्य करने की पाली 8 घंटे से बढ़कर 12 घंटे की होगी।
  • उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, नए निवेश को प्रोत्साहित करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से श्रम सुधारों की घोषणा की।
  • उन्होंने कहा कि कारखानों, दुकानों, ठेकेदारों एवं बीड़ी निर्माताओं को खोलने के लिए पंजीयन और लाइसेंस का कार्य तीस दिन के स्थान पर एक दिन में होगा।


2. कर की गणना के संदर्भ में, एक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) के रूप में शामिल होने के लिए भारत में किसी व्यक्ति को रहने की अवधि क्या है - 120 दिन

  • केंद्रीय बजट 2020 ने भारत में पिछले 182 दिनों से किसी व्यक्ति के रहने की अवधि को घटाकर 120 दिन करने का प्रस्ताव रखा था।
  • लेकिन यह कमी केवल वित्तीय वर्ष के दौरान भारतीय आय के रूप में 15 लाख रुपये से कम वाले व्यक्तियों पर लागू होती है।
  • हाल ही में, वित्त मंत्रालय ने 2019-20 के दौरान आवासीय स्थिति का निर्धारण करने में राहत दी, जहां एक व्यक्ति 22 मार्च, 2020 से पहले भारत आया और 31 मार्च 2020 को या उससे पहले भारत छोड़ने में असमर्थ था।
  • 22 मार्च से भारत में उसके रहने की अवधि 31 मार्च को नही गिना जाएगा।
  • अन्यथा उन्हें भारतीय निवासियों के रूप में कर रिटर्न दाखिल करना होगा।


3. अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है - 12 मई

  • इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आयोजित किया जाता है।
  • थीम 'नर्स: ए वॉयस टू लीड - नर्सिंग द वर्ल्ड टू हेल्थ' रखी गई है।
  • इस दिन दुनिया की सबसे प्रसिद्ध नर्स, फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन भी होता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2020 को द इयर ऑफ द नर्स एंड मिडवाइफ के रूप में नामित किया है, क्योंकि यह नाइटिंगेल के जन्म की 200 वीं वर्षगांठ होगी।
  • इस दिन को मनाने का मुख्य कारण दुनिया की सभी नर्स को सम्मान प्रदान करना है क्योंकि एक डॉक्टर भी नर्स के बिना अधूरा रहता है।


4. राष्ट्रीय तकनीकी (नेशनल टेक्नोलॉजी) दिवस कब मनाया जाता है - 11 मई

  • इस दिवस को पूरे भारत में 11 मई 1998 को पोखरण में किए गए शक्ति-I परमाणु मिसाइल के सफल परीक्षण की वर्षगांठ की याद में मनाया जाता है।
  • इस परीक्षण को पोखरण-II के नाम से भी जाना जाता है।
  • जबकि पहले परमाणु परीक्षण का कोड नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ था, जिसे 1974 में परीक्षण किया गया था।
  • इस ऑपरेशन का संचालन पूर्व राष्ट्रपति और एयरोस्पेस इंजीनियर डॉ. एपीपी अब्दुल कलाम ने किया था।
  • इन परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिका और जापान सहित कई बड़े देशों ने इंडिया पर प्रतिबंध लगा दिये थे।
  • इस सफल परीक्षण के बाद भारत परमाणु संपन्‍न देशों में शामिल हो गया।


5. हरि शंकर वासुदेवन का निधन 10 मई को कोविड-19 के की वजह से हो गया, वह इनमे से क्‍या थे - इतिहासकार

  • प्रसिद्ध इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन का COVID-19 के कारण 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • वासुदेवन को रूस तथा मध्य एशिया के इतिहासकारों में अग्रणी नामों में से एक माना जाता है।
  • इसके अतिरिक्त वे भारत-रूस संबंधों के विशेषज्ञों के रूप में भी जाने जाते थे।
  • वर्तमान में वह कलकत्ता विश्वविद्यालय में इतिहास विभाग के प्रोफेसर के रूप में कार्य कर रहे थे।
  • इससे पूर्व उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत ‘मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज़’, कोलकाता के निदेशक के रूप में भी कार्य किया था।
  • हरि शंकर वासुदेवन ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (University of Cambridge) से स्नातक किया था, जहाँ से उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर (Postgraduate) और पीएचडी (PhD) भी पूरी की थी।
  • हरि शंकर वासुदेवन वर्ष 2011 से वर्ष 2014 के मध्य भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (Indian Council of Historical Research) के सदस्य भी रहे थे।


6. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के प्रमुख के रूप में नरिंदर बत्रा का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ा दिया है - मई 2021

  • नवंबर 2016 में नरिंदर बत्रा को FIH का अध्यक्ष चुना गया था।
  • इनका कार्यकाल इसलिए बढ़ा दिया है, क्‍योंकि सालाना कांग्रेस कोविड-19 महामारी के चलते स्थगित कर दिया है।
  • एफआईएच कार्यकारी बोर्ड की ऑनलाइन बैठक ने 8 मई 2020 को कांग्रेस स्थगित करने का फैसला लिया था।
  • दुनिया भर में कोविड-19 की महामारी के कारण कांग्रेस स्थगित करने का फैसला, जो एफआईएच कानून की धारा 12.1 के अंतर्गत आता है।
  • इस फैसले से सभी एफआईएच के सभी आधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
  • इस बोर्ड के सदस्‍यों का कार्यकाल अक्‍टूबर 2020 तक समाप्‍त होना था जिसे मई में होने वाली कांग्रेस तक बढ़ा दिया है।
  • इसी आधार पर इन पदों के आगामी कार्यकाल को कम (2021 के मध्य से 2024 तक) कर दिया जाता है।


7. भारत द्वारा शुरू की गयी कौनसी पहल में पाँच देश शामिल हैं - ‘मिशन सागर’

  • 10 मई, 2020 को भारत सरकार ने COVID-19 महामारी के बीच एक आउटरीच कार्यक्रम “मिशन सागर” लॉन्च किया है।
  • इस मिशन का उद्देश्य खाद्य पदार्थों, COVID-19 से संबंधित आयुर्वेदिक दवाओं और एचसीक्यू टैबलेट की आपूर्ति मालदीव, मेडागास्कर, मॉरीशस, सेशेल्स और कोमोरोस को करना है।
  • इंडियन नौसेना ने अपने केसरी जहाज को इस मिशन के लिए तैनात किया है।
  • मिशन सागर ऑपरेशन को रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय दोनो के सहयोग के तहत किया जा रहा है।
  • हिंद महासागर में भारत के “SAGAR” विज़न के साथ मिशन सागर को घनिष्ठता के तहत तैनात किया है।

क्या है, SAGAR विजन?

  • इंडिया ने 2015 में हिंद महासागर के एक विजन की शुरूआत की, जिसे ‘SAGAR’ कहते है।
  • SAGAR की फुल फॉर्म (पूर्ण रूप) Security and Growth for All in the Region है।


8. हाल ही में पैरा एथलीट दीपा मलिक ने किस खेल से संन्यास ले लिया - पैरालिंपिक खेल

  • पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) का अध्यक्ष बनने के लिए उन्‍होंने खेल को अलविदा कहा।
  • नेशनल स्पोर्ट्स कोड के मुताबिक, एक सक्रिय एथलीट किसी भी फेडरेशन में आधिकारिक रूप से पद पर नहीं रह सकता है।
  • इसी नियम का हवाला देते हुए हुए मलिक ने संन्यास लिया है।
  • दीपा को पदमश्री भी मिल चुका है, उन्हें पिछले साल खेल दिवस के मौके पर देश का सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न मिला था।


9. करेंसी नोट से कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए किस शहर में सामानों के होम डिलीवरी पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य कर दिया है - अहमदाबाद

  • राज्‍य सरकार ने यह फैसला किया है।
  • इस संबंध में गुजरात के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने आदेश जारी किया है।
  • अहमदाबाद में पांच हजार से ज्‍यादा नॉवल कोरोना वायरस के पेशेंट हैं।
  • मुंबई के बाद अहमदाबाद में कोरोना का सबसे अधिक कहर है।
  • सरकार ने यहां पर पहले सभी दुकानें बंद करने का आदेश दिया था।
  • यहां पर होम डिलीवरी पर रोक लगाई जा चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी पेशेंट बढ़ते जा रहे हैं।
  • जबकि लोगों को घर के जरूरत के सामान भी चाहिए।
  • ऐसे में अब यहां 15 मई से सामानों की होम डिलीवरी शुरू होनी है।
  • ऐसे में नगर निगम ने कैश ऑन डिलीवरी पर रोक लगा दी है।
  • अब यहां सिर्फ डिजिटल पेमेंट से होगा।
  • किराना सामान ही मंगवाया जा सकेगा।
  • सब्जियां, दूध, फल और किराने के सामान की उन 17000 दुकानों पर भी यह नियम लागू होगा, जो अहमदाबाद नगर निगम के दायरे में आती हैं।


10. विश्व भर में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ कब मनाया गया - 9 मई को

  • इस वर्ष 9 मई को विश्व भर में ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ मनाया गया जिसकी थीम ‘पक्षी हमारी दुनिया को जोड़ते हैं’
  • इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के खतरों (पारिस्थितिक महत्त्व एवं संरक्षण) के बारे में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता से वैश्विक जागरूकता उत्पन्न करना है।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र की दो संधियों [‘वन्यजीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर सम्मेलन’ एवं ‘अफ्रीकन-यूरेशियन वॉटरबर्ड एग्रीमेंट’ और एक गैर-लाभकारी संगठन (एनवायरमेंट फॉर द अमेरिका-EFTA)] के बीच एक सहयोगात्मक साझेदारी द्वारा मनाया जाता है।
  • पहली बार ‘विश्व प्रवासी पक्षी दिवस’ को वर्ष 2006 में मनाया गया था।
  • यह दिवस वर्ष में दो बार (मई एवं अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को) मनाया जाता है।


📲 NCERT Quiz हल करने के लिए यहाँ क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं. हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है. Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है. इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है.




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book