img

13 May 2021 Current Affairs In Hindi

1. विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस कब मनाया जाता है - 12 मई

  • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
  • यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है। उन्हें “लेडी विद द लैंप” के नाम से भी जाना जाता है। (184 वें जन्मदिवस पर)
  • वह आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक और ब्रिटिश समाज सुधारक तथा सांख्यिकीविद् भी थीं।
  • थीम » “नर्स - ए वॉइस टू लीड - ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर।
  • आधुनिक नर्सिंग की स्थापना कैसे ?
  • इनका जन्म इटली के फ्लोरेंस शहर में हुआ था। सालों की मेहनत के बाद 1853 में फ्लोरेंस को लंदन के हार्ले स्ट्रीट अस्पताल में नर्सिंग बनने का अवसर मिला।
  • इसी वर्ष क्रीमिया का युद्ध भी शुरु हो गया। ब्रिटिश सैनिक अस्पतालों की दुर्दशा हो चुकी थी। इसीलिए 38 नर्सों के साथ नाइटिंगेल को तुर्की के मिलिट्री अस्पताल भेजा गया।
  • ब्रिटेन में नाइटिंगेल स्कूल ऑफ नर्सिंग की स्थापना भी की गई। वह पहली महिला थीं जिन्हें ऑर्डर ऑफ मेरिट (1970) दिया गया।
  • इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स का मुख्यालय - जेनेवा (स्थापना - 1899)

📌 Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -

2. कौन अरब वर्ल्ड नोबेल पुरस्कार जितने वाली पहली भारतीय बनी - डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन

  • मुंबई में जन्मी डॉ. ताहेरा कुतुबुद्दीन, शिकागो विश्वविद्यालय में अरबी साहित्य की प्रोफेसर थीं।
  • हाल ही में 15 वां शेख जायद बुक पुरस्कार जीतने वाली भारतीय मूल की पहली व्यक्ति बनी।
  • इस पुरस्कार को अरब जगत का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
  • पुस्तक » अरबी ओरेशन - आर्ट एंड फंक्शन
  • शेख जायद पुरस्कार » अरब लेखकों के लिए सम्मानित, बौद्धिक लेखक, प्रकाशकों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं के लिए दिया जाता है।
  • स्थापना » शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान
  • देश » संयुक्त अरब अमीरात
  • इनके पुत्र » शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (2017 गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि)
  • हाल ही में UAE में हिन्दू मंदिर (स्वामी - नारायण संस्था की ओर से) बनाने की अनुमति मिली।
  • T20 World Cup 2021 - UAE
  • हाल ही में भव्या लाल को अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का कार्यकारी प्रमुख बनाया गया है।
  • हाल ही में दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा को फतह कर प्रियंका मोहिते ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
  • माउंट अन्नपूर्णा की चोटी पर पहुंचने वाली प्रियंका मोहिते भारत की पहली महिला बन गई हैं।
  • हाल ही में प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में मंत्री पद पर आसीन होने वाली भारतीय मूल की पहली सदस्य बन गई हैं।

📌 Math की Digital Class पढ़ने के लिये इस Link पर Click करें -

3. राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, चीन की जनसंख्या पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर कितनी हो गयी है - 1.411 अरब

  • राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, चीन की आबादी पिछले एक दशक में 72 मिलियन बढ़कर 1.411 बिलियन हो गई।
  • पिछले 10 वर्षो में चीन की जनसंख्या 5.38% का इजाफा हो गया है। कुल आबादी - 141 करोड़ औसतन वृद्धि प्रति वर्ष - 0.53%
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस - 29 जून
  • (पी.सी. महालनोबिस का जन्मदिन)
  • इन्होनें भारतीय सांख्यिकी संस्थान की नीवं रखी। साथ ही साथ इन्हें आधुनिक सांख्यिकी का पिता कहा जाता है।
  • 2019 में CSO (Central Statistics office) तथा NSSO (National Sample Survey Office) का एक साथ विलय कर दिया है। अब इसे NSO (National Statistical Commission) अलग संस्थान है। जिसकी स्थापना 2005 में हुई थी।

 

4. हाल ही में किसे IREDA ने ग्रीन उर्जा अवार्ड से सम्मानित किया - प्रदीप कुमार दास

  • IREDA की तरफ से प्रदीप कुमार दास (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) ने “ग्रीन ऊर्जा अवार्ड” स्वीकार किया, जिसे इस वर्ष भारतीय चैम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC) द्वारा संस्थानों में वित्त पोषण के लिए अक्षय ऊर्जा के लिए अग्रणी सार्वजनिक संस्थान ऊर्जा के लिए सम्मानित किया गया।
  • भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड भारत सरकार का उपक्रम है। जो नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के नियंत्रण में है। (स्थापना - 1987)
  • नवीकरणीय ऊर्जा » प्राकृतिक स्त्रोतों पर निर्भर। जैसे - सौर ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा, पवन, ज्वार, जल ऊर्जा, बॉयोमास आदि।
  • अनवीकरणीय ऊर्जा » एक बार उपभोग के बाद समाप्त जैसे - कोयला, पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, प्राकृतिक गैस, जीवाश्म ईंधन (शेल तेल, यूरेनियम आदि)
  • हाल ही में मारिया रेसा (Maria Ressa) को यूनेस्को/गिलेरमो कानो विश्व प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार के 2021 पुरस्कार विजेता के रूप में नामित किया गया है।
  • हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है।
  • हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को स्कोच चीफ़ मिनिस्टर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

📌 Study91 के Telegram से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

5. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधि सदन में अपना विश्वास मत खो दिया है - नेपाल

  • नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओला ने संसद में अपना बहुमत खो दिया।
  • इस दौरान 275 सदस्यीय सदन में कम से कम 136 वोटों की दरकार थीं किन्तु उन्हें सिर्फ 93 वोट ही मिला।
  • नेपाल के राष्ट्रपति » “विद्या देवी भंडारी”
  • हाल ही में नेपाल का विवादित नक्शा » लिपुलेख, कालापानी, लिंपियाधुरा जो भारतीय स्थान थे, उन्हें अपने नक्शे में दिखाया था।
  • हाल ही में पाकिस्तान का विवादित नक्शा - लद्दाख, कश्मीर, जूनागढ़ पर अपना दावा किया।

 

6. हाल ही में किस राज्य ने 'मनोज दास अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार' प्रदान करने की घोषणा की है - ओडिशा

  • हाल ही में ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रख्यान साहित्यकार मनोज दास की स्मृति में मनोज दास अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष अंग्रेजी साहित्य में रचनात्मक योगदान देने वाले ओडिशा के साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।
  • इनाम - 10 लाख रुपये।
  • मनोज दास ने ओडिशा और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएं की।
  • 2001 में पद्मश्री : 2020 में पद्म भूषण।

📌 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

7. हाल ही में RBI ने किसे कार्यकारी निदेशक के रुप में नियुक्त किया है - जोस.जे. कट्टूर

  • RBI ने जोस.जे. कट्टूर को कार्यकारी निदेशक के रुप में नियुक्त किया।
  • इसके पहले कट्टूर जी कर्नाटक के क्षेत्रीय निदेशक के रुप में बंगलरु का नेतृत्व कर रहे थे।
  • RBI अधिनियम » 1934
  • स्थापना » 1 अप्रैल 1935
  • मुख्यालय » मुंबई (1936 तक कोलकाता)
  • राष्ट्रीयकरण » 1949 में।
  • गवर्नर » शक्तिकांत दास (पहले - सर आस्बर्न ए. स्मिथ)
  • डिप्टी गवर्नर » एम.के. जैन, एम.डी. पात्रा, एम. राजेश्वर राव, टी. रविशंकर

 

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में होने वाले किस शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगें - G7

  • प्रधानमंत्री में नरेंद्र मोदी ब्रिटेन में होने वाले G7 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगें।
  • उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण अपना दौरा रद्द किया।
  • भारत G7 सम्मेलन का हिस्सा नहीं है हालांकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री मोदी को विशेष तौर पर आमंत्रण भेजा था।
  • G7 » कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, ब्रिटेन।
  • हाल ही में मोदी जी का पुर्तगाल दौरा (भारत यूरोपीय संघ का शिखर सम्मेलन) भी रद्द हुआ था।
  • हाल ही में बोरिस जॉनसन का भारत दौरा भी रद्द हुआ था।

📌 नितिन सर के द्वारा लिखी गयी सभी विषय की Hand Written Notes के लिये इस Link पर Click करें -

9. हाल ही में किस राज्य में एक ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली शुभारंभ किया गया - असम

  • असम में हाल ही में एक ऑनलाइन बाढ़ रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया गया है।
  • असम राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान और यूनिसेफ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह ऑनलाइन प्रणाली मौज़ूदा असम में बाढ़ नियंत्रण तंत्र का स्थान लेगी।
  • वेब-कम-मोबाइल एप्लिकेशन तकनीक से चालित यह नई प्रणाली बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास अनुदान प्रदान करने में भी मददगार साबित होगी।
  • इस प्रकार की प्रणाली राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण हस्तक्षेप के प्रभाव को मापने में काफी मददगार साबित होगी।

 

10. "लाइफ इन द क्लॉक टॉवर वैली"  के लेखक कौन है - शकूर राथेर

  • "लाइफ इन द क्लॉक टॉवर वैली" प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के पत्रकार शकूर राथेर (Shakoor Rather) की पहली पुस्तक है।
  • यह पुस्तक स्पीकिंग टाइगर द्वारा प्रकाशित की गई है, इसमें कश्मीर के प्राचीन अतीत, इसके वर्तमान और हमेशा अनिश्चित भविष्य के बारे में बताया गया है।
  • इसमें कश्मीर के बारे में ऐतिहासिक और राजनीतिक जानकारी के साथ-साथ पर्यावरणीय मुद्दे भी शामिल हैं जिनके बारे में शायद ही कभी बात की जाती है।
  • घाटी में जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में बात करने के अलावा, लेखक ने यह भी विस्तार से वर्णित किया है कि अलग-अलग मौसमों में विभिन्न पात्र अपनी गलियों में कैसे पॉप अप करते हैं: “धान के खेतों पर मंडराते हुए बेजुबान पक्षियों को डराने के लिए गर्मियों के दौरान जीवन आकार बिजूका, और सेरेमोनियल स्नोमेन जिसे एक लम्बे इंतज़ार के बाद हुई बर्फबारी का जश्न मनाते हुए पड़ोस के बच्चे खुशी से बनाते हैं”।

 

क्लिक करें - 

📲 NCERT Video देखने के लिए यहाँ क्लिक करें -

📲 Biology Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 HINDI Digital Class Lecture - 🗞️के लिए यहाँ क्लिक करें -  

📲 Physics Digital Video Class (भौतिक विज्ञान यहाँ पढ़े) -

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है। इसीलिए Daily Current Affairs के साथ साथ आपको Daily Previous Day के प्रश्नों को Revise कराया जाता है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book